बिहार के युवाओं के साथ न्याय तभी संभव है जब राज्य में डोमिसाइल नीति को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। यह नीति स्थानीय युवाओं को राज्य की नौकरियों में प्राथमिकता देकर न सिर्फ उनका हक सुनिश्चित करेगी, बल्कि उन्हें अपने ही राज्य में सम्मान और स्थायित्व भी देगी।
इससे बेरोजगारी की मार झेल रही युवा पीढ़ी को नई उम्मीद मिलेगी और पलायन जैसी मजबूरी पर भी रोक लगेगी। अब समय आ गया है कि बिहार में डोमिसाइल नीति बहाल हो और बिहार के नौजवानों को न्याय मिले।