यादें अक्सर होती है सताने के लिये, कोई रूठ जाता है फिर से मनाने के लिये। रिश्ते निभाना कोई मुश्किल तो नहीं, बस दिलों में प्यार चाहिए उसको निभाने के लिये।।
अगर आप बनारस के आस पास के है, या बनारस घूमने जा रहे हैं तो इस शख्स को पहचान लिजिए!
ओवरब्रिज के नीचे छोले भटूरे का ठेला लगाता हैं, पहले आपसे 20 रूपये प्लेट बोला जाएगा , जैसे आप खा लेंगे और पैसा देने जाएंगे तो ये बोलेगा 120 हुआ !
नहीं देंने पर आपसे जबरदस्ती , गाली गलौज और मारपीट भी की जाएगी !
यही तरीका स्टेशन के बाहर गन्ने के जूस वाले करते हैं , आप जैसे ही जूस पी कर ग्लास खत्म करने वाले होते हो , जूस वाला आपकी ग्लास थोड़ा और जबरदस्ती डाल देता हैं , बोलेगा पियो पियो कोई दिक्कत नहीं हैं!
फिर आपसे दो ग���लास का पैसा देना पड़ता है , नहीं देने पर उनकी पूरी गैंग आ जाती हैं !
बनारस शहर को ऐसे लोगों ने बदनाम कर दिया हैं!