Nepal: A Hindutwa mob stopped a Muslim family on a bike and forced them to chant "Jai Shri Ram." When they refused, they were brutally beaten. Their children were seen crying during the attack.
@abhaygosaigunj चंदा चोरी किसी मुसलमान ने नहीं की। जिसने की उसे खराब लग रहा है भगवान राम का अपमान तो चंदा चोरों ने किया है विपक्ष अगर भंडाफोड़ नहीं करता तो किसी को पता भी नहीं चलता। मेरा इन सब से कोई मतलब नहीं है। आप लोग की राजनीति है जब तक मुसलमान शब्द नहीं घुसा दोगे आप को सकून नहीं मिलेगा
वंदे मातरम् बिल: संविधान और धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ, चुनावी राजनीति तथा जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश।
हमें किसी के "वंदे मातरम्" पढ़ने या गाने से कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन मुसलमान केवल एक अल्लाह की इबादत करता है और अपनी इबादत में किसी दूसरे को साझी नहीं ठहरा सकता। "वंदे मातरम्" के कुछ हिस्से इस्लामी आस्था के अनुरूप नहीं हैं। इसलिए किसी भी मुसलमान को इसे गाने या स्वीकार करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 25 हर नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता और अपने धर्म का पालन करने का अधिकार देता है, जबकि अनुच्छेद 19 अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी देता है। किसी भी नागरिक को उसके धार्मिक विश्वास के विरुद्ध किसी नारे, गीत या विचार को अपनाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।
आज देश बेरोज़गारी, महंगाई, आर्थिक चुनौतियों, किसानों की समस्याओं और युवाओं के भविष्य जैसे गंभीर मुद्दों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में विवादास्पद विषयों को प्राथमिकता देने के बजाय संसद को जनता के वास्तविक और महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
#VandeMataramBill
#ReligiousFreedom
#ConstitutionOfIndia
#Article25 #Article19
#ArshadMadani