@Neha_1018 अपने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए जहां लड़ना ही एक मात्र विकल्प ना हो , वहां हमेशा दूसरे विकल्पों को महत्व दिया जाना चाहिए । लेकिन लड़ना ही विकल्प रह जाए तो लड़ाना भी चाहिए ।
@komudi174 दोस्ती में अपनापन महत्वपूर्ण होता है। झूठे इंसान के साथ मित्रता लंबे समय तक बनाए रखना सम्भव नहीं होता है। हमारी वास्तविकता को जानकर जो हमसे मित्रता करे, वह हमेशा हमारे साथ रहता है। मित्रता परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती है और जो परिस्थितियों की मोहताज हो वो मित्रता नहीं होती है
@Itz_Sufi_07 प्रेम का कोई ऊंचा स्तर नहीं होता है । जितना करो उतना कम ही होता है । सच्चे प्रेमियों को अपना प्रेम साबित करने के लिए एक जन्म काफी नहीं होता है ।
@iv7949902516430 स्वार्थ में ही सही , लेकिन अगर कोई व्यक्ति पुण्य कर्म करता है , तो उसकी प्रशंसा होनी चाहिए । हालांकि वो अपने स्वार्थ को साधने के लिए समाज का कोई नुकसान ना करे , इस बात की ओर ध्यान दिया जाना आवश्यक होता है । अक्सर ऐसा नहीं होता है ।
Good Morning 🌺
@yagnaja उत्कृष्टता के चरम बिंदु तक पहुंचना ही अगर अंतिम लक्ष्य हो तो किसी के साथ स्पर्धा का कोई महत्व बचता नहीं है। यह तनाव रहित सफर होता है। लेकिन जो पारिवारिक जीवन मे व्यस्त है , उसके लिए यह आसान नहीं होता है । जिम्मेदारियां निभाने के लिए स्पर्धा करना जरूरी बन जाता है।
Good Morning 🌺
@sachida86674076 सुप्रभात
निर्लज को क्षमा करना मूर्खता होती है।इससे समाज मे अपराध बढ़ते है।क्षमा सिर्फ उसी को शोभा देती है,जिसे अपने किए पर पश्यताप हो और यह पश्यताप भी सजा मिलने के कारण उत्पन्न होनेवाला नही चाहिए।जिसे अपने किए पर सचमुच मे पश्यताप होता है,वह अपने लिए क्षमा नही सजा की मांग करता है
@NehaSharma5522 इस धरती पर इंसान मौजूद है , इसीलिए मोती को कीमत है , अगर इंसान ही ना रहा तो मोती की क्या कीमत रह जायेगी ? वास्तव में मोती की कोई कीमत है ही नहीं । जो कीमत है , वह हमारी जरूरत की वजह से है। जरूरत की ही कीमत होती है। कौवे की जरूरत कूड़ा है, तो उसके लिए कूड़ा कीमती है। हमारे लिए नही
@whoalka भगवान का आनाजाना अगर निश्चित है , तो पाप और पुण्य का खेल भी निश्चित है । समाज का भवर में फसना भी निश्चित है और समाज को भवर से बाहर निकालना भी निश्चित है । बस इतना समझो कि सबका समय निश्चित है । जो होता है , निश्चित समय पर ही होता है । ना उससे पहले और ना उसके बाद ।
@iv7949902516430 जो आदिगुरू होते है,जिनका कोई गुरु नही होता है,समाज और समय ही जिनका गुरु होता है,उन्हें अपनी रक्षा खुद करनी पड़ती है।समाज के हित के लिए उन्हें समाज से ही लड़ना पड़ता है।समाज अपने स्वार्थ में गलत नीतियां अपनाकर मुश्किल में पड़ जाता है।स्वार्थ में समाज को अपना भला दिखाई नहीं देता है
@Neha_1018 अगर हमारे साथ कुछ गलत हो रहा है , तो आवाज उठानी भी जरूरी होती है । जो रिश्ते हमारी मजबूरी का फायदा उठाए वह स्वार्थी होते है । उन्हें सिर्फ अपने खुदकी ही परवाह होती है । हमारी कोई परवाह नहीं होती है । ऐसे रिश्तों को अपना समझते रहना ही हमारी बेवकूफी होती है ।
@singh_kikki@DeepaDiaries व्यवस्था खड़ी करने की जिम्मेदारी जिस महामानव पर थी, वह नाकाम सिद्ध हुए है । व्यवस्था में पारदर्शिता का ना होना, व्यवस्था का अधूरापन, व्यवस्था में तालमेल का न होना यह कोई आज की समस्याएं नहीं है । सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि उन्होंने व्यवस्था को बदलने के कोई रास्ता भी छोड़ा नहीं है ।
@iv7949902516430 मानने से कोई अपना नहीं होता है। अपनापन एक एहसास है,जो लंबे समय तक एकदुसरे के साथ रहने से उत्पन्न होता है । रिश्तों में पहले से ही मौजूद होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जो रिश्ते में हमारे अपने होते है, वह मन से कभी अपने नहीं होते है। अपनापन पहचान की वजह से भी उत्पन्न होता है
@Naino_Waliii सबसे मुश्किल सफर है । खुद को खोकर दुबारा खुद को पाने का प्रयास मुश्किल होता है । एक समय पर हम खुदसे यह सवाल पूछने लगते है कि हम असल मे है क्या ? तब जो चल रहा है , वहीं ठीक लगने लगता है ।
अगर हालातों ने हमें खुद से काफी दूर ना पहुंचाया हो , तो आसान हो सकता है ।
@iv7949902516430 मनुष्य अपने हर कष्ट का समाधान ढूंढने की कोशिश करता रहता है और कई कष्टों का समाधान मनुष्य को मिलता भी है । लेकिन कुछ कष्ट ऐसे होते है , जिनका समाधान संभव होता ही नहीं है । ऐसे कष्टों को नजरअंदाज करना और हालातों को स्वीकारना ही एकमात्र विकल्प रह जाता है ।
@NehaSharma5522 अगर झोपडी में रहकर भी किसी व्यक्ति से उसके अपने सच्चा प्रेम कर रहे है, उसकी फिक्र कर रहे है और उसकी सेहद भी अच्छी है, तो वह निश्चित ही खुशनसीब है और अगर महलों में रहकर भी किसी व्यक्ति को सच्चा प्रेम मिल नहीं पा रहा है अथवा उसकी सेहद ठीक नहीं रह पा रही है, तो वह बदनसीब है।
@iv7949902516430 जो व्यक्ति अपेक्षाओं में जीवन जीता है,वह हमेशा सुख दुख का भागी बना रहता है। अपेक्षा पूरी होती है तो व्यक्ति को सुख की अनुभूति होती है,अपेक्षा पूरी ना हो तो व्यक्ति को दुख की अनुभूति होती है।मोह अपेक्षा से ऊपर की सीढ़ी है। इस सीढ़ी को चढ़ना व्यक्ति के लिए और भी दुखदायी बन सकता है।