हरियाणा कैबिनेट में मंत्री, वरिष्ठ नेता एवं मेरे मित्र डॉ. अरविंद शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें। आपके कुशल नेतृत्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा से हरियाणा प्रदेश निरंतर प्रगति एवं विकास के नए आयाम स्थापित करता रहे।
आपके जीवन का प्रत्येक वर्ष सुख, समृद्धि और जनसेवा के नए संकल्पों से परिपूर्ण हो।
@drarvindksharma
हरियाणा सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता प्रदान करें। आप इसी समर्पण के साथ जनसेवा करते हुए हरियाणा की प्रगति और जनकल्याण में योगदान देते रहें।
@drarvindksharma
हरियाणा के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे जन हितैषी, किसान-मसीहा, गरीब मजदूर खेतिहर की आवाज युगपरूष जननायक स्वर्गीय चौधरी भजन लाल जी की जयंती पर महान आत्मा को शत शत नमन करता हूं। हम खुश किस्मत हैं कि उनकी परछाई के रूप में वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद "बिश्नोई रतन" चौ. @bishnoikuldeep जी का साथ व स्नेह उन्हीं की तरह हमारे उपर बरसता है।
हम सदैव चौधरी साहब के दिखाए रास्ते पर जनहित की आवाज बुलंद करते रहेंगे।
@bbhavyabishnoi
आज 6 अक्टूबर को मेरे पूजनीय पिता, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, युगपुरुष स्व. चौ. भजनलाल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
दुनिया के लिए वे एक बड़े राजनेता और जननेता थे, लेकिन मेरे लिए वे मेरे पहले शिक्षक, सबसे बड़े मार्गदर्शक और मेरी सबसे बड़ी ताकत थे।
उन्होंने मुझे सिखाया कि राजनीति सत्ता का नहीं, जनसेवा का माध्यम है। गरीब, किसान, युवा, कर्मचारी और 36 बिरादरी—हर व्यक्ति को अपना परिवार मानकर उसके सुख-दुख में खड़ा रहना ही उनकी राजनीति थी।
आज भी जब किसी गांव में कोई बुजुर्ग मेरा हाथ पकड़कर पिताजी से जुड़ी कोई पुरानी बात सुनाता है, तो महसूस होता है कि कुछ लोग दुनिया से चले जाते हैं, लेकिन लोगों के दिलों से कभी नहीं जाते।
पिताजी ने मुझे केवल अपना नाम नहीं दिया, एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी—अपने लोगों के साथ खड़े रहने की, हरियाणा के हितों की आवाज उठाने की और उनकी जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने की।
विरासत नाम से नहीं, कर्म से जीवित रहती है।
पिताजी, आपका नाम मेरी पहचान नहीं—मेरी प्रेरणा है।
आपकी विरासत मेरी संपत्ति नहीं - मेरी जिम्मेदारी है।
आपके आदर्श मेरे लिए भाषण नहीं - मेरे जीवन का मार्ग हैं।
आज आपकी जयंती पर मेरा संकल्प है जब तक जीवन है, आपके दिखाए रास्ते पर चलता रहूंगा, अपने लोगों के सुख-दुख में खड़ा रहूंगा और आपके सपनों के समृद्ध व खुशहाल हरियाणा के लिए संघर्ष करता रहूंगा।
आप जहां भी हैं, अपना आशीर्वाद बनाए रखिए पिताजी।
आपका बेटा आपकी दी हुई जिम्मेदारी को जीवन की अंतिम सांस तक निभाने का प्रयास करता रहेगा।
शत्-शत् नमन। 🙏
तत्कालीन हुड्डा सरकार की कारगुज़ारियों के ख़िलाफ़ @bishnoikuldeep जी संघर्ष को आज भी हरियाणा की जनता याद करती है। जनहित के लिए किया गया उनका संघर्ष ही उनको हरियाणा की राजनीतिक में एक अलग पहचान दिलाया है।
@AmitShah@DrSatishPoonia@NayabSainiBJP
माँ पार्वती के महान आशीर्वाद से, माँ सरस्वती के अपार स्नेह से एवं माँ लक्ष्मी की असीम कृपा से आज मुझे और रेणुका को अनमोल रत्न के रूप में पोतीरत्न की प्राप्ति हुई है। मुझे और रेणुका को दादा और दादी बनाने के लिए ईश्वर के चरणों में वंदन और भव्य-परी को शुभाशीर्वाद। पिताजी की आज सबसे ज़्यादा याद आ रही है। मेरे आदमपुर, हरियाणा एवं राजस्थान वासियों को ढेरों बधाइयाँ।
🙏🏻 नवपौत्र्याः शुभजन्मनि,
सर्वसुखप्रदायिनी।
देवानां कृपया सदा,
मङ्गलं वर्धतु नित्यम्॥🙏🏻
“कृतज्ञता से भरे दिल के साथ, मैं अपनी अनमोल पोती पर उनके अनगिनत आशीर्वाद के लिए भगवान को धन्यवाद देता हूं। वह एक सच्चा उपहार है, और मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि हमारी पोतिरत्न हमेशा ख़ुश रहे, खुशहाल रहे और दीर्घायु हो। मैं अपने परिवारजनों और प्रिय मित्रों को भी उनके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद देना चाहता हूं। आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद हमारी नन्ही राजकुमारी के जीवन को सुख, समृद्धि और सफलता से भर दे – यही हमारी प्रार्थना है। आपकी दयालुता और शुभकामनाएं हमारे परिवार के लिए बहुत मायने रखती हैं। ईश्वर आपमें से प्रत्येक को उतनी ही प्रचुरता से आशीर्वाद देता रहे जितना उसने हमें दिया है।''
🙏🏻"लक्ष्मीः स्थिरा भवतु कन्यका रूपिणी च,
सौभाग्यदा सुखदा सर्वदा मंगलं च।
विद्या च बुद्धि च यशः प्रदा शोभते सा,
नारी नवा जननी विश्वरूपा च धन्या॥"🙏🏻
वेदा 🤍 24.02.25
“विद्यां ददातु विनयं, विनयाद् याति पात्रताम्।
पात्रत्वात् धनमाप्नोति, धनात् धर्मं ततः सुखम्॥”
ईश्वर व गुरु जम्भेश्वर महाराज की असीम कृपा से हमारे जीवन में लक्ष्मी का आगमन हुआ है। आप सभी से प्रार्थना है कि अपने आशीर्वाद से हमारी नन्ही “परी” की दीर्घायु, आरोग्यता व सुख-समृद्धि की कामना करें।
#Vedaa
मुक्तिधाम मुकाम में पधारे एव समस्त देश-विदेश के बिश्नोई समाज को फाल्गुन अमावस्या मेले के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ। गुरु महाराज का आशीर्वाद आप सब पर बना रहे। 🙏🏻
बिश्नोई समाज और जीव प्रेमियों की मांग पर नील गाय को मारने का फैसला वापिस लेने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी बहुत-बहुत आभार। हम सदैव इसके लिए आपके आभारी रहेंगे।
आज मंडी आदमपुर (जवाहर नगर) में लोगों की समस्याओं का जाएज़ा लिया और मौक़े पर उपस्थित अधिकारियों को उनके समाधान के आवश्यक निर्देश दिए। हमेशा की तरह अपनों के सुख-दुख में शामिल हुआ। #आदमपुर#Adampur
1/2 आज आदमपुर के गांव ढाणी सीसवाल व काबरेल में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुआ और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया। साथ ही अपनों के सुख-दुख में शामिल हुआ। #Adampur
2/2 आज आदमपुर के गांव ढाणी सीसवाल व काबरेल में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुआ और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया। साथ ही अपनों के सुख-दुख में शामिल हुआ। #Adampur