@ChiefSecyUP
UPSIDA has neither shared the Inspection Committee Report nor explained the inordinate delay Why is transparency being avoided
Residents Oasis Venetia Heights deserve answers, accountability and a definite timeline for action
@UPSIDA#GreaterNoida#Accountability
@abhealthin
Hi
Since 1PM i am waiting for the right claim approval. Even after so many followups and explaination your team said what is approved it is final it will not change.Because of your team inhuman behavior i am waiting until now. It is harresment for me and my daughter.
@abhealthin
Hi
Since 1PM i am waiting for the right claim approval. Even after so many followups and explaination your team said what is approved it is final it will not change.Because of your team inhuman behavior i am waiting until now. It is harresment for me and my daughter.
कैसा शहर बसाया तुमने, अब कैसी तैयारी है।
सभी जूझते रोज यहाँ पर, ट्रैफिक सबपर भारी है।
क्या कोई ऐसा भी शहर है जहाँ नहीं बस चलती है?
एक दशक से मेट्रो मेट्रो करके सत्ता ठगती है?
फाइल फ़ाइल खेल खेल के अक्सर हमें लुभाते हो।
खोट तुम्हारी नियत में है, बिलकुल नहीं सुहाते हो।
क्या कारण है इतने साल में प्लान फाइनल नहीं किया।
चार चार टेंडर निकाल के भी इसको न सही किया।
समय है सुधरो, छलो नहीं, ये प्रश्न जिंदगी चलने का।
मेट्रो लाओ बस चलवाओ, छोड़ इरादा छलने का।
@CMOfficeUP@HardeepSPuri@MoHUA_India@OfficialGNIDA@CeoNoida
#KabAayegiMetroInGrenoWest
#KyaHuaMetroKaWada
#GrenoWestMetro
#GreaterNoidaWestMetro
#MetroForGrenoWest
#MetroForGreaterNoidaWest
#Metro4GrenoWest
#Metro4GreaterNoidaWest
नेफोवा फाउंडेशन एवं पूर्वांचल एकता मंच
द्वारा एक मूर्ति चौक स्थित छठ घाट की तैयारी अब अंतिम चरणों में है. घाट में आज से पानी भरने का काम शुरू हो गया है एवं चारों तरफ लाइट की व्यवस्था की जा रही है.
कल छठ पूजा के ही दिन वर्ल्ड कप का फाइनल भी है और हमारे भारतवर्ष में क्रिकेट को भी त्योहार की तरह मनाया जाता है इसलिए क्रिकेट प्रेमियों हेतु 12*18 फीट के स्क्रीन की भी व्यवस्था घाट पर की जा रही है.
घाट के चारों तरफ सुरक्षा दृष्टि हेतु निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी. सभी छठ व्रतियों एवं आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु हमारे सैकड़ो वॉलिंटियर्स दिन-रात घाट पर लगकर व्यवस्था बनाने में लगे हुए हैं.
जय छठी मैइया🙏
आखिर इस #PKS_Mall के ऑनर को किसका संरक्षण प्राप्त है जो यह शासन के किसी भी नियम को रत्ती भर भी नहीं मानता. चाहे वह @OfficialGNIDA हो या फिर #NGT ही क्यूं ना हो सबको ठेंगा दिखा रहा है और कभी मॉल के सामने की सर्विस लेन की सड़क का अतिक्रमण करता है और अब ग्रैप-4 लागू होने के बाद भी कंस्ट्रक्शन कर के नियमों की धज्जी उड़ा रहा, कृपया इसपर संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही की जाय.
@moefcc@UpforestUp@UppcbN
श्री अभिषेक जी[@abhishek_nefowa] ने माननीय श्री हरदीप सिंह पूरी जी [@HardeepSPuri], मंत्री, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के साथ चर्चा कर घर खरीददारों की समस्या को प्रभावी तरीके से रखा।
घर खरीददारों की समस्या पर एक बड़े राष्ट्रीय मीडिया चैनल, @ndtv ने रियल एस्टेट कॉन्क्लेव का आयोजन किया।
देश भर के लाखों घर खरीददारों की आवाज़ उठाने के लिए नेफोवा अध्यक्ष सह सदस्य सेंट्रल एडवाइजरी काउन्सिल , श्री अभिषेक कुमार मंच पर उपस्थित थे।
अभिषेक जी ने उम्मीद जताई कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सालों से सैकड़ों रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में अटके फ्लैट की रजिस्ट्री अब जल्द शुरू होगी। इस संदर्भ में नीति आयोग के पूर्व सीईओ श्री अमिताभ कांत जी [@amitabhk87] की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप दी है लेकिन प्राधिकरण[@OfficialGNIDA] [@CeoNoida] तथा अन्य निकायों द्वारा इसे अबतक लागू नहीं किया गया है। इसपर चिंता जताते हुए श्री अभिषेक कुमार ने मंच के माध्यम से सरकार से मांग की है कि इसे जल्द लागू कर घर खरीददारों को राहत प्रदान की जाय। वहां उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने भी मंच से इसे लागू करने की घोषणा की।
वर्षों पुरानी, मूलभूत जरूरत की मांग, जहां जिंदगी और मौत के बीच अगर लापरवाही हो तो बस कुछ क्षणों का ही फासला है, इतने लंबे समय तक दरकिनार करना नीति निर्माताओं की अनिच्छा और विषय के प्रति संजीदगी की कमी प्रदर्शित करता है।
जिम्मेदार अधिकारियों को अविलंब लिफ्ट एक्ट के ड्राफ्ट कैबिनेट के विचार हेतु प्रस्तुत करना चाहिए।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP जी कृपया जल्द से जल्द लापरवाह बिल्डर और लिफ्ट एजेंसियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही हेतु नियम बनाकर जनमानस के में में बैठी लिफ्ट के डर और इससे होने वाली परेशानी को दूर करें।
@dmgbnagar@OfficialGNIDA@CeoNoida से आग्रह है, जिले में चल रही सभी लिफ्ट का अविलंब ऑडिट करवाकर, ट्रांसपेरेंट तरीके से जनता के साथ रिपोर्ट साझा करें। इस प्रक्रिया को हर 6 महीने या एक साल में नियमित करवाने की व्यवस्था करें।
आम्रपाली के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट ड्रीम वैली में आज पैसेन्जर लिफ्ट के गिरने से तीन से चार लोगों के साथ हादसा होने की सूचना है।
हम लोग लगातार लिफ्ट एक्ट की मांग @myogiadityanath सरकार से करते आए हैं और जेवर विधायक श्री @DhirendraGBN जी ने हाल में ही विधानसभा के पटल पर इस मुद्दे को रखा भी था. आए दिन हो रहे इन हादसो को रोकने के लिए सरकार अबिलंब लिफ्ट एक्ट उत्तर प्रदेश में लागू करे जिससे इन हादसों पर लगाम लग सके तथा संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी तय हो।
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, आपके आश्वासन एवं केंद्र सरकार के द्वारा गठित @amitabhk87 जी के कमेटी की अनुशंसा के बाद भी @OfficialGNIDA@CeoNoida@YamunaAuthority
के द्वारा रजिस्ट्री के ऊपर कोई फैसला नहीं लिया जा सका है. आपसे अनुरोध है कि अविलंब हमारी बहु प्रतीक्षित माँग पर फ़ैसला लिया जाए. प्राधिकरण के इस ढुलमुल रवैये से घर-खरीददारो में काफी आक्रोश है और हमें प्राधिकरण के दफ्तर पर प्रदर्शन को मजबूर ना करें.
#KabHogiRegistry
#KabMilegaApnaGhar
श्री @apcuttarpradesh जी, @amitabhk87 जी के अध्यक्षता में गठित @MoHUA_India भारत सरकार के कमिटी की रिपोर्ट आये अरसा हो गया।
@OfficialGNIDA@CeoNoida@YamunaAuthority द्वारा ये कब तक अमल में लाया जायेगा?
आखिर रजिस्ट्री के मुद्दे को लंबित कब तक रखा जायेगा?
घर खरीददारों के धैर्य की परीक्षा न ली जाय, अति कृपा होगी।
इसलिए विनम्र आग्रह है कि अविलम्ब निर्णय लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ाएं, अन्यथा हमें भी अपने किसान भाइयों के पद चिन्हों का अनुसरण करना पड़ेगा!
रक्षाबंधन से पूर्व हीं आप सभी बहनों का प्रेम और स्नेह पाकर मैं अभीभूत हो गया। आप सबों के इस व्यवहार से दिल गदगद हो गया। आप सभी का सादर धन्यवाद, ईश्वर आप सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।
#HarGharTiranga