बिहार सरकार के द्वारा प्रत्येक पंचायत में 15 योजनाएं अपलोड कराया जा रहा है अपलोड कराए गए योजना के लिए पहले राशि जारी होना चाहिए था राशि के अभाव में योजनाएं धरी की धरी रह जाएगी
परिहार प्रखंड में ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क ध्वस्त होकर जल जमाव से गड्ढा बन गया है अविलंब सड़क का निर्माण कराया जाना चाहिए,
जिला सीतामढ़ी
@officecmbihar
पंचायत जनप्रतिनिधियों का भत्ता भुगतान किया जाना चाहिए बहुत से जनप्रतिनिधि बहुत ही गरीब है और उनके दवा इलाज के लिए भी कैसे की जरूरत होती है,
@officecmbihar
बिहार के चौतरफा विकास के हमारे प्रयासों में कनेक्टिविटी का तेज विस्तार बहुत जरूरी है। इसी दिशा में आज हमारी सरकार ने NH-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा सेक्शन पर 4-लेन के निर्माण को मंजूरी दी है। पूरे राज्य के लिए लाइफलाइन साबित होने वाली इस परियोजना से प्रगति का एक नया अध्याय शुरू होने वाला है। इससे जहां सफर में लगने वाला समय बचेगा, वहीं आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
https://t.co/rxAFfShgsw
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज होटल मौर्या में कोयला एवं खान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी एवं एन०एम०ई०डी०टी० कार्यशाला का शुभारंभ किया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई दिल्ली स्थित अशोका होटल में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट (NICDIT) की शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की तृतीय बैठक में शामिल हुए।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड अंतर्गत चैनपुर ग्राम में निर्माणाधीन कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर लिंक परियोजना के कार्यस्थल का निरीक्षण किया।
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने सुपौल के बलुआ पंचायत में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. जगन्नाथ मिश्र जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वर्गीय डॉ. जगन्नाथ मिश्र जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।