आज राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) की 92वीं महा परिषद की बैठक माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
अपने संबोधन में श्री अमित शाह जी ने एनसीडीसी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एनसीडीसी सहकारी समितियों को सशक्त बनाने एवं उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का एक मजबूत माध्यम बनकर उभरी है।