@2014Sunny2009@MTPHereToHelp@tv_mumbai@MumbaiPolice मुंबई पुलिस से निवेदन है एंटॉपफिल ट्रैफिक विभाग ने धरातल पर कितने चालान काटे हैं वर्तमान में अवैध पार्किंग से लोगों को निजात मिली है या नहीं बताइए कोई फोटो हो जहां पहले गाड़ियां खड़ी थी और अब नहीं है वह जरूर उपलब्ध करवाए
@tv_mumbai@MTPHereToHelp@MumbaiPolice@CPMumbaiPolice@tv_mumbai आपकी बहादुरी के लिए आपको सलूट जानते सब है लेकिन बोलता कोई नही इस एरिया में ऐसा क्या है ऑथोरिटी कितने भी ट्वीट करो कंप्लेट डालो इस अवैध पार्किंग व्यवस्था पर कोई प्रभाव नही पड़ता ऐसी कोन सी ताकतें है पता नही पर आपकी दिल से सलूट।
@tv_mumbai@MTPHereToHelp@MumbaiPolice@CPMumbaiPolice किस प्रकार का वि हो रहा है जहां पार्किग निर्धारित की गई है वहां पार्किंग हो नहीं रहीं और जहां लोगों के घर है दूकान है आम आदमी को चलना है वहां अनाधिकृत पार्किंग हो रही है आम आदमी तो मरने के लिए ही है नियम कानून कोई तब माने जब अधिकारी लोग कार्यवाही करें यहां अधिकारी तो सो रहे है
@tv_mumbai@MTPHereToHelp@MumbaiPolice@CPMumbaiPolice आज के तारीख पर antophill में वास्तव में रस्ते पर चलने के लिए जगा नहीं है सब सरकारी जगहों पर अतिक्रमण कर लिया गया है और MLA चुप इस लिए की अवैध धंधे करने वाली जनता उनकी वोट बैंक हैं
@tv_mumbai@MTPHereToHelp@MumbaiPolice@CPMumbaiPolice मुंबई भारत का क्या है यह बताने की जरूरत नहीं है मगर हम अपने बदहाल स्थिति को विदेशी मीडिया में और स्टैंड अप कॉमेडी में आये दिन सुनते रहते है ट्रैफिक और बहुत कुछ के बारे में, आपके सरकारी कर्मचारी अपने अगल बगल स्थिति को सही बनाने की कोशिश कर रहे है कृपया सहयोग करे सरकार से अपील 🙏
@tv_mumbai@MTPHereToHelp@MumbaiPolice@CPMumbaiPolice पत्रकार महोदय को ढेर सारा धन्यवाद कि उन्होंने इतनी जबरदस्त मुद्दे को उठाया। दोनों तरफ पार्किंग के बाद सड़क पर इतना कम जगह बचता है कि मेरी जान दो बार जाते-जाते बची है क्योंकि भरनी नाका से ऑपरेटेड शेयरिंग टैक्सी वाले ड्रग्स लेकर के गाड़ी चलाते हैं। हमेशा अनहोनी का डर लगा रहता है।
@tv_mumbai@MTPHereToHelp@MumbaiPolice@CPMumbaiPolice पैदल लोगे के चलने वाला फुटपाथ पे लोगो ने दुकान/ घर बना रखा है
और सड़क के एक लेन पे स्थायी पार्किंग
फिर आता है, एक और लेयर जो अस्थायी पार्किंग है मतलब लोग कुछ देर के लिए पार्क कर रहे है शॉपिंग के लिए
इस तरह से बचे हुए अब सड़को पे लोग गाड़ियों के बीच से मजबूर है चलने को
@tv_mumbai@MTPHereToHelp@MumbaiPolice@CPMumbaiPolice जब सड़कें पार्किंग में बदल जाएं, तो जाम और दुर्घटनाएं तय हैं। अवैध पार्किंग से आम जनता परेशान है, इसलिए नियमों का कड़ाई से पालन और नियमित कार्रवाई जरूरी है।
सबसे पहले आपका धन्यवाद कि आपने जनता के एक वास्तविक और गंभीर मुद्दे को उठाया। यह केवल पार्किंग का विषय नहीं है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा, आवागमन और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता से जुड़ा हुआ मामला है।
वर्तमान स्थिति यह है कि सड़क के दोनों किनारों तथा कई स्थानों पर सड़क के बीच तक वाहन खड़े किए जा रहे हैं। जिस क्षेत्र में यह स्थिति है, वहीं फायर स्टेशन भी स्थित है। स्थानीय निवासी लंबे समय से इस समस्या को उठा रहे हैं, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि संबंधित प्रशासन और ट्रैफिक व्यवस्था इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही है।
यदि किसी भी समय आग लगने, एम्बुलेंस की आवश्यकता पड़ने या किसी अन्य आपातकालीन स्थिति में फायर ब्रिगेड अथवा राहत वाहन को तत्काल पहुंचना पड़े, तो सड़क पर अवैध और अनियंत्रित पार्किंग के कारण गंभीर बाधा उत्पन्न हो सकती है। ऐसी स्थिति में जनहानि की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दोस्ती परिसर के पीछे बहुमंजिला बीएमसी पार्किंग सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद बड़ी संख्या में वाहन सड़कों पर खड़े किए जा रहे हैं। जब वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था मौजूद है, तो सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों पर कब्जा कर पार्किंग करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। इसके कारण पैदल चलने वालों, वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और दिव्यांग व्यक्तियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मुंबई पुलिस, ट्रैफिक पुलिस तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से निवेदन है कि इस पूरे क्षेत्र का तत्काल संयुक्त निरीक्षण किया जाए, सड़कों और फुटपाथों पर हो रही अवैध पार्किंग को हटाया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि सार्वजनिक मार्ग केवल जनता के आवागमन और आपातकालीन सेवाओं के लिए उपलब्ध रहें। कानून का समान रूप से पालन हो और किसी भी प्रकार की अवैध पार्किंग या पार्किंग सिंडिकेट को संरक्षण न मिले।
जनता को सुरक्षित, सुगम और बाधारहित सड़कें मिलना उनका अधिकार है, और प्रशासन का दायित्व है कि वह इस अधिकार की रक्षा करे।
@CPMumbaiPolice@MTPHereToHelp@CaptTamilSelvan@mybmc@TawdeRitu@CMOMaharashtra@RoadsOfMumbai@mumbaimatterz@MumbaiFootpaths@MaldeNimish@mid_day@TV9Marathi@mumbaivoice9@amitkilhor
प्रिय TV9 मुंबई,
कृपया इस आदेश को देखिए। मुंबई पुलिस और ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पहले ही इस क्षेत्र को नो पार्किंग ज़ोन घोषित किया जा चुका है, फिर भी आज तक जमीनी स्तर पर इसका पालन नहीं कराया जा रहा है।
आपसे अनुरोध है कि इस मुद्दे को पूरी गंभीरता और मजबूती के साथ उठाइए। आज कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुँचाने के लिए टैक्सियों और अवैध पार्किंग का एक पूरा नेटवर्क यहाँ संचालित हो रहा है। इससे कुछ लोगों की कमाई तो हो रही है, लेकिन आम जनता को भारी परेशानी और खतरे का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति यह है कि सड़कों पर चलने तक की पर्याप्त जगह नहीं बची है। फायर स्टेशन जैसे संवेदनशील क्षेत्र के आसपास भी अवैध पार्किंग का कब्जा है, जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति में गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश आम नागरिकों की इस समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है।
हमें आपकी पत्रकारिता से पूरी उम्मीद है। कृपया इस मुद्दे को सुबह-शाम लगातार उठाइए, अधिकारियों से जवाब मांगिए और तब तक इस विषय को प्रमुखता से दिखाइए जब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो जाता।
जो भी विभाग और अधिकारी इस समस्या के समाधान के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा और अधिकार किसी भी व्यक्तिगत हित या अवैध व्यवस्था से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं।
पूरा क्षेत्र आपकी निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से न्याय की उम्मीद कर रहा है
@tv_mumbai@TV9Marathi@MTPHereToHelp@CPMumbaiPolice
@tv_mumbai@MTPHereToHelp@MumbaiPolice@CPMumbaiPolice यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एमएलए और विधायक सरकारी जमीन पर कब्ज़ा करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि यह उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए कि वे कानून का पालन करवाएं और जनता के हितों की रक्षा करें।
@tv_mumbai@CPMumbaiPolice@MumbaiPolice@mybmc मुख्य रास्ता आज भी खुला है उधर से आने जाने की किसी को भी रोक नहीं है अवैध रास्ते बंद किए गए हैं और अवैध रास्ते वही बंद किए गए हैं जिससे केंद्रीय कर्मचारियों के परिवारों को सुरक्षित माहौल मिले अवैध रास्ते के कारण सुरक्षा को हमेशा खतरा रहता था
@tv_mumbai@CPMumbaiPolice@MumbaiPolice@mybmc शिक्षा का अधिकार हर बच्चे को है यदि बच्चों को परेशानी हो रही है तो विधायक जी अपनी सोसाइटी से इनको आम रास्ता दे दे जिससे केंद्रीय कर्मचारियों को भी तकलीफ नहीं होगी और बच्चों को भी सुलभ शिक्षा आसानी से नजदीक मिल जाएगी उम्मीद है विधायक जी ऐसा जरूर करेंगे
@GajendraKhimsar sir बहरोड़ जिला अस्पताल में भामाशाहों द्वारा ₹22 लाख की लागत से उपलब्ध आधुनिक जांच मशीनें उपयोग के अभाव में धूल फांक रही हैं। यह न केवल सार्वजनिक धन और समाजसेवियों के सहयोग का अपमान है, बल्कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से भी वंचित कर रहा है।
14 मई 2025 की तस्वीर याद दिलाती है कि कैसे CGS COLONY-7 एंटॉप हिल की सड़कें अवैध पार्किंग से जाम रहती थीं। लेकिन Traffic Inspector श्री Y.S.PATIL JI और उनकी टीम की लगातार कार्रवाई से आज रास्ते पूरी तरह खुले हैं और ट्रैफिक सुचारु है।
Residents की आवाज
दिल से धन्यवाद
@Vaisingh SIR