भूलोक वैकुण्ठ तिरुमला में श्री वेंकटेश्वर (तिरुपति) बालाजी के दर्शन कर मन भक्ति, श्रद्धा और अलौकिक शांति से परिपूर्ण हो उठा।
अखिल जगत के पालनहार भगवान वेंकटेश्वर समस्त जनों के जीवन में शांति, समृद्धि और मंगल की अविरल धारा प्रवाहित करें।
जय श्री वेंकटेश्वर।
@TTDevasthanams
संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी की बहनों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया। बहन वीरांगना मधुबाला जी ने भी रक्षा-सूत्र बांधा। कलाई पर बंधी यह राखी हमें स्मरण कराती है कि बहनों की मुस्कान और उनका भविष्य सुरक्षित रखना हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है। मेरी कामना है कि ये बहनें सदा प्रसन्न रहें। उनके हर सुख-दुख में सहभागी बनना और उन्हें हर परिस्थिति में संबल देना मेरा दायित्व है।
#RakshaBandan
संसदीय क्षेत्र कोटा में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। रानपुर, बरड़ा बस्ती और देवली अरब में मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया और स्थानीय लोगों की पीड़ा को समझा। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण कई स्थानों पर नालों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और जलनिकासी बाधित होने से व्यापक जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु नालों की क्षमता बढ़ाई जाए, वैकल्पिक जलनिकासी मार्ग चिन्हित किए जाएं और संपूर्ण प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत सर्वे कर शीघ्र कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए। जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में राहत कार्यों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें और प्रभावित परिवारों को त्वरित व प्राथमिकता से सहायता उपलब्ध कराएं।
भारत माता के वीर सपूत, 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान अपने अद्भुत साहस, अतुलनीय युद्ध कौशल और अद्वितीय बलिदान से अमर गाथा रचने वाले परमवीर चक्र से अलंकृत फ्लाइंग ऑफिसर श्री निर्मलजीत सिंह सेखों जी की जयंती पर श्रद्धापूर्ण नमन।
कठिनतम परिस्थितियों में अद्भुत धैर्य, शौर्य और मातृभूमि के प्रति पूर्ण समर्पण का जो उदाहरण उन्होंने प्रस्तुत किया, वह भारतीय वायुसेना के स्वर्णिम इतिहास का एक उज्ज्वल अध्याय है। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, निडरता और कर्तव्यपरायणता की अद्वितीय मिसाल है, जो आने वाली पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा और रक्षा हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा।
कोटा के रामगंजमंडी में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। लगातार तेज बारिश के चलते रामगंजमंडी एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से समन्वय कर राहत कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन को निर्देशित किया है कि राहत कार्यों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए और प्रभावित परिवारों को यथाशीघ्र आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जाए।
संसदीय क्षेत्र कोटा में अतिवृष्टि से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ आपदा प्रबंधन और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने और संभावित दुर्घटना स्थलों पर नाव, प्रशिक्षित गोताखोर व अन्य संसाधनों से युक्त राहत दल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बांध से जल निकासी से पहले अलर्ट देने हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर मुनादी और सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्रसारित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। प्रभावित नागरिकों को त्वरित राहत, नुकसान का सर्वेक्षण, जलभराव की वीडियोग्राफी और इमरजेंसी सेवाओं की सतत निगरानी को लेकर भी निर्देश दिए हैं। सभी एजेंसियों को समन्वय से कार्य करने को कहा है, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
#Kota
राष्ट्र रक्षा के यशस्वी पथ पर अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले परमवीर चक्र से अलंकृत अमर शहीद कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह शेखावत जी के बलिदान दिवस पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धापूर्ण नमन।
तिथवाल की दुर्गम पर्वतीय भूमि पर जिस अदम्य साहस, असाधारण वीरता और अतुलनीय समर्पण से उन्होंने दुश्मन के अनेक मोर्चों को ध्वस्त करते हुए अंतिम सांस तक देश के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन किया, वह भारतीय सेना की शौर्यगाथा में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस और त्याग का अप्रतिम प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा हेतु निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।
मानवाधिकार, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के वैश्विक प्रतीक, भारत रत्न एवं नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
रंगभेद जैसी अमानवीय व्यवस्था के विरुद्ध उन्होंने जिस अद्वितीय साहस, धैर्य और अडिग संकल्प से संघर्ष किया, वह संपूर्ण विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचार, जिनमें क्षमा, करुणा और समता का संदेश निहित है, आज भी मानवता को बेहतर भविष्य देने की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं।
नेल्सन मंडेला जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि सत्य और नैतिक मूल्यों की शक्ति से बड़े से बड़ा परिवर्तन संभव है।
उनका जीवन विश्व मानवता की चेतना का वह अमिट अध्याय है, जो आने वाली पीढ़ियों को सतत संघर्ष और शांति की साधना का संदेश देता रहेगा।
केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुयशपूर्ण एवं आनंदित जीवन की कामना करता हूँ ।
@AshwiniVaishnaw
आज गुड़गांव में Jain International Trade Organisation (JITO) द्वारा आयोजित “JITEM Youth Conclave 2025” को संबोधित किया।
2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की इस यात्रा में हमारे युवाओं को सही मार्गदर्शन, तकनीकी सहयोग और नीति-निर्माण की आवश्यकता है। इस पुनीत संकल्प की सिद्धि के लिए समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में सामजिक संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
JITO इस दिशा में एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। आर्थिक, शैक्षणिक और सेवामूलक गतिविधियों के माध्यम से यह संगठन न केवल जैन समाज को सशक्त बना रहा है, बल्कि भारत के विकास में भी प्रभावी योगदान दे रहा है।
"अंत्योदय" की भावना को चरितार्थ करते हुए यह सुनिश्चित करना कि समाज का कोई भी व्यक्ति प्रगति की दौड़ में पीछे न छूटे यही हमारी साझा जिम्मेदारी है। जैन समाज के प्रयास इस दिशा में प्रेरक और अनुकरणीय हैं।
भारत का युवा केवल संख्या में ही नहीं, संकल्प में भी विशाल है। उसमें है बदलाव का जुनून, भविष्य गढ़ने की क्षमता और राष्ट्र निर्माण का जज़्बा।
आज हमारे युवा सिर्फ नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बन रहे हैं, Start-up India, Skill India, Make in India और Green Energy Mission जैसे अभियानों ने उनकी ऊर्जा को दिशा दी है।
Glad to welcome the delegation from the Republic of Korea led by former Prime Minister Mr. Kim Boo Kyum to the Parliament of India.
Our discussions reflected the deep-rooted democratic values, transparency, and cultural ties that bind India and Korea. I extended best wishes to President Lee Jae Myung for his recent electoral success and expressed confidence in stronger bilateral ties under his leadership.
Reaffirmed India’s strong and clear ‘Zero Tolerance’ policy against terrorism and reiterated our responsible and decisive approach under Operation Sindoor. Urged democratic nations to unite with a common strategy to counter terrorism globally.
We agreed to enhance parliamentary cooperation through the formation of bilateral friendship groups. Also shared India’s experience in using AI and digital platforms to strengthen legislative processes and public participation.
Both sides vowed to further strengthen shared democratic values, cultural ties, strategic partnership and growing collaboration in technology, wellness, and regional peace.
Wishing the Korean delegation a fruitful and enriching visit to India. 🇰🇷🤝🇮🇳
@IndiainROK@RokEmbIndia
दिल्ली विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता जी ने संसद भवन स्थित कार्यालय में भेंट की। इस दौरान उनसे विविध विषयों पर चर्चा हुई।
@Gupta_vijender
‘बाला प्रीतम’ के नाम से श्रद्धापूर्वक स्मरण किए जाने वाले सिखों के आठवें गुरु, श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
अल्पायु में ही गुरुत्व को धारण कर, उन्होंने करुणा, सेवा और सहनशीलता का जो अद्वितीय आदर्श स्थापित किया, वह मानवता के उच्चतम मूल्यों का प्रकाश स्तंभ है। उनका जीवन दीन-दुखियों की सेवा, रोगियों के उपचार और आत्मिक शुद्धि का एक उज्ज्वल आलोक है, जो यह दर्शाता है कि आयु से नहीं, विचारों और कर्म से महानता प्राप्त होती है।
गुरु हरकिशन साहिब जी का पावन चरित्र हमें परोपकार, विनम्रता और नि:स्वार्थ सेवा की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ और प्रसन्नचित्त रहें तथा नित निरंतर प्रदेश की उन्नति और लोकहित के कार्यों में अपना सार्थक योगदान देती रहें।
@gupta_rekha
भारत के स्वाधीनता संग्राम की प्रथम चिंगारी प्रज्वलित करने वाले, 1857 की क्रांति के अमर अग्रदूत वीर मंगल पांडे जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
ब्रिटिश शासन के अन्याय, शोषण और दमन के विरुद्ध उन्होंने जिस अद्भुत साहस और अद्वितीय राष्ट्रप्रेम का परिचय दिया, वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की नींव बना। उनका त्याग,बलिदान, अदम्य साहस और राष्ट्रप्रेम केवल इतिहास की स्मृति नहीं, बल्कि वह चेतना है, जिसने सम्पूर्ण देश को परतंत्रता की बेड़ियों के विरुद्ध संगठित किया।
जो आज भी राष्ट्रभक्ति, आत्मबल और स्वाधीनता की प्रेरणा बनकर जन-जन के हृदय में जीवित है। मंगल पांडे जी की गौरवगाथा सदैव युवाओं को जागृत और राष्ट्रसेवा के लिए आंदोलित करती रहेगी।
#MangalPandey
भारत माता की स्वाधीनता के लिए अदम्य साहस, त्याग और संकल्प का प्रतीक रहे महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूँ।
बटुकेश्वर दत्त जी निःस्वार्थ राष्ट्रप्रेम, निस्पृह देशभक्ति से ब्रिटिश सत्ता को चुनौती देने वाले योद्धा ही नहीं थे, अपितु वे उस विचारधारा के प्रतिनिधि थे, जिसने आत्मबलिदान को राष्ट्रसेवा का सर्वोच्च माध्यम माना। उनका सम्पूर्ण जीवन सत्य, न्याय और स्वाधीनता के आदर्शों के लिए समर्पित रहा। इतिहास उन्हें केवल भगत सिंह के क्रांतिकारी साथी के रूप में ही नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की अमर आत्मा के रूप में सदैव स्मरण रखेगा।
उनके आदर्श और बलिदान हमें निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। माँ भारती की परतंत्रता की बेड़ियाँ तोड़ने का प्रण लेकर क्रांति की लौ जलाने वाले ऐसे युगद्रष्टा क्रान्तिकारी को शत-शत श्रद्धांजलि।
#बटुकेश्वर_दत्त
केंद्रीय जल शक्ति एवं रेल राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
@VSOMANNA_BJP
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@kharge
18वीं लोक सभा का पाँचवां सत्र (मानसून सत्र) आज से प्रारंभ हो रहा है। लोकतंत्र के इस पवित्र मंदिर में जनाकांक्षाओं की अभिव्यक्ति और राष्ट्रीय हितों की संरक्षण हेतु हम सभी प्रतिनिधियों की सामूहिक भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मानसून सत्र से पूर्व मेरा सभी दलों के नेताओं एवं माननीय सदस्यों से आग्रह है कि वे सदन के सुचारु संचालन, रचनात्मक विमर्श और स्वस्थ लोकतांत्रिक संवाद में अपना सहयोग दें, ताकि हम समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और आर्थिक प्रगति के लिए ठोस कदम उठा सकें।
आशा है कि लोकतंत्र की गरिमा, संसद की प्रतिष्ठा और जनहित की प्राथमिकता जैसे मूल्यों को समर्पित यह मानसून सत्र सार्थक और सफल होगा तथा हम सब मिलकर लोकतांत्रिक चेतना, विविधता में एकता और संवैधानिक मूल्यों को और अधिक सशक्त करने की दिशा में सार्थक योगदान देंगे।
#MonsoonSession
#18thLokSabha