#FireService~Official X account of Mau Fire & Emergency Services. Do not report incidents here. Not monitored 24/7. Dial 112 in case of fire/emergency.
सुरक्षा सर्वोपरि!
जनपद मऊ में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु CFO मऊ के नेतृत्व में फायर सर्विस टीम द्वारा विभिन्न कोचिंग सेंटरों/डिजिटल लाइब्रेरी' आदि का सघन अग्निसुरक्षा (Fire Safety) चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
#FireSafety#MauPolice#UPFireService#SafetyFirst
मऊ के कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए @cfomau मऊ का औचक निरीक्षण अभियान जारी। फायर फाइटिंग सिस्टम व आपातकालीन निकास द्वारों की गहनता से जांच की गई। मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों पर होगी सख्त कार्रवाई ।
#Mau#FireSafety
@cfomau द्वारा जनपद मऊ में संचालित कोचिंग सेंटर ,स्कूलों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानो का निरीक्षण कर अग्निशमन व्यवस्था सुदृढ़ कराया जा रहा है ।
#fireaudit#upgov#maupolice
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आपदा प्रबंधन एवं अग्निशमन सेवाओं को नई मजबूती मिल रही है।
एनडीआरएफ की तर्ज पर गठित होने वाला स्पेशलाइज्ड रेस्क्यू ग्रुप (SRG) आपदा और दुर्घटना की स्थिति में त्वरित, प्रभावी एवं आधुनिक राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करेगा।
"जनपद गौतमबुद्धनगर के शताब्दी विहार, ई-3, सेक्टर-52 स्थित कॉम्प्लेक्स (पी.जी.) में आग लगने की घटना सामने आई। सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया और उसे पूरी तरह बुझा दिया। उपरोक्त आग की घटना में @noidafire कर्मियों ने तत्परता एवं साहस का परिचय देते हुए आधुनिक उपकरणों की सहायता से 15 लोगों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।"जिसके संबंध में CFO @noidafire की बाइट-
@AHindinews@homeupgov@Uppolice
Media coverage—जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जनपद के समस्त बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान में निरीक्षण कर अग्निशमन व्यवस्था परखा गया ।
https://t.co/93xnAOWa4Z
सुरक्षित मऊ, सजग मऊ! 🔥🚒
@maufire_ द्वारा जनपद के होटलों/रेस्टोरेंटों निरीक्षण एवं फायर ऑडिट किया गया। प्रतिष्ठान संचालकों को अग्निशमन उपकरणों को मानक के अनुसार दुरुस्त रखने व आपातकालीन निकास सुनिश्चित करने हेतु सख्त हिदायत दी गई।
#FireSafetyAudit#FiresafetyAwareness
सुरक्षित मऊ, सजग मऊ! 🔥🚒
@maufire_ द्वारा जनपद के होटलों व रेस्टोरेंटों का औचक निरीक्षण एवं फायर ऑडिट किया गया। प्रतिष्ठान संचालकों को अग्निशमन उपकरणों को मानक के अनुसार दुरुस्त रखने व आपातकालीन निकास सुनिश्चित करने हेतु सख्त हिदायत दी गई।
#FireSafetyAudit#FiresafetyAwareness
Media coverage- सरकारी व निजी अस्पतालों में लगे फायर उपकरण की कार्यशीलता का @maufire_ द्वारा निरीक्षण कर अस्पताल के कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान कराया गया
#firesafety#mockdrill
जनपद के तहसील घोसी अंतर्गत सेंट जेवियर्स स्कूल के जनरेटर रूम में लगी आग को घोसी यूनिट द्वारा बुझाया गया तथा बड़ी अग्निदुर्घटन होने से बचाया गया ।
#schoolsafety#firefighters
आज महिला चिकित्सालय में अग्निशमन द्वितीय अधिकारी श्री सुनील यादव द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। आपातकालीन स्थितियों से निपटने हेतु सुरक्षा उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।सुरक्षित अस्पताल, सुरक्षित नागरिकम
#FireSafety
"मऊ को सुरक्षित बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। आइए मिलकर अग्निसुरक्षा नियमों का पालन करें और एक सुरक्षित भविष्य की नींव रखें। 🚒🙏 #MauSafety#FireSafety#PublicAwareness"
आज @maufire_ यूनिट ने पुलिस लाइन मऊ MT शाखा के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग को सफलतापूर्वक बुझाया। 🚒🔥 उनकी त्वरित कार्रवाई और बहादुरी की वजह से बड़ा हादसा टल गया।👏🇮🇳
"सतर्कता ही सुरक्षा का आधार है!"
'अग्नि सुरक्षा सप्ताह' (14-20 अप्रैल) के अवसर पर उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में व्यापक स्तर पर 'अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल' का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत फैक्ट्रियों के कर्मियों को आपातकालीन स्थिति में धैर्य बनाए रखने, सूझबूझ से निर्णय लेने और 'फायर एक्सटिंग्विशर' के प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण (Hands-on Training) दिया जा रहा है।
हमारा संकल्प: हर नागरिक हो जागरूक, सुरक्षित रहे हमारा समाज।
#UPFireService #FireSafetyWeek #MockDrill #SafetyFirst #Awarene
सजग अग्निशमन सेवा, सुरक्षित जनजीवन।
“राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस” के अवसर पर महानिदेशक उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा श्री सुजीत कुमार पाण्डेय द्वारा लखनऊ स्थित हजरतगंज फायर स्टेशन में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ‘अग्नि सुरक्षा सप्ताह’ का शुभारम्भ किया गया। इस वर्ष का विषय — “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज” पर केन्द्रित है।
यह दिवस 14 अप्रैल 1944 के मुंबई विक्टोरिया डॉक हादसे में कर्तव्य पथ पर अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले 66 अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
अग्नि या किसी भी आपातकालीन स्थिति में सहायता हेतु तुरंत #UP112 डायल करें।
#FireServiceDay #FireSafetyWeek2026 #FireService