बहन सविता शर्मा जोकि समाज सेविका है जोकि संवैधानिक रूप से सेक्टर में सफाई के मुद्दे पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर धरने पर बैठी थी उनको गौतम बुद्ध नगर पुलिस और अफसरों ने मिलकर अविधिक रूप से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया उसके लिए विरोध व्यक्त करते है
"लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठाना हर नागरिक का अधिकार है। समाज सेविका बहन सविता शर्मा जी, जो सेक्टर की सफाई जैसे जनहित के मुद्दे पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर पूरी तरह संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठी थीं, उन्हें गौतम बुद्ध नगर पुलिस और प्रशासन द्वारा अलोकतांत्रिक और अविधिक तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेजना बेहद निंदनीय है।
प्रशासन की यह कार्रवाई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और न्याय की मांग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाने का एक असफल प्रयास है। हम इस दमनकारी कदम का पुरजोर विरोध करते हैं और बहन सविता शर्मा की अविलंब रिहाई की मांग करते हैं।
न्याय की यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक उन्हें ससम्मान रिहा नहीं किया जाता।
विनीत,
आदित्य भाटी एडवोकेट
(अध्यक्ष, लीगल एंड लॉयल हैंड्स संस्था)"
#legalloyalhands
#justice
सर जैसा कि विदित है हमारे ग्रेटर नोएडा शहर में एक खास बात है बड़ा हादसा होने के बाद अलर्ट मोड पर आ जाता है प्राधिकरण,
अब जब आ गया है अलर्ट मोड पर तो पी 3 सेक्टर से गोल चक्कर की तरफ इस मुख्य मार्ग पर प्रॉपर पुलिया बनवा दे ,क्योंकि ब्रेकर और टीन से नाला ढकना स्थायी विकल्प नहीं है ।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला ग्रीन शायर सोसायटी के एक फ्लैट के किचन में लगी चिमनी में आग लगी। फ्लैट मालिक का आरोप कि फायर उपकरणों ने काम नहीं किया।
@NBTDilli@NavbharatTimes @cfonoida @Uppolice@noidapolice
जनजागरण:-
माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौ.बु.नगर के संयुक्त तत्वाधान में इस वेबसाइट के जरिए वादकारी,स्टाफ ,पुलिस,अधिवक्ता और समस्त देशवासी माननीय सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के निर्णयो के हिंदी अनुवाद की प्रतियां प्राप्त कर सकते है
सीईओ साहब ग्रेनो.प्राधिकरण से हमारी मांग है कि शहर के प्रत्येक गोल चक्कर पर फौग़ के कारण हो रहे हादसों से बचने के लिए गोल चक्कर पर एरो वाले रिफ्लेक्टर लगवाने चाहिए, क्योंकि सड़क की पट्टी अचानक से हट जाती है और गाड़िया गोल चक्कर से टकरा जाती है, इसके लिए तत्काल कार्यवाही की मांग
ग्रेटर नोएडा की हवा आज एक ऊट को भी लग गई , कमर्शियल बेल्ट गोल चक्कर पर जाते समय अपने मालिक से भगावत कर बैठा और नीचे गिरा दिया ,जिसकी जान बमुश्किल बची ,जिस समय मैंने ये दृश्य अपने कैमरे में कैद कर लिया, बाक़ी बिचारे ट्रैफिक वाले भी क्या करते ऊट का चालान तो होता नहीं ,देखते रहे
उपरोक्त वीडियो ग्रेटर नोएडा के अंसल ओमेगा (पैरामाउंट गोल्फरेस्ट) के सामने हाल में नए बने रेलवे अंडर पास की है ,जिसमें गड्ढों को वजह से जाम,प्रदूषण,भरा पानी और टूटी सड़क का सामना हजारों लोगों को करना पड़ता है क्योंकि 130 मीटर रोड एक मुख्य मार्ग है शहर का ,इसका सुधार जरूरी है !