माननीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी, अब जवाब देने का समय आ गया है।
दक्षिण पूर्व रेलवे की जून माह की यात्री परामर्शदात्री समिति की बैठक में स्वयं GM ने बताया कि हज़ारीबाग टाउन होकर रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को दो बार (पत्र संख्या 10.10.205 एवं 10.10.206) भेजा जा चुका है, लेकिन आज तक यह केवल “विचाराधीन” है।
सवाल सीधे हैं—
➡️ प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय कब होगा?
➡️ रेलवे बोर्ड की समय-सीमा क्या है?
➡️ झारखंड के लाखों यात्रियों को आखिर कब तक इंतज़ार करना होगा?
एक और महत्वपूर्ण सवाल—देश की लगभग सभी राजधानी और तेजस एक्सप्रेस सप्ताह में 7 दिन संचालित होती हैं, जबकि रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस आज भी केवल 5 दिन ही क्यों चलती है? यदि मांग, यात्री संख्या और परिचालन की स्थिति अनुकूल है, तो इसे सप्ताह में 7 दिन क्यों नहीं किया जा रहा? इस पर भी रेलवे को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
यदि प्रस्ताव तकनीकी रूप से संभव नहीं है, तो उसके कारण सार्वजनिक किए जाएँ। यदि संभव है, तो स्वीकृति की प्रक्रिया और संभावित समय-सीमा भी बताई जाए।
हज़ारीबाग की जनता वर्षों से केवल आश्वासन नहीं, बल्कि निर्णय का इंतज़ार कर रही है। अब समय आ गया है कि रेलवे बोर्ड पारदर्शी, समयबद्ध और स्पष्ट जवाब दे।
@AshwiniVaishnaw@RailMinIndia@RailwayBoard@ECRlyHJP@drmdhn@Manishjhzb@PradipPrasadBJP@rspratap@rcpratap@rrpratap02@Govind_N_Singh@surajkibaat @Dharmen25356739 @AdittyaaSharma@JharkhandRail@HazaribaghRail@AlRHazaribag@aajtak@TheNewspinch@ABPNews@serailwaykol@indianrailway__@BJP4Jharkhand
#HazaribagTown #RanchiRajdhani #IndianRailways #Jharkhand #RailwayBoard #7DaysRajdhani