@Mayawati ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अपने भतीजे की राजनीतिक जड़ में मठ्ठा क्यों डाल रही हैं. उन्होनें कहा है कि जब तक अशोक सिद्धार्थ (आकाश के ससुर) राजनीति से संन्यास नहीं लेते, आकाश आनंद का बसपा में उद्धार नहीं हो सकता.
आकाश आनंद ने राष्ट्रीय संयोजक (बसपा) पद से इस्तीफा दे दिया या मायावती ने उन्हें फिर से निकाल दिया, ये सवाल बन गया है. सवाल इसलिए क्योंकि आकाश आनंद ने अपने परिचय से पदनाम हटा दिया है. दूसरी तरफ उनकी जगह उनके छोटे भाई मायावती की बैठकों में नजर आने लगे हैं.
#kaushambi पटाखा फैक्ट्री में धमाके में जिन 11 लोगों की जान गई है उनमें 8 बच्चे हैं जिनकी उम्र 15 साल से कम है. कुदरत का कहर कहें या कौशाम्बी जिला प्रशासन की नाकामी !
@Mayawati की मीटिंग में पहली लाइन में बैठे नजर आए दिवंगत रसड़ा विधायक @umashankar उमाशंकर सिंह के बेटे प्रिंस युकेश सिंह
हालांकि @AnandAkash_BSP आज की मीटिंग में नहीं दिखे.
गजब रे गजब.....
अब 9 अक्टूबर को भी मायावती ने रैली करने से तौबा कर लिया. कांशीराम की पुण्यतिथि 9 अक्टूबर को होती है. पिछले एक साल में इसी दिन मायावती ने लखनऊ में रैली की थी. इस साल से तो मायावती ने ये भी छोड़ दिया. लोगों को स्मारक आने का आह्वान भर किया है.
@bspindia@Mayawati
हम जल्दी ही एक नया चैनल लॉन्च करने जा रहे हैं। इसका नाम है - बोले उत्तर प्रदेश। इसकी तैयारी हो चुकी है। और कुछ ही दिन में हम इसकी शुरुआत कर देंगे। सब ठीक रहा तो आने वाले दिनों में हम लोग दो और यू-ट्यूब चैनल शुरू करेंगे। आप साथ बनाए रखिए। आपका साथ ही हमारी ताकत है।