माननीय कृषि मंत्री @ShilpiNehaTirki महोदय से पूरे राज्य के जनसेवक आशान्वित हैं।सभी को उम्मीद है कि आगामी दिनांक 7 मई को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में जनसेवक संवर्ग के चीर प्रतीक्षित मांगों पर मोहर लगेगी।
@HemantSorenJMM@JharkhandCMO
राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से आज उनके आवास पर मुलाकात हुई . झारखंड में विदेशी निवेश को लेकर CM हेमंत सोरेन जी के विदेश दौरा की हर तरफ चर्चा हो रही है. मैंने भी तेलंगाना दौरा के क्रम में कृषि , पशुपालन , मत्स्य के क्षेत्र में भविष्य की संभावना से माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया . तेलंगाना में उन्नत कृषि के क्षेत्र में नई तकनीक से लेकर पशुपालन और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए अपनाई जा रही विधि की जानकारी दी है .
देश में जातीय जनगणना कराने का फैसला कांग्रेस के दबाव का परिणाम है . कांग्रेस महाधिवेशन में जातीय जनगणना का प्रस्ताव पहले ही पारित हो चुका है . लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सदन से लेकर सड़क तक जातीय जनगणना की मांग लगातार उठाते रहे हैं . जब देश भर से ये मांग बीजेपी को परेशान करने लगी , तो इसकी घोषणा आज की गई है .
#CasteCensus
आज दिनांक 17.04.2025 को रांची जिला के खलारी प्रखंड में JREDA के द्वारा किसानों को ऊर्जा संरक्षण एवं कृषि डिमांड साइड मैनेजमेंट से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्रभारी BAO आदित्य नाथ झा, BTM, सभी कृषक मित्र एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित हुए ।
@ShilpiNehaTirki
देश के इतिहास में आज का दिन संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के नाम समर्पित है . आज पूरा देश डॉ भीमराव अंबेडकर को शीश झुकाए नमन कर रहा है . बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जीवन समानता , स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना को समर्पित था . समाज में फैली जातिगत असमानता और छुआछूत के विरुद्ध व्यापक आंदोलन के वो सबसे बड़े नेता रहे . उन्होंने भारतीय संविधान को एक लोकतांत्रिक , धर्मनिरपेक्ष और समतावादी दस्तावेज के रूप में तैयार किया . डॉ भीमराव अंबेडकर ने शिक्षित बनो , संघर्ष करो और संगठित रहो का नारा बुलंद किया था .
आज जब समाज को तोड़ने , धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटने और संविधान की मूल भावना के साथ छेड़छाड़ करने की साजिश चल रही है , तब बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर आगे बढ़ना होगा . संविधान में दिए गए अधिकार के तहत उठ खड़े होने और निर्णायक लड़ाई के लिए हम सबको तैयार रहना होगा . क्यूंकि संविधान सुरक्षित रहेगा , तभी देश की आवाम भी सुरक्षित रहेगी .
जय भीम!
आज राज्य स्तरीय जन सेवक समागम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का मौका मिला . इस समागम के माध्यम से VLW ने कृषि के बजाय दूसरे विभाग में कार्य करने की पीड़ा शब्दों में बयां की. कृषि विभाग की योजनाओं के लिए काम करने की ललक देख कर अच्छा लगा. उम्मीद ही नहीं पूर्ण भरोसा है कि जो जोश VLW का जन सेवक समागम में देखने को मिला , वो काम के माध्यम से धरातल पर भी जरूर देखने को मिलेगा.
उस्ताद राशिद खान नहीं रहें. 55 साल के थे. शास्त्रीय गायन की नई पीढ़ी में उनके जैसा कोई नहीं था. फ़िल्मों में भी ‘बरसेगा सावन झूम के’ जैसे गीत को गाया था. विनम्र श्रद्धांजलि �
@kccjharkhand माननीय मंत्री महोदय @Badal_Patralekh ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विभाग के अधिकारीगण विभागीय कर्मियों को छोड़ आत्मकर्मियों से ही काम करवाने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं
@Badal_Patralekh@HemantSorenJMM
पत्र में पर्यवेक्षी पदाधिकारी में BAO का नाम केवल खानापूर्ति के लिए दिया गया है क्या? जबकि BAO को न तो प्रतिलिपि दिया गया है ना ही पत्र तामिला कराया गया है।महोदय, क्या ऐसा समझा जाना चाहिए की BAO की कृषि कार्य एवं योजनाओं में कोई आवश्यकता नहीं है?
It was Privilege to participate in the rally of @TSCPSEU Hyderabad Telangana, as a representative of NMOPS Jharkhand.
Looking at your enthusiasm and passion, it seems that #OPS is not far away.
@Sthitaprajna_G@jharotef@NmopsInd