आज माननीय प्रधानमंत्री एवं लोकसभा में सदन के नेता श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक अवधि तक निरंतर सेवा का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है।
प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिनों की निरंतर सेवा का यह ऐतिहासिक पड़ाव भारतीय लोकतंत्र की सुदृढ़ता और जनविश्वास का प्रतीक है।
इस अवधि में संवैधानिक मूल्यों, संसदीय लोकतंत्र तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को स्वस्थ संसदीय प्रक्रियाओं और परंपराओं के माध्यम से और अधिक सुदृढ़ता प्राप्त हुई है।
माननीय प्रधानमंत्री जी को इस विशिष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। राष्ट्र की निरंतर प्रगति, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि हेतु उनके नेतृत्व को मेरी मंगलकामनाएँ।
@narendramodi@PMOIndia
जन-विश्वास का नया इतिहास! 🇮🇳
जनता का अटूट विश्वास... बना पीएम मोदी का नया रिकॉर्ड!
देश के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है, प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने 4,399 दिनों तक निरंतर राष्ट्र की सेवा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
पंडित नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए, वे देश के सबसे लंबे समय तक जनसेवा करने वाले जन-निर्वाचित प्रधान सेवक बन गए हैं।
यह सिर्फ दिनों की गिनती नहीं है, बल्कि यह हर एक दिन देश के गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए जिए गए क्षणों का प्रमाण है।
#LongestServingElectedPMModi
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित अपने 12 वर्ष पूर्ण किए हैं।
संकल्प से सिद्धि का यह गौरवशाली कालखंड भारत के विकास, सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और वैश्विक प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व वृद्धि का रहा है।
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin द्वारा दैनिक भास्कर में लिखा गया यह लेख अवश्य पढ़ें...
बदलाव के 12 साल: वादों से विकास तक! 🇮🇳
अंधेरे से रोशनी, कच्चे मकान से पक्की छत और मीलों के सफर से घर में नल तक—पिछले 12 वर्षों में भारत ने एक नई कहानी लिखी है।
यह केवल योजनाओं का आंकड़ा नहीं, करोड़ों भारतीयों की बदलती हुई मुस्कुराहट है।
#12YearsOfSeva
"In 2014, the Prime Minister first gave the nation a 'Collective Thinking', then on the strength of public trust, converted that thinking into a 'Collective Resolve', and today that very resolve has taken the form of a vast 'Collective Dream' in the shape of a 'Viksit Bharat'."
@TOIIndiaNews
Congratulations to Shri @narendramodi Ji on becoming the longest serving elected Prime Minister in India’s history, completing 4,399 days in office.
A tireless Karmayogi guided by the principle of Nation First, his tenure reflects unwavering dedication to India, steadfast commitment to the welfare of its people, and transformative leadership in service of the nation.
This achievement is a testament to the enduring trust reposed in his leadership by the people of India and his relentless pursuit of inclusive development and good governance.
Over the past twelve years, India has made remarkable progress in development and global leadership, while also experiencing a civilisational reawakening that has made the nation more confident, self-assured, and rooted in its heritage.
As India advances towards the goal of Viksit Bharat, PM Shri Modi continues to lead the nation towards greater prosperity, progress, and global prominence.
@narendramodi@AnkitChechiBJP सेवा को संकल्प और सुशासन को संस्कृति बनाकर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है।
ये 12 वर्ष केवल शासन के नहीं, जनविश्वास और राष्ट्र निर्माण के हैं।
#12YearsOfSeva 🇮🇳
धन्यवाद मोदी जी 💐
सेवा को संकल्प और सुशासन को संस्कृति बनाकर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है।
ये 12 वर्ष केवल शासन के नहीं, जनविश्वास और राष्ट्र निर्माण के हैं।
#12YearsOfSeva 🇮🇳 @ajaeybjp@BJP4India@BJP4Rajasthan
हमारी सरकार के बीते 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और राष्ट्र प्रथम की भावना से हमने युवाओं, महिलाओं और अपने किसान भाई-बहनों को सशक्त बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। यह हमारे अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर डिजिटल क्रांति तक आज देश को दुनियाभर में एक नई पहचान मिली है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हम सेवा, सुशासन और समृद्धि के इसी पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।
#12YearsOfSeva
आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। यह उपलब्धि करोड़ों भारतीयों के प्रेम, विश्वास और अपार जनसमर्थन का परिणाम है।
मुझे मुख्यमंत्री और बाद में केंद्रीय मंत्री के रूप में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के साथ कार्य करने का सौभाग्य मिला है। मैंने उन्हें अथक परिश्रम करते हुए, हर क्षण भारत के भविष्य के बारे में सोचते हुए, गरीब के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए निरंतर चिंतन करते हुए निकट से देखा है। उनके लिए पद प्रतिष्ठा का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है।
4,399 दिनों की यह यात्रा सशक्त, समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का स्वर्ण अध्याय है। यह वह मोदी-युग है, जहाँ विकास भी है और विरासत भी; जहाँ कल्याण भी है और कीर्ति भी; जहाँ सामर्थ्य भी है और सम्मान भी। इसी पावन कालखंड में हमने देखा कि कैसे गरीब कल्याण से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान आई। नारी शक्ति को नया आकाश और हमारे अन्नदाता के पसीने को अधिकार मिला।
आज विकसित भारत के संकल्प की दिशा में आगे बढ़ता हुआ भारत, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व, निर्णायक नीतियों और राष्ट्र प्रथम की भावना का सशक्त प्रमाण है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से अभिनंदन।
#LongestServingElectedPMModi
आज का दिन स्वतंत्र भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। यह समस्त राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी लगातार सबसे लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले प्रधान सेवक बन गए हैं। 26 मई 2014 से आरंभ हुआ यह सेवाकाल राष्ट्रहित, अंत्योदय और नए भारत के निर्माण को समर्पित रहा है।
यह ऐतिहासिक कार्यकाल इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता का अटूट विश्वास सिर्फ और सिर्फ माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ है। आधुनिक भारत के इस अप्रतिम शिल्पी को राजस्थान की समस्त जनता एवं भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से कोटि-कोटि बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं! आपके ओजस्वी एवं दूरदर्शी नेतृत्व में हमारा राष्ट्र निरंतर सुरक्षित, सशक्त और समृद्धि के नित नए सोपानों को छू रहा है।
#LongestServingElectedPMModi
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए विदेशी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के स्वाभिमान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा को समर्पित रहा। मातृभूमि के लिए सर्वस्व त्याग करने की उनकी गाथा देश की हर पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संचार करती रहेगी।
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और इस विकास यात्रा के विभिन्न आयामों का अवलोकन किया।
सेवा, सुशासन और अंत्योदय से प्रेरित यह कालखंड, सामूहिक सोच, सामूहिक संकल्प और 'विकसित भारत 2047' के सामूहिक स्वप्न को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
संकल्प से सिद्धि तक, 12 वर्षों में भारत ने विकास और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिखा है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में, विकसित भारत @ 2047 की ओर देश दृढ़ता से अग्रसर है।
#12YearsOfSeva
4 करोड़ गरीबों को मिले सम्मान के पक्के घर,
15 करोड़ परिवारों तक पहुंचा नल से जल।
10.35 करोड़ माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति देता गैस कनेक्शन,
12 करोड़ शौचालयों के निर्माण से मिला नारी शक्ति को सम्मान।
₹40 लाख करोड़ का ऋण वितरित कर युवाओं के सपनों को दी उड़ान,
58 करोड़ वंचितों को पहली बार मिला बैंकिंग क्रांति का वरदान।
60 करोड़ जरूरतमंदों को मिल रहा ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज,
हाइवे के बिछते जाल से रफ्तार पकड़ रहा है आज का समाज।
बीते 12 वर्षों से पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही ये जन-कल्याणकारी योजनाएं, सिर्फ सरकार की नीतियां नहीं... बल्कि जन जन का जीवन सुगम, समृद्ध और बेहतर बनाने की सबसे बड़ी गारंटी बन चुकी हैं!
#12YearsOfSeva
मोदी सरकार ने दुनिया को बताया कि 'प्रगति और प्रकृति' एक साथ चल सकते हैं।
रामेश्वरम-पारादीप ग्रीनफील्ड कोस्टल हाईवे प्रोजेक्ट इसी सोच का सशक्त उदाहरण है। इस परियोजना का निर्माण Eco-friendly तरीके से किया जाएगा, जहां बड़े पैमाने पर होने वाला वृक्षारोपण आने वाले समय में यहां की एयर क्वालिटी को और भी शुद्ध और बेहतर बनाएगा।
साथ ही, यह हाईवे तटीय क्षेत्रों में हमारे रक्षा बलों की रणनीतिक आवाजाही और तैयारियों को नई गति और मजबूती प्रदान करेगा।
यह सिर्फ एक सड़क नहीं... विकास, सुरक्षा और प्रकृति के संतुलन का नया भारत मॉडल है। 🛣️
इंजीनियरिंग का बेजोड़ चमत्कार और नए भारत की बुलंद तस्वीर! 🇮🇳
समुद्र तल से हजारों फीट की अविश्वसनीय ऊंचाई पर, हाड़ कंपा देने वाली ठंड और दुर्गम पहाड़ियों को चीरकर हमारे वीर इंजीनियरों और श्रमवीरों ने इतिहास रच दिया है। जोजिला मुख्य सुरंग का ऐतिहासिक ब्रेक-थ्रू अब हकीकत बन चुका है, जो भारी बर्फबारी के दिनों में भी कश्मीर और लद्दाख के बीच ऑल-वेदर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा।
इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से घंटों का सफर अब महज 30 मिनट में सिमट जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को सुविधा मिलने के साथ-साथ देश की सीमाएं और हमारे वीर जवान रणनीतिक रूप से और भी मजबूत होंगे।
यह सिर्फ एक सुरंग नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हर चुनौती पर विजय पाने वाले आत्मनिर्भर भारत के अटूट हौसले की कहानी है।🛣️