ठीक 10 वर्ष पूर्व 8 दिसंबर 2015 की फेसबुक स्मृतिका से:–
संविधान और डॉक्टर आंबेडकर पर आगे― लोग प्रायः सरकारी नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था को भी मूल संविधान में डॉक्टर आंबेडकर की देन समझते हैं। सत्य यह है कि मूल संविधान में नौकरियों/शिक्षा में आरक्षण की व्यवस्था का मूलतः निषेध था। केवल विधायिका में आरक्षण था वो भी मात्र दस वर्ष के लिए और उसका भी डॉक्टर आंबेडकर ने विरोध किया और कहा यह एक आवश्यक बुराई है जिसे जितनी जल्दी समाप्त किया जा सके बेहतर होगा। प्रथम आरक्षण व्यवस्था कांग्रेस शासित मद्रास राज्य ने दी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में। मामला 1950 में ही सर्वोच्च न्यायलय पहुंचा। चम्पकम दोराइराजन बनाम मद्रास राज्य के मामले में मूल संविधान के अनुसार सर्वोच्च न्यायलय ने फैसला सुनाया कि जाति के आधार पर कोई भेद भाव संविधान में वर्जित है, आरक्षण असंवैधानिक है। तब नेहरू जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने प्रथम संविधान संशोधन से आरक्षण व्यवस्था संविधान में 1951 में डाली। और इस संशोधन द्वारा जातिगत आरक्षण के सरकारी संशोधन के समय डॉक्टर अम्बेडकर सरकार से इस्तीफा दे कर विपक्ष में थे। उसके बाद 1952 का चुनाव वह स्वतंत्र रूप से लड़े और कांग्रेस उम्मीदवार से पराजित हुए। तब से अब तक यह जातिगत आरक्षण व्यवस्था चली आ रही है।
देश के जिस बौद्धिक व्यक्तित्व का सबसे अधिक गलत व्याख्या हुयी है वह हैं डॉक्टर आंबेडकर। पुनः स्पष्ट करना ठीक होगा, इस पूरे संवाद का उद्देश्य ना तो डॉक्टर आंबेडकर के योगदान को कमतर आंकने का है और ना ही आरक्षण के विरोध या समर्थन का। इसका उद्देश्य बस राजनैतिक शगूफे से उत्पन्न प्रचलित गलतफहमियों के तथ्यात्मक मूल्यांकन का है।
महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ महादेव का ऑनलाइन दर्शन मंदिर न्यास के सोशल मीडिया हैंडल्स, यूट्यूब, टाटा स्काई से करने की श्रद्धालुओं से अपील। नागा संन्यासियों के दर्शन पूजन की वजह से द्वार सं-4 (गोदौलिया द्वार) से सामान्य जन का प्रवेश बाधित रहेगा। 25 से 27 फरवरी तक विशिष्ट अनुरोध एवं प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था पर रोक। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में लॉकर की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। श्रद्धालु मंदिर में प्रतिबंधित सामान जैसे- मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन, इलेक्ट्रानिक्स एवं धातु के सामान लेकर न आएं।
।। श्री काशीविश्वनाथो विजयतेतराम ।।
#Mahashivratri2025 #Hindu #Sanatani #HarHarMahadevॐ
भारत के महानतम हॉकी खिलाड़ियों में शुमार भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर
P R श्रीजेश ने अपने अंतिम मैच से पहले भावुक अपील करते हुए लिखा
आज मैं भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेलूंगा। हर बचाव, हर गोता, भीड़ की हर दहाड़ हमेशा मेरी आत्मा में गूंजती रहेगी। भारत, मुझ पर विश्वास करने के लिए,