फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद स्थित नगला बिलौटिया गांव में बीएससी छात्र अतिन कुमार जाटव की मृत्यु अत्यंत दुखद ,चिंताजनक और झकझोर देने वाली घटना है।
16 मई को अतिन को जाति पूछकर बेरहमी से पीटा गया, सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया और मानसिक रूप से इस कदर प्रताड़ित किया गया कि उसने 17 मई को आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। सुसाइड नोट में जिस पीड़ा, बेइज्जती और अन्याय का जिक्र है, वह पूरे समाज और प्रशासन के सामने गंभीर सवाल खड़े करता है।
एक गरीब दलित परिवार का इकलौता बेटा, जो पढ़ाई के साथ अपने दिव्यांग माता-पिता और छोटी बहन का सहारा था, आज इस दुनिया में नहीं है। यह केवल एक आत्महत्या नहीं, बल्कि सामाजिक भेदभाव, जातीय मानसिकता और अमानवीय व्यवहार का भयावह परिणाम प्रतीत होता है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, इस घटना में अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना आपके प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दे।
हम @UPGovt से माँग करते हैं कि:- सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो।मामले में SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की कठोर धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए।सुसाइड नोट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष व त्वरित जांच हो।पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित किया जाए।
भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की फिरोजाबाद की टीम घटना के बाद से ही पीड़ितों के साथ मौजूद है।
जिस तरह शराब के ठेके बंद होने पर सबसे पहले उसका विरोध शराबी करता है। उसी तरह #UGC कानून का विरोध वही कर रहा है, जो शैक्षिक संस्थानों में SC|ST|OBC को जाति के नाम पर अपमानित करता है, अगर ये कानून वापिस हुआ तो पूरा बहुजन सड़कों पर होगा!
#We_Support_UGC_Act#ASP_K_Support_UGC_Act

आयरन लेडी बसपा सुप्रीमो आदरणीय सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ.....
प्रकृति से प्रार्थना करता हूँ कि आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।
#Mayawati#बसपा_सुप्रीमो#जनकल्याणकारी_दिवस

बड़ी खबर.....
ग्वालियर में भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के अपमान मामले पर @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आज़ाद जी ने गृहमंत्री को लिखकर सभी आरोपियों पर
NSA लगाने की मांग की है!
#अनिल_मिश्रा_पर_NSA_लगाओ#BabaSahebAmbedkar

ग्वालियर में भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार, शोषित-वंचितों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान व चेतना के प्रतीक, विश्व-रत्न परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के पुतले को जलाने का प्रयास और उनके विरुद्ध की गई आपत्तिजनक नारेबाज़ी सिर्फ़ एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय को खुलेआम चुनौती देने का घिनौना षड्यंत्र है।
यह कृत्य उन नफरती और संविधान-विरोधी ताक़तों की पहचान उजागर करता है, जो आज भी बराबरी, भाईचारे और न्याय से डरती हैं। बाबा साहेब का अपमान दरअसल उन करोड़ों लोगों के आत्मसम्मान पर हमला है, जिन्हें संविधान ने इंसान की तरह जीने का हक़ दिया। यह देश की शांति भंग करने और समाज को बांटने की सुनियोजित कोशिश है।
हम @MP_MyGov से कठोर शब्दों में मांग करते हैं—दोषी पर NSA की धाराओं में मुक़दमा दर्ज हो,इस कृत्य के पीछे मौजूद साज़िश और संरक्षण की भी जांच हो, भविष्य में परम पूज्य बाबा साहेब और संविधान के अपमान की किसी भी कोशिश पर शून्य सहनशीलता दिखाई जाए।
यदि अगले 72 घंटों के भीतर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो 1 जनवरी को ग्वालियर पहुँचकर परम पूज्य बाबा साहेब और संविधान के सम्मान में शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक लेकिन निर्णायक जन-आंदोलन किया जाएगा।
किसी भी अव्यवस्था की पूरी ज़िम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
जय भीम, जय संविधान,जय भारत।
@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51
यह वीडियो दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में राकेश किशोर का बताया जा रहा है जिसने CJI गवई साहब पर जूता फेंका था।
इस वीडियो को देखकर आपकी राय क्या है...?
#राकेश_किशोर#RakeshKishor#CJI