हरियाणा सरकार लगातार कहती है कि प्रदेश में “पर्ची-खर्ची” बंद है और सरकारी व्यवस्था पारदर्शी व मेरिट आधारित है।
लेकिन PGIMS रोहतक के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. कुंदन मित्तल के मामले में पूर्व मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री को भेजी गई सिफारिश सामने आई, जिसमें 30.06.2026 की सेवानिवृत्ति के बाद 3 वर्ष के विस्तार की मांग की गई थी। दस्तावेज़ पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मामले को 15 दिनों में आदेश के लिए प्रस्तुत करने की टिप्पणी भी दर्ज है।
इसके बाद 3 वर्ष की पुनर्नियुक्ति के आदेश हुए, जिन्हें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने फिलहाल स्टे कर दिया है।
सवाल सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, व्यवस्था की पारदर्शिता का है।
सरकार बताए जब मेरिट, पारदर्शिता और निष्पक्ष व्यवस्था की बात की जाती है, तो ऐसे मामलों में राजनीतिक सिफारिशों की भूमिका पर जनता को स्पष्ट जवाब क्यों नहीं दिया जाता?
पर्ची-खर्ची बंद है तो फिर ये सिफारिशें किस व्यवस्था का हिस्सा हैं?
@NayabSainiBJP@BJP4Haryana@bjpsanjaybhatia@bjparchanagupta@amitkilhor@khurpenchh@mlkhattar@NaveenJaihind@anku_chahar@PureHaryanvi@BhupinderShooda@DeependerSHooda@Dchautala@cmohry@CMOhryShadow01@Highonchoorma@HaryanaKesari@haryana_tak@DivyanshuB_raja@Dkanwari@APillania
माननीय मुख्यमंत्री जी, आप पंजाब चुनाव को लेकर हर दिन पंजाब में व्यस्त हैं, लेकिन इधर हरियाणा का युवा सड़कों पर है।
चंडीगढ़, पंचकूला, भर्ती बोर्ड और CM आवास के चक्कर लगाकर युवा अपनी मांगें उठा रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी, युवाओं को भी थोड़ा समय दीजिए।
क्या पंजाब के चक्कर में हरियाणा के युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज करना उचित है?
हरियाणा के युवाओं को जवाब और भर्ती कैलेंडर चाहिए।
@NayabSainiBJP@cmohry@BJP4Haryana@News18Haryana@khurpenchh@amitkilhor@narendramodi@mlkhattar@aajtak
हरियाणा के युवाओं की सबसे बड़ी मांग आज सिर्फ एक है HSSC भर्ती कैलेंडर जारी करे।
2024 के विधानसभा चुनाव में BJP ने युवाओं के रोजगार को लेकर बड़े वादे किए थे। लेकिन आज युवा उन भर्तियों के लिए इंतजार कर रहे हैं जिनके आवेदन महीनों पहले लिए जा चुके हैं।
जनवरी–फरवरी 2026 में HSSC द्वारा जारी कई भर्तियों के आवेदन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभ्यर्थी अब भी परीक्षा तिथियों का इंतजार कर रहे हैं।
सरकार से विनम्र मांग है
🔹 तुरंत भर्ती कैलेंडर जारी किया जाए।
🔹 जिन पदों के आवेदन लिए जा चुके हैं, उनकी परीक्षा तिथियां जल्द घोषित हों।
🔹 कम से कम tentative month बताया जाए कि किस भर्ती की परीक्षा किस महीने होगी।
🔹 HSSC की सभी आगामी भर्तियों के लिए पारदर्शी समय-सीमा तय हो।
युवा 200–300 किलोमीटर दूर से अपनी समस्याएं लेकर HSSC पहुंचते हैं। सरकार को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि अभ्यर्थियों की बात सम्मानपूर्वक सुनी जाए। HSSC के Chairman श्री Himmat Singh @advhimmatsingh और अधिकारियों से युवाओं के साथ संवाद और व्यवहार को लेकर भी गंभीरता की अपेक्षा है।
युवाओं का समय और उम्र दोनों महत्वपूर्ण हैं। भर्ती प्रक्रिया को अनिश्चितकाल तक लंबित रखना समाधान नहीं है।
अब सरकार और HSSC को स्पष्ट रोडमैप देना चाहिए
भर्ती कैलेंडर कब आएगा? परीक्षा कब होगी? परिणाम कब आएगा? नियुक्ति कब होगी?
युवा अब और अनिश्चित इंतजार नहीं चाहते। शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग उठाना उनका अधिकार है। सरकार समय रहते इस मांग पर ठोस कार्रवाई करे।
@NayabSainiBJP@cmohry@sumansainibjp@DeependerSHooda@BhupinderShooda@NaveenJaihind@HaryanaKesari@amitkilhor@APillania@HaryanaKesari@BJP4Haryana@INCHaryana@ArvindKejriwal@AamAadmiParty@AAPPunjab@mlkhattar@aajtak@IYC@PMOIndia@ITCELLJJP@PureHaryanvi@anku_chahar@ShweDhull@Atmabharatiya17@DhimanSurender1@Dkanwari@haryana_tak@anuragdhanda
@amitkilhor भाई, आपसे भी एक ट्वीट की उम्मीद है। हरियाणा में लाखों बच्चे सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन भर्ती आयोग की प्रक्रिया में हो रही देरी और अनिश्चितता से युवाओं में निराशा बढ़ रही है।
युवाओं की आवाज़ उठाने के लिए आपसे भी एक ट्वीट बनता है।
@advhimmatsingh जी, आपको पद पर बैठे 2 साल से अधिक हो चुके हैं। क्या आपको कभी शर्मिंदगी महसूस नहीं होती कि हजारों युवाओं का आरोप है कि उन्हें लगातार झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं?
युवा अपनी समस्याएं लेकर 200–300 किलोमीटर दूर से आपके पास पहुंचते हैं। क्या कभी आपने सोचा कि जिस काम के लिए वे इतनी दूर से आते हैं, उसे समय पर पूरा करना आपकी जिम्मेदारी भी है?
युवाओं को बार-बार आश्वासन नहीं, सच और स्पष्ट जवाब चाहिए। आखिर उनकी मांग पर अब तक क्या कार्रवाई हुई?
@NayabSainiBJP@cmohry@HaryanaKesari@BhupinderShooda@haryana_tak@mlkhattar
@sumitamisra मैडम, आप स्वास्थ्य विभाग की ACS हैं। MPHW Male के सेवा नियम बनाने में विभाग ने 4 साल लगा दिए, लेकिन इसके बावजूद नियमों में कमियां रह गईं।
10 साल बाद MPHW Male की भर्ती का नोटिफिकेशन आया, लेकिन इन्हीं कमियों के कारण आज भी हरियाणा के युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है।
मैडम, कृपया इस मामले का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द Corrigendum जारी करवाने की कृपा करें।
स्वास्थ्य विभाग में पिछले 10 वर्षों से खाली पड़े पदों को भरना और युवाओं को न्याय दिलाना भी उतना ही जरूरी है।
Hello DC साहिबा @dcsonipat , क्या यह ट्विटर हैंडल सिर्फ अपना प्रचार करने के लिए है, या इसके जरिए आप तक जो शिकायतें पहुँच रही हैं, उन पर भी कार्रवाई की जा रही है?
@NayabSainiBJP@cmohry
माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी @NayabSainiBJP जी, आप हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं।
हरियाणा के लाखों CET पास अभ्यर्थियों की मांग है कि भर्ती कैलेंडर जल्द जारी किया जाए और जिन पदों पर आवेदन हो चुके हैं, उनकी परीक्षा तिथियां घोषित की जाएं।
आपने स्वयं HSSC के वार्षिक भर्ती कैलेंडर को जल्द जारी करने की बात कही थी।
युवाओं की इस मांग को अनदेखा न करें। उन्हें बार-बार सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर न किया जाए।
युवाओं की मांगों पर जल्द निर्णय लेकर भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध किया जाए।
@cmohry@sumansainibjp@TBhandari_BJP@mlkhattar@BhupinderShooda@HaryanaKesari@haryana_tak@BJP4Haryana@INCHaryana@OfficialINLD@advhimmatsingh
HSSC CET candidates have been waiting long enough. Not a single CET exam has been conducted, and there is still no clear response or timeline.
Government, please wake up. Remove CET if vacancies cannot be provided on time and start recruitment without further delay.
#hssc#cet