@UPPCLLKO मैं नोएडा सेक्टर 73 में रहता हूं, इन दिनों भयंकर बिजली कटौती हो रही है, मैं समझ रहा हूं बिजली की कमी है, आपसे इतनी गुजारिश है कि बिजली देने और काटने का टाइम फिक्स कर दें, 5 मिनट बिजली आती है फिर चली जाती है ये ठीक नहीं. इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो रहे हैं @aksharmaBharat
Dear @HathwayBrdband this is really frustrating to write down that despite deduction of a certain amount my account has not been recharged. I have tried to raise the issue via customer care but for no usage!
पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के बेटे की सगाई में जैसे ही पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा दिखे, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मुस्कुराते हुए बोले –'लाल डायरी'. पीछे खड़े धर्मेंद्र राठौड़ ने भी मौके पर चौका मारते हुए चुटकी ली और कहा- 'अपनी सरकार बचाने वाले भी यही हैं।' #Rajasthan
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खास और दमदार अंदाज देखने को मिला. वह एयरफोर्स की वर्दी में जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं और स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर HAL LCH Prachand ‘प्रचंड’ में सह-पायलट के रूप में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया.
राजस्थान के बगरू विधायक डॉ. कैलाश वर्मा के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. उन्होंने भतीजे महेंद्र की शादी के उपलक्ष्य में आयोजित संगीत समारोह में विधायक ने जमकर ठुमके लगाए. #viralvideo
राजस्थान की राजधानी जयपुर के ग्रामीण इलाके में तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी. यहां भी नोएडा वाले युवराज मेहता जैसा हादसा हो सकता था, लेकिन जयपुर में ग्रामीणों की सूझबूझ से कार चालक को सुरक्षित निकाल लिया गया. #JaipurNews
राजस्थान विधानसभा के बाहर भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के दिग्गज आपस में भिड़ गए. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस सचेतक रफीक खान और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के बीच बुधवार को हुई इस 'अनकट' बहस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.
राजस्थान के वरिष्ठ मंत्री @DrKirodilalBJP ने खुद स्वीकार किया है- 'आप सब जानते हैं, मैं तो इस बारे में ज्यादा समझता नहीं हूं, हमको तो जनता के बीच आना, भाषण देकर बेवकूफ बनाना, वोट ले जाना, चुनाव जीत जाना, ये थोड़ी बहुत कला जानता हूं, ज्यादा तो मैं नहीं जानता.'
#राजस्थान के सवाई माधोपुर में राह चलती एक महिला पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया. महिला ने जैसे तैसे बच्ची को तो बचा लिया, लेकिन वह बुरी तरह जख्मी हो गई है. यह वीडियो देखकर किसी के भी मन में डर बैठ सकता है. #Dog#viralvideo