Earlier today, attended #BharatTex2025, which showcases India’s textile diversity. I talked about the strong potential of the textiles sector and highlighted our Government’s efforts to support the sector.
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन में शुरू किये 'कृषि रोड मैप' से बिहार नित नए कीर्तिमान बना रहा है।
राज्य दूध उत्पादन व मछली उत्पादन में भी आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।
इसके किसानों के साथ स्थानीय व्यापारियों व संबंधित काम से जुड़े लोगों को फायदा हो रहा है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं। भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना जरूरी है। हमें मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक प्रयास करना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु महत्वाकांक्षी जल-जीवन-हरियाली अभियान संचालित किया जा रहा है।
दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के खूंटवारा मोड़ के पास सड़क हादसे में 02 लोगों की मृत्यु दुःखद। मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।
ईद-उल-अजहा के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं। यह त्योहार असीम आस्था का त्योहार है। खुदा के हुक्म पर बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिए तैयार रहना इस त्योहार का आदर्श है। इसे आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं।