उत्तर प्रदेश में विभिन्न भर्तियों के चयनित अभ्यर्थियों के बाद रिक्त रह गए पदों पर Waiting List जारी करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। हजारों अभ्यर्थी अपने भविष्य को लेकर इंतजार कर रहे हैं।
सरकार एवं संबंधित भर्ती आयोग से निवेदन है कि रिक्त पदों की स्थिति स्पष्ट करते हुए पात्र अभ्यर्थियों के हित में Waiting List जल्द से जल्द जारी की जाए।
आज 8 अक्टूबर, सुबह 11 बजे इस मांग को मजबूती से उठाइए।
#WAITING_LIST_JARI_KARO
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023, 60,244 कांस्टेबल भर्ती में 3568 अभ्यर्थियों ने ज्वाइन नहीं किया और 100 अभ्यर्थियों ने ट्रेनिंग के दौरान रिजाइन कर दिया।
2018, 41,520 कांस्टेबल भर्ती में 5,694 पदों को भरा नहीं गया।
UPSSSC जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2024 1260 पदों में से 250 से अधिक चयनित उम्मीदवारों ने ज्वाइन नहीं किया।
UPSSSC लेखपाल भर्ती 2022, 8085 में से लगभग 1700 पदों पर योग्य उम्मीदवार न मिलने की वजह से रिक्त रहे और 200 चयनित उम्मीदवारों ने ज्वाइन नहीं किया।
इसी तरह यूपी होमगार्ड 41,424 वैकेंसी में से लगभग 15 से 16 हजार सीटें खाली होने वाली है क्योंकि इसी समय 32000 से ज्यादा कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया भी चल रही है तो वहां चयनित होने वाले युवा यूपी होमगार्ड में सम्मिलित नहीं होंगे, जिस वजह से यह सीटें खाली जाएंगी और दशमलव के अंकों और एक-दो नंबरों से मेरिट लिस्ट से आउट होने वाले हजारों युवाओं के दिन रात की मेहनत खराब जाएगी।
इसलिए यूपी होमगार्ड में वेटिंग लिस्ट जारी होना चाहिए इसी तरह UPSSSC लेखपाल, जूनियर अस्सिटेंट, लोअर पीसीएस की भर्तियां भी चल रही है तो अलग-अलग भर्तियों में चयनित होने वाले अभ्यर्थी किसी एक भर्ती में ही ज्वाइन करेंगे जिस वजह से यहां भी बहुत सारी सीटे वेटिंग लिस्ट का प्रावधान न होने की वजह से बेकार जाएंगी।
इसलिए प्रदेश की हर एक भर्ती में वेटिंग लिस्ट जारी होनी चाहिए जिससे युवाओं की मेहनत बेकार न जाए उन्हें उनके दिन रात के मेहनत का परिणाम मिल सके।
उत्तर प्रदेश सरकार, जिम्मेदार मंत्री, विभाग और अधिकारी वेटिंग लिस्ट के मुद्दे पर बहुत ही तत्परता से संज्ञान ले और वेटिंग लिस्ट के प्रावधान को प्रदेश में लागू करें, नियमावली में बदलाव करें।
जब अन्य पड़ोसी राज्य वेटिंग लिस्ट का प्रावधान कर सकते हैं तो उत्तर प्रदेश सरकार क्यों नहीं कर सकती।
#WAITING_LIST_JARI_KARO
#UP_Homeguard_WaitingList_जारी_करो
@HomeGuardsUP@UpssscOfficial1@CMOfficeUP@upprpb@myogioffice@InfoDeptUP
माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी,
आपका ध्यान हम बहुत ही गंभीर विषय पर केंद्रित करना चाहेंगे -
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड तथा UPSSSC की भर्तियों में वेटिंग लिस्ट की व्यवस्था लागू करने की आवश्यकता है।
हाल ही में होमगार्ड भर्ती के कई अभ्यर्थियों का अन्य भर्तियों में भी चयन हुआ है। ऐसे अभ्यर्थियों के दूसरी नौकरी जॉइन करने से पद रिक्त रह सकते हैं।
इसी प्रकार प्रदेश की अन्य भर्तियों में भी चयनित अभ्यर्थियों के जॉइन न करने से पद खाली रह जाते हैं, जबकि कुछ अंकों से चयन से वंचित योग्य अभ्यर्थियों को अवसर नहीं मिल पाता।
इसलिए प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों की मांग है कि उपरोक्त आयोगों की भर्तियों में वेटिंग लिस्ट का प्रावधान किया जाए, ताकि पद रिक्त न रहें और योग्य युवाओं को अवसर मिले। आपसे विनम्र निवेदन है कि इस विषय पर गंभीरता पूर्वक विचार कीजिए 🙏
#WAITING_LIST_JARI_KARO
@CMOfficeUP@myogioffice@UPTakOfficial@aajtak@InfoDeptUP
UP सरकार UPSSSC मे वेटिंग लिस्ट का प्रावधान कीजिए, इसके ना होने से , आज के इस दौर मे हजारों सीटें खाली चली जाती हैं योग्य उम्मीदवारों के होते हुए
आखिर हम लाखों छात्रों समस्या की कब सरकार सुनेगी ?
आखिर कब समाधान देगी ?
youth demand waiting list
#UPSSSC#WAITING_LIST_JARI_KARO