20 वर्षों से प्रतीक्षित सपना हुआ साकार!
मा. मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के कुशल नेतृत्व, मा. जल शक्ति मंत्री श्री @swatantrabjp जी के सफल प्रयासों से उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के मडराक रजवाहा में 20 वर्षों बाद टेल तक पानी पहुंचने से हजारों किसानों को सिंचाई का लाभ मिला है।
गाजियाबाद के डासना क्षेत्र में स्थित 'नाहल पनचक्की' भारत की प्राचीन जल-तकनीक और इंजीनियरिंग का एक 150 साल पुराना अद्भुत ऐतिहासिक नमूना है! यह चक्की केवल पानी की शक्ति से क्विंटल अनाज पीसने की क्षमता रखती है।
#NahalPanchakki#HeritageOfIndia#UPGovernment#WaterMill
शादी का एक बेहद प्यारा और मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। दुल्हन जब अपनी खूबसूरत सफेद वेडिंग ड्रेस पहनकर गलियारे से गुजर रही थी, तभी पीछे से दौड़ता हुआ एक नन्हा बच्चा गलती से उसकी लंबी ड्रेस (ट्रेन) पर गिर पड़ा। रोने की बजाय बच्चे ने इस पल को खेल में बदल दिया। वह पेट के बल लेटकर दुल्हन की ड्रेस पर खुशी-खुशी फिसलने लगा। दुल्हन जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, बच्चा भी हँसते हुए ड्रेस के साथ धीरे-धीरे आगे खिसकता रहा। इस मासूम और मज़ेदार पल को देखकर दूल्हा-दुल्हन समेत सभी मेहमान ज़ोर-ज़ोर से हँस पड़े। कई लोगों ने तुरंत अपने मोबाइल से इस खूबसूरत पल को रिकॉर्ड कर लिया।
📷 जल ही जीवन है, और इसे सहेजना हमारी ज़िम्मेदारी! 📷
क्या आप जानते हैं कि बारिश की एक-एक बूंद हमारे खेतों और भविष्य के लिए कितनी कीमती है? इस ग्राफ़िक्स के ज़रिए समझिए 'वर्षा जल संचयन' (Rainwater Harvesting) का पूरा चक्र और इसका महत्व।
गंडक संगठन: पूर्वांचल की जीवनरेखा और समृद्धि का नया अध्याय
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत 'गंडक संगठन, गोरखपुर' पूर्वांचल के विकास, कृषकों की खुशहाली और जनजीवन की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्यरत है।
#GandakSangathan#JalShaktiUP#UPIrrigation#WaterManagement
नारायणपुर पंप नहर... मीरजापुर। गंगा नदी से 1800 क्यूसेक से अधिक क्षमता के साथ जल उठाकर 96,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई पहुँचाने वाली यह परियोजना 600 से अधिक गाँवों के किसानों की समृद्धि का आधार बनी हुई है।
बिहार में हद ही हो गई 😡😡
बिहार में पासवान समाज का एक लड़का मंदिर में चला गया,
पुजारी ने पहले उसकी जाति पूछी। जब लड़के ने बताया कि वह पासवान है, तो कथित तौर पर कहा गया, तुम दलित हो, मंदिर के अंदर कैसे आ गए?
इसके बाद लड़के को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया, मारपीट इतनी बुरी तरह की गई कि उसकी जान चली गई।
सरयू नहर परियोजना... पूर्वांचल में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण की ऐतिहासिक पहल।
5 नदियों को जोड़कर 14 लाख हेक्टेयर में जीवनदायिनी सिंचाई को उपलब्ध कराती है।
6,623 किमी नहर नेटवर्क-किसानों की समृद्धि का मजबूत आधार।
#SaryuCanal
बिल्ली को शेर की मौसी यूँ ही नहीं कहते..
घर में दूध चुराती है, जंगल में भांजा शिकार करता है
मौसी की चाल और भांजे की दहाड़... दोनों में अलग ही रौब है
बस फर्क इतना है कि मौसी को देखकर लोग "हट-हट" कहते हैं, और भांजे को देखकर "भाग-भाग"...🤣
चंपारण बेतिया की दलित बेटी बनी अपने गांव समाज कि पहली एसडीएम जिसकी मां भी बहुत कठिनाइयों से उनको पढ़ा सकी क्योंकि 2009 में उनके पिताजी को पैरालिसिस हो गया था फिर भी बेटी ने हार नहीं मानी बाबा साहब को अपना आदर्श मानती है और आज एसडीएम बनी है, बस यही चीज ब्रह्मणवादियों को खटकती है
रात के समय इस लड़के के साथ दो लोगों ने जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन संबंध बनाये!
बोन कैंसर का कठिन इलाज कराकर घर लौट रहे एक मासूम लड़के को पुलिस ने रात के अंधेरे में जबरन उठाया।
लड़के के साथ हुई अमानवीय दरिंदगी ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।
अब समाज में पुरुष भी सुरक्षित नहीं हैं! इस खौफनाक सच्चाई को छुपने न दें।
पूरा वीडियो देखें, सच्चाई जानें और न्याय के लिए आप भी आवाज उठाये!
क्या रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो न्याय किससे मांगें?
केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान का आज शुभारम्भ हुआ। अभियान के अंतर्गत कुल नौ प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। प्रथम कार्यक्रम के रूप में विश्व पर्यावरण दिवस एवं "एक पेड़ माँ के नाम" थीम के तहत जनपद में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया।
*जनपद ने प्राप्त किया शत-प्रतिशत लक्ष्य*
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तर पर 5 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जनपद सम्भल के लिए वन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग तथा नगर विकास विभाग के सहयोग से 4 लाख 56 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया। इस प्रकार 5 करोड़ वृक्षारोपण आंदोलन-2026 के अंतर्गत जनपद सम्भल ने निर्धारित लक्ष्य की सफल प्राप्ति की।
अन्य स्थानों पर भी हुआ पौधारोपण
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र सैनी के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय सम्भल परिसर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत नीम, अर्जुन एवं गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही सफाई अभियान चलाकर प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया तथा अस्पताल परिसर से श्री शंकर चौराहा सम्भल तक जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
चन्दौसी रेंज के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक चन्दौसी, सीता आश्रम चन्दौसी एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चन्दौसी में सहजन, आम, गुलमोहर, अमरूद, जामुन, अर्जुन, कचनार एवं नीम आदि प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
इसी क्रम में कलक्ट्रेट परिसर स्थित खनन कार्यालय में खनन अधिकारी शिवम कुमार द्वारा भी पौधारोपण किया गया।
मध्य गंगा नहर परियोजना द्वितीय चरण के नियंत्राधीन निर्मित चन्दौसी शाखा के किमी. 53.275 पर पटरी के किनारे एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के अन्तर्गत अधीक्षण अभियंता परियोजना लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश मुख्यालय लखनऊ संजीव भीमराव, अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग सम्भल सुनील प्रकाश तथा अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग सम्भल राजीव कुमार द्वारा पौधारोपण किया गया। @CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP@InfoDeptUP@Comm_Moradabad
*वर्धमार नदी पुनरुद्धार कार्य का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारम्भ*
विकासखण्ड गुन्नौर के ग्राम बाघऊ में आज @DmSambhal अंकित खण्डेलवाल एवं #SPSambhal कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा "एक जनपद, पाँच नदियाँ" थीम के अंतर्गत मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना के साथ नारियल फोड़कर तथा फावड़ा चलाकर वर्धमार नदी पुनरुद्धार कार्य का शुभारम्भ किया गया।
यह नदी विकास खण्ड गुन्नौर एवं विकास खण्ड जुनावई से होकर गुजरेगी। लगभग 14.5 किलोमीटर लंबी यह नदी आगे चलकर महावा नदी में मिलती है। नदी की पुरानी पहचान को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाने, खुदाई, पौधारोपण तथा अन्य संरक्षण संबंधी कार्य किए जाएंगे। साथ ही इसके अंतर्गत सीएसआर , राज्य वित्त आयोग तथा वीबी-जीरामजी योजना के अंतर्गत आवश्यकता अनुसार कार्य कराए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। नदी पुनरुद्धार से जल संरक्षण तथा जल स्तर के उन्नयन में लाभ होगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, उप जिलाधिकारी गुन्नौर विकास चन्द्र, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई विभाग राजीव कुमार, तहसीलदार रवि सोनकर तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। @CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP@InfoDeptUP@Comm_Moradabad
झारखंड , रांची के (कांके) की रहने वाली और कस्तूरबा विद्यालय की होनहार छात्रा संदीपा कुमारी बेदिया ने वह कर दिखाया है, जिसकी गूंज दशकों तक सुनाई देगी।
संदीपा ने संसद भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि नागपुरी भाषा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रभावशाली संबोधन दिया।
यह पहला मौका है जब नागपुरी जैसी क्षेत्रीय भाषा की मिठास और बाबा साहेब के संघर्षों की गाथा एक साथ देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक मंदिर में गूंजी है।
जय झारखंड!
जय भीम!
जय ज़ोहर !
@HemantSorenJMM
बाबा साहेब डॉ॰ भीमराव अंबेडकर जी की 135 वी जयंती पर संसद भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लद्दाख से आई बौद्धिस्ट महिला ने बाबा साहेब के संघर्ष और उनके सामाजिक न्याय की लड़ाई के बारे में और सामाजिक कार्यों के बारे बड़ी बारीकी से तर्क पूर्ण अपनी बात रखी।
जय भीम जय भारत जय संविधान
गोलमेज़ कॉन्फ़्रेस के दौरान मालूम हुआ कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी का बेटा काफ़ी बीमार है लेकिन बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी ने अपने बेटे की परवाह न करते हुए अपने समाज के लाखों करोड़ो बच्चे के भविष्य परवाह की और गोलमेज़ कांफ्रेंस का हिस्सा बने जहाँ अपने समाज के बच्चों की आवाज़ बने।
ऐसी ऐसी कुर्बानियां दी थी उस महान व्यक्ति ने समाज के लिए इसलिए वो हमारे लिए सच में भगवान से बड़ा भगवान हैं।
जय भीम जय भारत जय संविधान
“Dr. B. R. Ambedkar जयंती की हार्दिक मंगल कामनाएँ 🙏“शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो।”आज Ambedkar Jayanti के पावन अवसर पर, आइए हम उस महान व्यक्तित्व को नमन करें जिन्होंने हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का मार्ग दिखाया। जय भीम! 🙏💙
ज्योतिबा फुले ने रास्ता बनाया, और सावित्रीबाई फुले ने उस पर चलकर इतिहास रचा।
पत्थर, गालियाँ, अपमान सब सहकर भी दोनों ने बहुजन समाज को शिक्षा और सम्मान का अधिकार दिलाया।