राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा जारी किया गया वक्तव्य :
(नई दिल्ली, 3 जुलाई 2026)
श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केन्द्र बना है।
अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावना एवं श्रद्धा को आघात पहुँचा है तथा इस घटना से हम सभी आहत हैं।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जाँच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर क़ानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है। जाँच में जो भी दोषी पाए जाएँगे उन्हें कठोर दंड हो यह सुनिश्चित करना आवश्यक है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से स्वाभाविक ही अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मान कर गंभीरता से व्यवस्था एवं संचालन की सभी कमियों को दूर करने हेतु परिणामकारक कदम उठाए ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था व श्रद्धा अखंड एवं अटूट बनी रहे। वर्तमान भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए। इस दृष्टि से हमारी अपेक्षा है कि सभी आवश्यक पहल मंदिर प्रबंधन और शासन द्वारा गठित विशेष जाँच दल करेंगे। हमारा यह विश्वास है कि समुचित वित्तीय प्रबंधन, सुचारू संचालन हेतु निर्दोष पारदर्शी व्यवस्थाओं एवं शुद्धता और पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिन्दू समाज की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ बनाये रखेगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिन्दू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड़यंत्रों को विफल करे।
पहली बार लोकसभा में वन्दे मातरम का पूरा छंद गया गया।
पहली बार राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम्' का पूर्ण स्वरूप में सामूहिक गान के साथ लोकसभा सत्र का समापन हुआ।
समाज के वंचित वर्ग के उत्थान को समर्पित मनीषी संविधान निर्माता एवं सामाजिक लोकतंत्र के साधक महान शिक्षाविद्, पत्रकार एवं विधिवेत्ता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जयन्ती पर कोटि-कोटि नमन (14 अप्रैल 1891)
#DrAmbedkar#BRAmbedkar#BharatRatna#PrernaMedia
नूतनवर्षाभिनन्दनम्!
हिंदू नववर्ष 2083 के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि नव संवत्सर का यह मंगल प्रारंभ जीवन में ऊर्जा, आशा और संकल्पों का संचार करे तथा हम सभी के जीवन में उमंग, उपलब्धियाँ और उज्ज्वल संभावनाएँ लेकर आए।
भारत माता की जय
माँ भारती के अमर सपूत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं आद्य सरसंघचालक परम पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन
उनका अनुशासित, समर्पित जीवन हमें सदैव
"राष्ट्र प्रथम" की प्रेरणा देता है।
#RSS#चैत्र_नवरात्रि#चैत्र_शुक्ल_प्रतिपदा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बनी फिल्म #शतक
सभी स्वयंसेवक अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ अवश्य देखने जाएं, जो विषय अब तक बौद्धिकों में सुनते आ रहे हैं,उनको चलचित्र के माध्यम से बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दी गई है l
#RSS100Years#Shatak#PrernaMedia@highlight
Amit Kaushal
वो कहते है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को ख़त्म कर देंगे
संघ के स्वयंसेवक एक तरफ बाल स्वयंसेवक कार्यक्रम के दौरान चंदन तिलक लगाकर अपनी भूमिका निभाता, दूसरी तरफ 75+ उम्र के स्वयंसेवक साहित्य प्रसार में अपनी भूमिका निभाते हुये ।
#RSS100Years