हिमाचल राज्य चयन आयोग द्वारा रिजल्ट जारी करने में देरी से नाराज चल रहे JOA-IT के अभ्यर्थियों ने आयोग के दफ्तर के बाहर तंबू गाड़कर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है. जब तक रिजल्ट घोषित नहीं किया जाता, वे प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 6 बजे तक कार्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे.
कैबिनेट से सहमति मिलने के बाद भी यदि जानबूझकर JOA IT 817 का मामला लटकाया गया है तो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।अगर यह अफसरशाही के स्तर पर ढील है तो इसका खामियाजा अफसरों को नहीं सरकार को चुनाव में भुगतना पड़ेगा #JOAIT817@SukhuSukhvinder@Naresh_HPCC@riteshkeprate@Agnihotriinc
कुछ अभ्यर्थियों ने "राज्य चयन आयोग (हमीरपुर)" में फोन करके पूछा तो आयोग का कहना है कि JOA IT(817) की भर्ती को आगे बढ़ाने के कोई भी आदेश हमें नहीं पहुँचे हैं, आप सभी चीफ़ सेक्रेटरी से बात करो। लगता है यह मामला पुनः लटका दिया गया है। #JOAIT817@SukhuSukhvinder@Naresh_HPCC
महोदय, यह न्याय अब तक कागज़ों में ही है, क्योंकि अभी तक भी भर्ती की आगामी प्रक्रिया "राज्य चयन आयोग (हमीरपुर)" के द्वारा शुरू नहीं की गई है। कार्मिक विभाग के द्वारा अभी तक भी लिखित आदेश आयोग को प्राप्त नहीं हुए हैं। #JOAIT817@CMOFFICEHP@Naresh_HPCC@riteshkeprate
मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि जल्द से जल्द कैबिनेट बुलाकर इस रिज़ल्ट पर निर्णय लें तथा आचार संहिता लागू होने से पहल "राज्य चयन आयोग (हमीरपुर)" द्वारा पोस्ट कोड 817 से संबंधित एक आधिकारिक प्रैस नोट जारी करवाएँ ताकि यह रिजल्ट आचार संहिता के बीच में भी घोषित हो सके। #JOAIT817
आज कैबिनेट में JOA IT(817) के रिजल्ट पर निर्णय लिया जाए तथा कैबिनेट से निर्णय होने के तुरंत बाद "राज्य चयन आयोग (हमीरपुर)" द्वारा इस भर्ती से संबंधित एक प्रैस नोट आयोग की बेवसाइट पर जारी करवाया जाए ताकि यह रिजल्ट आदर्श आचार संहिता में न फंसे। #JOAIT817@SukhuSukhvinder