Ram Mandir Verdict..on this historic day I have Joined in Nalanda College, Nalanda as Assistant Professor (Permanent) in my home town after 4 years teaching in Delhi University as Adhoc.
Jai Shri Ram 🙏
वेतन और पेंशन मिलना भी मीडिया में खबर बने ये प्रदेश के इमेज के लिए ठीक नहीं है। विश्वविद्यालय शिक्षकों के साथ वर्षों से यह समस्या बनी हुई है। अब नयी सरकार से सभी को उम्मीद है। वेतन हर महीने समय पर मिल जाये यह बेसिक काम की अपेक्षा तो की ही जा सकती है।
@samrat4bjp@GovernorBihar
ABVP के बिहार क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री @yagywalkya जी को संगठनात्मक दायित्व से मुक्त होकर व्यक्तिगत जीवन मे जाने की बधाई एवं शुभकामनाएं।आप जीवन के हर क्षेत्र मे सफल हों यही कामना है।संगठन के प्रति आपकी निष्ठा,समर्पण और निरंतरता निश्चित ही कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा होगा
बिहार में बहुत सारे संस्थानों का हाल यही है। सैकड़ों करोड़ रुपया का आधारभूत संरचना बना दिया गया लेकिन उसके बाद की उपयोगिता को ना देखा जाता है ना उसके स्टाफ्स, मेंटेनेंस पर कोई ध्यान दिया जाता है।
@samrat4bjp@BiharHealthDept@dmnalanda
मेरे गृह प्रखंड नूरसराय में स्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज के पहले प्राचार्य डॉ रत्नेश अमन सर को बधाई एवं शुभकामनाएं। @abvpsouthBR लंबे समय से समावेशी एवं सर्वस्पर्शी शिक्षा के लिए प्रत्येक प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज होने की बात कह रही थी। @samrat4bjp@NitishKumar@ABVPVoice
नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर में खेलो भारत के अखिल भारतीय बैठक के उद्घाटन में प्रख्यात निशानेबाज़ एवं पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह जी, अभाविप बिहार-झारखंड क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ला जी, खेलो भारत के अर्पिता मल्लिक जी एवं प्रदीप शेखावत जी के साथ रहना हुआ।
माननीय श्री सम्राट चौधरी जी को बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई व शुभकामना।आपका अनुभव, नेतृत्व और जनसरोकारों के प्रति समर्पण बिहार को विकास की नई दिशा देगा यही मंगलकामना है।
@samrat4bjp
नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सचिन चतुर्वेदी से बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों में शोध की क्वालिटी को बेहतर करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री @yagywalkya,मणिपुर प्रदेश संगठन मंत्री भागवत जी, राष्ट्रीय मंत्री कमलेश जी भी मौजूद रहे @nalanda_univ
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के जन्मोत्सव के पावन पर्व श्री राम नवमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धैर्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
PRAYAS: Week 6
15-03-26
Sunday for Society का छठा सप्ताह नगर के शिवपुरी तालाब के पास।
Promoting Regular Awareness for Your Action in Society (PRAYAS) to develop Civic Sense in common people.
रग्बी एसोसिएशन नालंदा द्वारा जिला स्तर पर चयनित पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों से मिला एवं उन्हें शुभकामनाएं दी। नवादा में 14-15 मार्च को आयोजित राज्य स्तरीय ट्रायल में सभी खिलाड़ी भाग लेंगे। @RugbyIndia
माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक आदान प्रदान कार्यक्रम में पूर्वी चंपारण के प्रतिनिधिमंडल को नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर उदबोधन दिया।
2007 🏆 2024🏆 2026🏆विश्व विजयी भारत 🇮🇳
अहमदाबाद में #T20WorldCup2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के विरुद्ध ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया ने माँ भारती को गौरवभूषित किया है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि भारतीय टीम की अथक मेहनत, समर्पण, लगन और अटूट ध्येयनिष्ठा का परिणाम है।
विशेष रूप से बल्लेबाज़ों — संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे एवं अभिषेक शर्मा — ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं गेंदबाज़ी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। साथ ही हार्दिक पांड्या एवं अक्षर पटेल ने अपने ऑल-राउंड प्रदर्शन से कई महत्वपूर्ण क्षणों में मैच को भारत के पक्ष में मोड़ा और टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।
इन सभी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और टीम भावना से विश्व पटल पर भारतीय क्रिकेट की नई शक्ति का परिचय दिया है। उनका यह अद्भुत प्रदर्शन आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
टीम इंडिया के सभी ऊर्जावान खिलाड़ियों को हृदयतल से हार्दिक बधाई एवं समस्त देशवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएँ।
जय हिंद! 🇮🇳
लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन जी को बिहार प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएँ! @atahasnain53
पाली एवं बौद्ध अध्ययन के विद्वान वर्तमान में सांची बौद्ध विश्व विद्यालय के कुलपति एवं नव नालंदा महा विहार के पूर्व कुलपति प्रो. बैद्यनाथ लाभ सर के निधन से अकादमिक जगत को गहरा नुकसान। उनको ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे। ओम शांति 🙏
पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव (PUSU) में अभाविप समर्थित प्रत्याशी अभिषेक कुमार को संयुक्त सचिव पद पर एवं हर्ष वर्धन को कोषाध्यक्ष पद पर भारी मतों से विजयी होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएँ।