"आज के हेमंत कैबिनेट में भी छात्रों को JPSC चेयरमैन नहीं मिल पाया, 11th JPSC के छात्र न्याय की गुहार लगा रहे, पर सरकार का ध्यान कही और है !! JPSC चेयरमैन की नियुक्ति नहीं हुई, कभी भी राज्य में आचार संहिता लागू हो सकती है, और इससे JPSC सिविल सेवा के परीक्षार्थी का भविष्य अंधकारमय हो गया है !!
@ExamsFighters @pradhan_sweta
#JPSC #SaveStudents"
JPSC अध्यक्ष का पद पिछले एक महीने से अधिक समय से खाली है। अध्यक्ष नहीं होने से कई परीक्षाओं का परिणाम रुका हुआ है।
1. JPSC सिविल सेवा के मुख्य परीक्षा का परिणाम।
2. CDPO मुख्य परीक्षा का परिणाम
3. फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर का फाइनल रिजल्ट।
4. सिविल जज के मुख्य परीक्षा का परिणाम।
5. असिस्टेंट प्रोफेसर का रिजल्ट।
पिछले महीने के 21 अगस्त से JPSC अध्यक्ष का पद खाली है। अध्यक्ष नहीं होने से कई रिजल्ट पेंडिंग है। 11वीं सिविल सेवा परीक्षा का मुख्य परिणाम भी अटका हुआ। अभ्यर्थी परेशान हैं। वह जानना चाहते हैं कि क्या चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले इस परीक्षा की प्रक्रिया सम्पन्न होगी? क्योंकि हर कैबिनेट की बैठक में उन्हें इंतजार होता है कि अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। @HemantSorenJMM
कल दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से JPSC की तैयारी करने वाले छात्रों ने मुलाकात की। झारखंड के रहने वाले छात्रों ने जल्द JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति करने और पेंडिंग रिजल्ट प्रकाशित करने की मांग की।