1. यूपी के आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारी हेतु समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख का प्रचारित ’पीडीए रथ’ सपा के अपने लाल रंग का कम तथा आरएसएस/भाजपा के ’भगवा’ रंग का (भगवाकरण) ज़्यादा है, तो ऐसे में लोगों में चर्चा यही है कि यह सब उनका वोटों के स्वार्थ की ख़ातिर गिरगिट की तरह लगातार रंग बदलना है या फिर मुसलमानों पर से सपा प्रमुख का वोट पाने का भरोसा उठ जाना है?
2. वैसे भी यूपी के ख़ासकर मुस्लिम समाज को इस कड़वी हकीकत का पूरी तरह से अहसास है कि पिछले चुनावों में सपा को उनके द्वारा अधिकांश एकतरफा वोट देने के बावजूद भी यह पार्टी (सपा) यूपी व केन्द्र की सत्ता में भाजपा को सरकार बनाने से नहीं रोक पाती है तो इस पार्टी को बार-बार वोट देकर अपना वोट ख़राब क्यों किया जाये और इस मामले में अब वे अपरकास्ट में से ख़ासकर ब्राह्मण समाज की तरह ही अपना रवैया काफी तेज़ी से बी.एस.पी. के पक्ष में बदल रहे हैं।
3. क्योंकि बी.एस.पी. यूपी में खासकर अपराध नियंत्रण व शान्ति-व्यवस्था के मामलों में क़ानून द्वारा क़ानून के राज के साथ ही व्यापक जनहित, जनकल्याण एवं विकास के मामलों में भी बेहतरीन आयरनलेडी राज यहाँ कई बार स्थापित करके दिखा चुकी है और जिसकी सर्वसमाज के हित व कल्याण में प्रदेश को सख़्त ज़रूरत भी है।
4. इसके साथ ही, सपा को यह भी जनता को ज़रूर बता देना चाहिये कि अब इनके ’पीडीए’ की असली वास्तविकता क्या है? क्योंकि चुनावी स्वार्थ में अब तक इन्होंने कभी ’पीडी’ को ’पिछड़ा, दलित’ बताया तो कभी ’पीडी’ को ’पण्डित’ बताया है और कभी अपने आपको ’अम्बेडकरवादी’ दर्शाने के चक्कर में बी.एस.पी. का ’नीला’ रंग वाला वस्त्र धारण कर तस्वीरें खिंचवाई है, किन्तु इसको लोगोें ने फौरन ही फेक अम्बेडकरवादी कहकर रिजेक्ट भी कर दिया।
5. जबकि इसके विपरीत, बी.एस.पी. सर्वसमाज हेतु ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति व सिद्धान्त वाली अम्बेडकरवादी पार्टी है तथा सभी को रोटी-रोज़गार-युक्त आत्म-सम्मान व स्वाभिमान आदि का जीवन जीने की पक्षधर है। इसीलिये सर्वसमाज में बी.एस.पी. का अपना सम्मान है।
बिहार विधानसभा के अभी हाल ही में सम्पन्न हुये आमचुनाव में कैमूर ज़िले की रामगढ़ विधानसभा सीट (संख्या 203) पर बी.एस.पी. के उम्मीदवार श्री सतीश कुमार सिंह यादव को जीत दिलाने के लिये पार्टी के सभी लोगों को बधाई तथा उनका पूरे तहेदिल से आभार प्रकट।
हालाँकि वोटों की गिनती बार-बार कराने के बहाने से वहाँ के प्रशासन व एकजुट होकर सभी विरोधी पार्टियों द्व़ारा बी.एस.पी. उम्मीदवार को हराने का पूरा-पूरा प्रयास किया गया, किन्तु पार्टी के बहादुर कार्यकर्ताओं का पूरे समय तक डटे रहने से विरोधियों का यह षडयंत्र सफल नहीं हो सका।
इतना ही नहीं बल्कि बिहार के इस क्षेत्र की अन्य सीटों पर भी विरोधियों को काँटे की टक्कर देने के बावजूद बी.एस.पी. उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सके, जबकि फीडबैक के अनुसार अगर चुनाव पूरी तरह से फ्री एण्ड फेयर होता तो बी.एस.पी. और भी कई सीटें ज़रूर जीतती, लेकिन ऐसा नहीं हो सका, जिससे पार्टी के लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं है बल्कि आगे और भी अधिक तैयारी के साथ काम करते रहने की ज़रूरत है।
अन्त में, बिहार विधानसभा के इस चुनाव में अपने ख़ून-पसीने व पूरी लगन से चुनाव लड़ने के लिये बी.एस.पी. के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं एवं शुभचिन्तकों आदि का तहेदिल से आभार प्रकट तथा आगे बिहार में पूरे जी-जान से लगे रहने का आह्वान ताकि बिहार, परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर एवं मान्यवर श्री कांशीराम जी के सपनों की, ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की धरती बन सके।
कैमूर की रामगढ़ सीट जीतने के बाद भी वहां का प्रशासन हाराने के लिये आमादा. 123. वोट से जितने के बाद भी दुबारा वोट काटे फिर भी 38 वोट से जीत गये.लेकिन सिर्टिफिकेट नहीं दें रहे. पिछली बार भी रिकाउंटिंग में 161 वोट से हराया गया था. फिर वही करने जा रहे है. @ECISVEEP संज्ञान लें. इस तरह की धांधली ठीक नहीं यह लोक तंत्र की हत्या है.
जब बसपा आगे बढ़ रही है तो विपक्षी पार्टियां अपने चमचों को एक्टिव कर इस तरह की अनर्गल बातें करवा रहीं है.बहनजी के चार बार के शासन में बहुजन समाज को आत्मसम्मान,शिक्षा,रोजगार,हर छेत्र में भागेदारी मिली.उदित राज की बुद्धि अब काम नहीं कर रही इसीलिए इस तरह की बेफाजुल बातें कर रहे हैँ.
साथियों बसपा ही देश मे सुशासन का राज स्थापित कर सकती है! बसपा ही जंगल राज खत्म कर सकती है!
बसपा लाओ देश बचाओ!
बसपा लाओ लोकतन्त्र बचाओ!
बीएसपी जिंदाबाद 🐘🐘🐘
बहन मायावती जी जिंदाबाद 🐘
💙💙💙💙💙💙💙💙💙
संगठन मजबूत होगा तो मुखिया से लेकर मुख्यमंत्री आपका होगा।
जब मुखिया से लेकर मुख्यमंत्री होगा तो किसी की हिम्मत नहीं होगी, आपकी बहन बेटियों की तरफ आँख उठाने की।
-बिहार बसपा नेता
आज पटना के रवीन्द्र भवन में सन्त शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में जन सैलाब उमड़ पड़ा ।यह सैलाब बिहार में एक नई राजनीतिक हलचल पैदा करता नज़र आ रहा है।निश्चित तौर पर बीएसपी बिहार आगे की तरफ बढ़ रही है।आए हुए समस्त कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बहुत साधुवाद।
लखनऊ :
कांग्रेस नेता उदितराज के खिलाफ हजरतगंज चौराहे पर टीम युवा साथी सामाजिक संघठन का बड़ा आंदोलन !
बसपा प्रमुख बहन मायावती के खिलाफ विवादित बयान बाजी पर गिरफ्तार करने की बड़ी मांग #mayawati
आदरणीय बहन मायावती जी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल @PalVishwnathbsp 08 फरवरी 2025 समय 1 बजे जनपद हाथरस सिकंदराराऊ थाना हसायन गाँव शीतलवाड़ा के राजेंद्र सिंह बघेल की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।