करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्त्रोत, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
मां चंडी महारानी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
@myogiadityanath@BJP4UP@BJP4India
आप सभी को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
रंगों, खुशियों एवं उल्लास का यह पर्व आपके जीवन में खुशियाँ और उन्नति की सौगात लेकर आए। ईश्वर से यही प्रार्थना है।
देवाधिदेव महादेव की आराधना के महापर्व महाशिवरात्रि की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा हर घर-आंगन में बनी रहे, हर घर में सुख समृद्धि व खुशहाली हो, आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों, यही प्रार्थना है।
आप सभी को लोकतंत्र के महापर्व 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइये, इस राष्ट्रीय पर्व पर हम सभी मिलकर अपने राष्ट्र की सेवा, एकता और अखंडता की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लें।
आप सभी को 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।
मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी भी है। आइए, अपने मत की शक्ति को पहचानें और एक मज़बूत, जागरूक भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि ।
विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा ॥
आप सभी को विद्यादायिनी, ज्ञान, संगीत व कला की आराध्य माँ सरस्वती व प्रकृति के आराधना पर्व #बंसत_पंचमी की शुभकामनाएँ।
अंग्रेजी नववर्ष 2026 की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
नव वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और नवीन संकल्पों की ऊर्जा लेकर आए, यही मंगलकामनाएं हैं।
मनु गर्ग
पूर्व मंडल संयोजक (सोशल मीडिया), भाजपा हापुड़।
आज राजस्थान स्थित रिंगस से बाबा खाटूश्याम जी के मंदिर तक पदयात्रा करके बाबा खाटूश्याम जी का निशान बाबा खाटूश्याम जी के मंदिर में चढ़ाया एवं बाबा खाटूश्याम जी के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया।
करोड़ों श्रद्धालुओं के प्रेमी, तीन बाण धारी, शीश के दानी एवं हारे के सहारे बाबा खाटूश्याम जी के जन्मोत्सव की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाबा खाटूश्याम जी असीम कृपा सदैव आप सभी पर बनी रहे।
प्रभु श्रीराम जी के अयोध्या आगमन एवं अंधकार पर प्रकाश की विजय के पावन पर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
अयोध्यानाथ प्रभु श्रीराम जी एवं मां लक्ष्मी जी आप सभी के जीवन को यश, कीर्ति, धन-धान्य और वैभव से आलोकित करें, यही मंगलकामना है।"
नमस्ते परमेशानि रासमण्डलवासिनी।
रासेश्वरि नमस्तेऽस्तु कृष्ण प्राणाधिकप्रिये।।
बृजमंडल की अधिष्ठात्री देवी, वृषभानु दुलारी, हम सभी की लाडली श्री राधारानी जी के प्राकट्योत्सव के पावन पर्व राधा अष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
श्री राधारानी जी की कृपा सदैव आप सभी पर बनी रहे।
नंद घर आनंद भयो, जय हो नन्द लाल की।
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की॥
सम्पूर्ण जगत के आधार लीलाधर, योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जय श्रीकृष्ण! 🪈
आप सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं वीर स्वतंत्रता सेनानियों को शत-शत नमन।