संवाद- राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दे, घरेलू और अन्तराष्ट्रीय अनुभवों और नीतियों का समावेश।
सभी वर्ग के हिंदी भाषी दर्शकों के लिए सार्थक मंच।
संवाद -पूरा सच बेहिचक
मुक्केबाज में सतीश कुमार ने 91+kg कैटेगरी के अंतिम-8 में जगह बना ली है। 25 मीटर महिला एयर पिस्टल क्वालिफाइंग राउंड में शूटर मनु भाकर ने अच्छा प्रदर्शन किया है। तीरंदाजी में अतनु दास क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
#sports#IndiaAtTokyo2020#OlympicGames
#TokyoOlympic में गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन रहा। पीवी सिंधु महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंची। हॉकी में भारतीय टीम ने अर्जेंटीना को 3-1 से हराया स्वर्णिम इतिहास लिखा।
#sports#Olympics#india#ProudMoment
#RajKundra को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया। मुंबई पुलिस ने इस मामले में शिल्पा शेट्टी को अभी तक क्लीन चिट नहीं दी है। इस मामले में सभी खातों के लेनदेन से जुड़ी जांच के लिए फॉरेंसिक ऑडिटर नियुक्त किए गए हैं। और शर्लिन चोपड़ा को बतौर गवाह अपना बयान दे सकती है।
#Bollywood
#BJP के बसवराज बोम्मई ने आज #Karnataka के 23वें मुख्यमंत्री पद के लिए आज राजभवन में सुबह 11 शपथ ली। शपथ से पहले बोम्मई ने कहा, 'मैं आज कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करूंगा। इसके बाद राज्य में बाढ़ एवं #Covid_19 की स्थिति की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेरी बैठक होगी।'
#FarmersProtest राकेश टिकैत ने कहा है कि वे लखनऊ को भी दिल्ली बना देंगे। उनका कहना है कि लखनऊ जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया जाएगा और मुजफ्फरनगर में 5 सितंबर को किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिस पर #BJP ने पलटवार करते हुए कहा @myogiadityanath को @ArvindKejriwal न समझे।
#Pegasus जासूसी कांड को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने सरकार को घेरने का फ़ैसला किया है। संसदीय दल की बैठक में पार्टी ने फ़ैसला किया कि जासूसी कांड के मुद्दे पर संसद में @narendramodi के बयान की मांग की जाएगी। जबतक ऐसा नहीं होता, संसद की कार्यवाही चलने नहीं दी जाएगी।
#TMC#BJP#Trending
#TokyoOlympics में तलवारबाजी में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला भवानी ने ट्वीट कर कहा 'मैनें अपनी ओर से पूरा प्रयास किया लेकिन दूसरा मुकाबला जीत नहीं सकी। मैं माफी मांगती हूं। अगले ओलंपिक में आपकी प्रार्थनाओं के साथ और बेहतर प्रदर्शन करूंगी।'
#BhawaniDevi#Olympics#sports
भारतीय निशानेबाज सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने तोक्यो ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के क्वालीफिकेशन के पहले चरण में शानदार प्रदर्शन करके पहला स्थान हासिल किया।
#Tokyo2020#TokyoOlympics#india#sports#Trending#Olympics
#PrashantKishor की इंडियन #I_PAC टीम पिछले एक सप्ताह से अगरतला के एक होटल में ठहरी हुई है और स्थानीय पुलिस इस टीम से पूछताछ कर रही है। #TMC का कहना है कि इस टीम को होटल से बाहर जाने की इजाजत नहीं है।
ब्रिटेन की अदालत ने आज भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को दिवालिया घोषित कर दिया। ब्रिटेन भाग गए माल्या के खिलाफ #ED और #CBI माल्या की बंद हो चुकी #kingfisherairlines के संचालन से जुड़े कथित 9,000 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले की जांच कर रही हैं।
#AssamMizoramBorder सीमा तनाव में असम पुलिस के छह जवानों की जान चली गई है। असम-मिजोरम सीमा पर हुई हिंसा अब बढ़ गई है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों मुख्यमंत्रियों ने गृह मंत्री #AmitShah से दखल देने की मांग की।
#MamataBanerjee 5 दिनों के दौरे पर आज दिल्ली पहुंची, कल #PMModi से मुलाकात करेंगीं। इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से और विपक्ष के कई नेताओं से बुधवार को मिलेंगी। दिलीप घोष ने इस पर कहा की उन्होंने केंद्रीय संसाधनों का ‘दुरुपयोग’ किया और अब 'हाथ जोड़कर धन की भीख मांग सकें।'
कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ के खास दिन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि "वो साहस की जीत थी। भारतीय फौज ने समय समय पर अपनी भूमिका का सटीक निर्वहन करते हुए यह साबित कर दिया कि हम किसी भी भूमिका में भी शत प्रतिशत कामयाब हो सकते हैं।"
#कारगिलविजयदिवस@narendramodi#KargilWar