यूपीआई चार्ज के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में व्यापारियों का विरोध शुरू हो गया है. अब फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (FAIVM) और कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) जैसे प्रमुख व्यापारी संगठनों ने गांधी जयंती यानी 2 अक्तूबर को 'नो यूपीआई डे' मनाने का ऐलान किया है. इसका मतलब है कि 2 अक्तूबर को व्यापारी UPI से पेमेंट नहीं लेंगे और आम जनता को कैश या कार्ड से ही सामान खरीदना होगा. सरकार के इस फैसले को लेकर कारोबारियों में कुछ इस कदर नाराजगी है कि कल 23 सितंबर को मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे शहरों के करीब 125 व्यापारिक संगठनों ने पहले ही 'नो UPI डे' मनाया. इससे राज्य भर में लगभग 25% कारोबार प्रभावित हुआ. महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स (MACCIA) और पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन भी इस आंदोलन का पुरजोर समर्थन कर रहे हैं.
#UPI #MACCIA #MDR #Indore #Jabalpur #NoUPIDay #ABPNews
🚨 DSSSB 802/23 candidates are still waiting!
The Typing Test is over, but the Typing Result is still awaited.
After years of delay, candidates deserve a timely update.
📢 Release the Typing Result & start E-Dossier!
#TypingResult#ReleaseDass4TypingResult@dsssbofficial