तुम मेरी आंखों का काजल बन जाओ,,,
हमेशा मेरी निगाहों में रहोगे,,,
मगर नही कभी आंसू आये तो धूल जाओगे,,,!!
ऐसा करो तुम मेरे हाथों की मेहंदी बन जाओ,,,
हमेशा मेरे हाथों में महकते रहोगे,,,
पर नहीं वक़्त के साथ फ़ीके पड़ जाओगे,,,!!!
हर दिन यूं ही ढल जाता है,,,
फिर रात आती है,,,
तुम्हारी यादों की पोटली लिए,,,
साथ लाती है एक उम्मीद,,,
शायद कल होगे तुम मेरे साथ हमेशा के लिए,,,
फिर वही इंतजार में दिन ढल जाता है,,,
फिर रात आती है,,,
नहीं आते तो बस,,,
'तुम',,,!!!
#एक_ख़्वाब