...
दिन की थकन जब रात को बिस्तर पर सर
रखती है
तब तुम्हारे ख़्याल बना कुछ बोले
बिना आहट किये
उतरते हैं चुपके से मेरी रूह में
और मुझे तुम्हारे साथ होनें का
एहसास कराते हैं हर पल
मेरे आस पास हर नज़ारे हर ज़र्रे में
तुम शामिल हो
और तुम्हारे एहसास हमेशा मेरे साथ...!!
#पगले_ख़्याल