कोडरमा जिला के तिलैया डैम ओपी के अंतर्गत चरकीपहरी गांव में न्याय की उम्मीद पूरी तरह दम तोड़ चुकी है। थाना प्रभारी अपराधियों को बचाने के लिए खुद "वकील और गवाह" बन गए हैं और पीड़ित पक्ष को ही प्रताड़ित कर रहे हैं।
चरकीपहरी की रहने वाली गीता देवी और उनके परिवार पर लाठी, टांगी और लोहे के रॉड से जानलेवा हमला किया गया था। पीड़ित के पति और बेटे का सिर फट गया, वे लहूलुहान हालत में सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती रहे।
मुख्य आरोपी दिनेशवर दुसाध थाना का चौकीदार है, जिसके रसूख के कारण तिलैया डैम ओपी प्रभारी ने पीड़ितों को ही डांटकर भगा दिया और FIR दर्ज नहीं की।
हजारीबाग DIG के ट्विटर पर संज्ञान लेने के बाद आज कोडरमा डीएसपी चरकीपहरी में पीड़ित परिवार का बयान लेने पहुंचे थे। लेकिन वहां जो हुआ वह बेहद शर्मनाक है।
पीड़ित परिवार की तरफ से जो लोग गवाही दे रहे थे और सच बोल रहे थे, उन्हें तिलैया डैम ओपी प्रभारी ने डीएसपी के सामने ही बेरहमी से पीटा और "ये क्रिमिनल हैं" बोलकर जबरन थाना ले गए हैं।
DIG के दबाव के बाद थाना प्रभारी ने पीड़ित परिवार से आवेदन लेने के बजाय खुद अपनी मर्जी से FIR कॉपी लिखी है ताकि मामले को हल्का किया जा सके।
डीएसपी के सामने थाना प्रभारी खुद मुख्य आरोपी के पक्ष में गवाही देने लगे। हद तो तब हो गई जब उन्होंने सरेआम आरोपी से कहा— "तुमको बोलने नहीं आता है, रुको मामला क्या है हम बोलते हैं" और खुद आरोपी की तरफ से डीएसपी को मनगढ़ंत कहानी सुनाई। पूरा गांव इस बात का गवाह है।
स्थानीय ग्रामीणों का साफ कहना है कि तिलैया डैम ओपी प्रभारी का मुख्य काम अब सिर्फ रात के अंधेरे में प्राइवेट गाड़ियों से घूमना और अवैध बालू की गाड़ियों से मोटी वसूली करना रह गया है। कानून-व्यवस्था और जनता की सुरक्षा से उन्हें कोई सरोकार नहीं है।
आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए और डीएसपी के सामने गवाहों को पीटा जाए, तो गरीब जनता न्याय के लिए कहां जाए?
माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी एवं मंत्री श्री @deepakbiruajmm जी, कृपया मामलें को संज्ञान लेने की कृपा करें।
@JharkhandCMO@JharkhandPolice@spkoderma1@dckoderma@digHazaribagh
दिल्ली की सत्ता ने घेरा, साज़िशों का जाल बुना..
पर झारखंड के बेटे ने झुकने के बजाय लड़ना चुना।🔥🏹
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी के नेतृत्व में आज राज्य अवसरों की भूमि बन रहा है। चाहे युवाओं को रोजगार देना हो या महिलाओं को सम्मान..
अबुआ सरकार हर कदम पर जनता साथ खड़ी है।