प्रिय UPSSSC अभ्यर्थियों,
नौकरी के लिए Wait करते-करते थक गये आप सब बेरोज़गारों की ये माँग जायज़ है कि UPSSSC की सभी भर्तियों में Waiting List की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे अगर कोई चयनित अभ्यर्थी अपनी सीट छोड़ दे तो उसके बाद किसी अन्य को वो सीट मिल सके। इस फ़ैसले से लाखों अभ्यर्थियों को फ़ायदा मिल सकेगा और भाजपा पर लगा ‘महा-बेरोज़गारी’ फैलाने का दाग़ भी थोड़ा कम होगा लेकिन भाजपा सरकार ये काम कभी नहीं करेगी क्योंकि नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।
ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप सब युवक-युवतियों की असीम ऊर्जा राष्ट्र-निर्माण के काम में न लगकर, अपने लिए काम-रोज़गार-नौकरी पाने की गुहार-पुकार में व्यर्थ हो रही है।
हम UPSSSC के आप सभी अभ्यर्थियों की आवाज़ में अपनी आवाज़ मिलाकर आपकी हर माँग के समर्थन में हर हाल, हर हालात में साथ खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे।
हम नई सरकार बनाने पर इस माँग की पूर्ति करने के लिए वचनबद्ध हैं। आप सबने इतने साल संघर्ष करके देख लिया है कि असंवेदनशील-हृदयही�� भाजपाइयों से ‘पीड़ा’ के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा। अब आप भी पीड़ितों की श्रेणी में गिने जा रहे हैं, इसीलिए आप भी पीडीए ही हुए क्योंकि हम हमेशा कहते हैं और आज फिर कह रहे हैं :
जो पीड़ित, वो पीडीए!
आपका
अखिलेश
भाजपा जाएगी, नौकरी आएगी!
अभ्यर्थी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
#UPSSSC
#UPSSSC_Waiting_List
Waiting लिस्ट का मुद्दा अब दबना नहीं चाहिए....
एकदम जेनुइन मांग है...क्योंकि... अन्य कई विभागों में वेटिंग लिस्ट का प्रावधान है...!!
भारत में सबसे ज्यादा नियोक्ता... रेलवे है... सबसे ज्यादा सरकारी कर्मचारी भी रेलवे के पास है....
और वेटिंग लिस्ट का प्रावधान भी भारतीय रेलवे में है.. वो भी 3,4 साल तक..
तो upsssc में वेटिंग लिस्ट क्यों नहीं हो सकता है??
@myogiadityanath@BJP4UP@kpmaurya1@brajeshpathakup@CMOfficeUP@swatantrabjp
साथियों आपको नीचे दिए गए यह तीन #Tag ही उपयोग करने है आपको इनसे अलग अन्य #Tag का प्रयोग नहीं करना है। सभी अध्यापकों और यूट्यूबर्स से भी निवेदन किया जाता है कि आप सब भी केवल इन्हीं तीनों #Tag का प्रयोग करें।
सभी साथी #Tag को अच्छे से कॉपीपेस्ट कर लें और कोई भी साथी गलत #Tag का प्रयोग न करें। कोई भी टाइपिंग मिस्टेक या हिंदी व इंग्लिश का मिक्स अप न करें। बड़ी सावधानीपूर्वक ही #Tag क�� प्रयोग करें, क्योंकि एक मिस्टेक हमारे हजारों पोस्ट को खराब करवा देती है। इसलिए कोई भी गलती करने की बिल्कुल भी गुंजाइश ना छोड़ें।
#UPSI_INCREASE_2000_POST
#UPSI_GIVE_SCORECARD
#UPSI_GIVE_WAITING_LIST
UPSI परीक्षार्थियों की @UPGovt और सीएम @myogiadityanath जी से मुख्य 03 मांगे~
01. वर्तमान में प्रक्रियाधीन UPSI भर्ती में कम से कम 02 हजार पदों की वृद्धि हो।
02. रिज़ल्ट के साथ व्यक्तिगत और स���र्वजनिक रूप से स्कोरकार्ड तथा रैंक सूची दिखाई जाए।
03. अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को भरने के लिए वेटिंग लिस्ट जारी हो।
अंत में उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी छात्रों से निवेदन किया जाता है कि आप सभी 05 मई 2026 के #UPSI ट्विटर कैंपेन में हिस्सा लें क्योंकि स्कोरकार्ड और वेटिंग लिस्ट आपके लिए भी जरूरी है यदि #UPSI में यह जारी कर दिया जाता है तो वर्तमान म��ं प्रक्रियाधीन होमगार्ड और यूपी कॉन्स्टेबल भर्ती वालों को स्कोरकार्ड और वेटिंग लिस्ट ऑटोमैटिक मिल जाएगा।
#UPSI_INCREASE_2000_POST#upsi_increase_2000_post
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी आपसे निवेदन यह है कि पिछले 5 वर्षों में यूपीएसआई की भर्ती नहीं आई है जो भर्ती आई है उस��े मात्र 4200 वैकेंसी हैं जिसमें महिलाओं की सिर्फ 900 वैकेंसी हैं महिला सशक्तिकरण की आप बात करते हैं आपसे आशा करते हैं कि आप महिलाओं की सम्मान वह हक की ध्यान रखेंगे इसलिए 2000 वैकेंसी बढ़ाने की कृपा करें और उत्तर प्रदेश की महिलाओं को पुलिस में भर्ती होने का मौका प्रदान करें सिर्फ आपसे ही उम्मीद है और आप पर ही विश्वास माननीय मुख्यमंत्री जी हमारी मांग को पूरा करने की कृपा करें।
@myogiadityanath
@myogioffice
@BJP4UP
@BJP4India
@upprpb
@UPGovt
सेवा में,
श्रीमति प��रज्ञा मिश्रा जी
वरिष्ठ जर्नलिस्ट @ultachasmauc
विषय: UPSI भर्ती 2025 (विज्ञापन संख्या-पीआरपीबी-बी (उपनिरीक्षक संवर्ग)-03/2025) में रिक्त पदों की संख्या बढ़ाने, लिखित परीक्षा परिणाम के साथ ही स्कोरकार्ड/अंकपत्र जारी करने और अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों के रहने की स्थिति में वेटिंग लिस्ट जारी कर पद भरने के संबंध में जनहित का मुद्दा।
महोदया,
मैं अजय राघव (राघव ठाकुर) उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले हजारों युवाओं की ओर से आपका ध्यान एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। जैसा कि आप जानती हैं कि उत्तर प्रदेश पुलिस में उप-निरीक्षक (SI) के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। महोदय हम आपके संज्ञान में वर्तमान में जारी भर्ती प्रक्रिया में पदवृद्धि और अन्य खामियों हेतू कुछ महत्वपूर्ण चीजें लाना चाहते है,
1. भारी कंपटीशन: इस वर्ष लगभग 16.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने मात्र 4543 पदों के लिए आवेदन किया है, जो बताता है कि कंपटीशन बहुत ज्यादा है।
2. काफी समय से भर्ती न होना: यह भर्ती 05 वर्षों बाद आई है, जिसकी वजह से लाखों फॉर्म भरे गए और लगभग 10 लाख 77 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।
3. रिक्त पदों की उपलब्धता: उत्तर प्रदेश पुलिस में अभी भी सब-इंस्पेक्टर के कई पद रिक्त हैं जिन्हें वर्तमान में प्रक्रियाधीन भर्ती में पदवृद्धि कर भरा जा सकता है।
4. पिछली बार UPSI भर्ती 2020-21 में कुल पदों की संख्या 9534 थी लेकिन इस बार लगभग 05 वर्षों के बाद 2025-26 भर्ती में 4543 पदों के लिए भर्ती हो रही है किन्तु पदों की संख्या पिछली बार से आधी से भी कम है। जो भारी कंपटीशन होने के कारण बहुत ही कम है। यदि वर्तमान परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ाई जाती है, तो यह योग्य युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर होगा।
5. पुलिस भर्ती बोर्ड की पूर्व परीक्षाओं में देखा गया है कि केवल सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की जात��� है, जिससे बहुत से अभ्यर्थी यह जानने से वंचित रह जाते हैं कि वे कितने अंकों से अनुत्तीर्ण हुए हैं। अतः आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि UPSI भर्ती 2025 का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित करते समय DV/PST रिजल्ट के दौरान ही सभी अभ्यर्थियों (सफल और असफल) का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाए। परिणाम के साथ ही नॉर्मलाइज्ड अंक (Normalized Marks) और विषयवार अंक (Sectional Marks) भी प्रदर्शित किए जाएं। इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और छात्रों का बोर्ड पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।
6. महोदया अंतिम चयन परिणाम के बाद मेडिकल प्रक्रिया के बाद और कुछ चयनित उम्मीदवारों द्वारा जोइनिंग न लेने के कारण कुछ सीटें खाली रह जाती है। जिन्हें उसी भर्ती के अन्य अभ्यर्थियों में से वेटिंग लिस्ट जारी कर भरा जाना चाहिए जिससे कोई सीट खाली न जाए और कुछ अन्य अभ्यर्थियों को मौका मिल जाएं।
आपकी पत्रकारिता सदैव जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए जानी जाती है आपने पिछली #UPSI की 9534 पदों की भर्ती में हुई ऐतिहासिक धांधली को खूब उठ���या था लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण रूप से उस भर्ती में हमें न्याय नहीं मिल पाया था फिर मन को सांत्वना देते हुए इस भर्ती के लिए 05 साल इंतजार किया है और इसबार उम्मीद है कि कुछ अनर्थ या गड़बड नहीं होगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि यदि आप अपने न्यूज़ चैनल के माध्यम से इन मांगो को सरकार के कानों तक पहुंचाएंगी तो लाखों युवाओं को उचित न्याय मिल सकेगा। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा युवा बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से, UPSI भर्ती 2025-26 की जारी भर्ती प्रक्रिया में पदों की संख्या 4543 से बढ़ाकर उसे कम से कम 6500-7000 करवाने, लिखित परीक्षा के स्कोरकार्ड दिखाएं जाने और अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को वेटिंग लिस्ट से भरवाए जाने के लिए हमारी बात माननीय सीएम @myogiadityanath जी तक पहुंचाने की कृपा करें। हम आपके सदा आभारी रहेंगे।
महोदया इस संबंध में यदि आपको कोई और डेटा या जानकारी चाहिए हो, तो मैं आपको उपलब्ध कराने के लिए तैयार हूँ। आप हमें इस पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करें तो हम सदा आपके ऋणी और आभारी रहेंगे।
*सधन्यवाद*🙏
अजय राघव (राघव ठाकुर) और समस्त #UPSI परीक्षार्थी।
#UPSI भर्ती 2025 के परीक्षार्थियों की मुख्य 03 मांगे~
01. वर्तमान में प्रक्रियाधीन #UPSI भर्ती में कम से कम 02 हजार पदों की वृद्धि हो।
02. रिज़ल्ट के साथ व्यक्तिगत और सार्वजनिक रूप से स्कोरकार्ड तथा रैंक सूची दिखाई जाए।
03.अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को भरने के लिए वेटिंग लिस्ट जारी हो।
#UPSI_INCREASE_2000_POST
#UPSI_SHOW_MARKS
#UPSI_GIVE_WAITING_LIST
#UPSI_GIVE_RANK_LIST
@PragyaLive