जब सपने टूटें,अपने रूठ जाएं,
जब मेहनत का भी फल न मिल पाए..!!
आँखों में आँसू हों,होंठ मुस्कुराना भूल जाएं,
तब मन को बस यही धुन सुनाइए,
जब कुछ समझ न आए,तो सीताराम गाइए….✍️
जय श्री सियाराम जी 🙏
UPSC की अलग-अलग परीक्षाओं में जो होनहार प्रतिभागी आखिरी मेरिट लिस्ट का हिस्सा नहीं बन पाते, उनके लिए ‘प्रतिभा सेतु’ Digital Platform बनाया गया है। यह बहुत खुशी की बात है कि इसकी मदद से उन्हें नए अवसर मिलने लगे हैं।
#MannKiBaat
समस्त देशवासियों को नव संवत्सर की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन-पुनीत अवसर आप सभी के जीवन में नया उत्साह लेकर आए, जो विकसित भारत के संकल्प में भी नई ऊर्जा भरे।
@profapm आपने कितने युद्ध लडे और बेहतर होगा कि सही जानकारी देंगे
राणा संग्राम सिंह और महाराणा प्रताप सिंह के हजारो वीरता के किस्से पडे है, लगता आपका ज्ञान अधूरा है मेवाड के इतिहास का
“महाराणा सांगा”
जुगनू की कुछ औलादों ने सूरज पर प्रश्न उठाए हैं,
शेरों की मादों के आगे कुछ ग्रामसिंह चिल्लाए हैं,
मेवाड-वंश कुल-कीर्तिकोष जिनके होने से दीपित है,
उन राणा सांगा के घावों पर कुछ भुनगे मँडराए हैं ।
उनसे कह दो अब देश शौर्य की मुठ्ठी खूब तानता है ,
उनसे कह दो यह देश महाराणा की ज्योति जानता है,
इतिहास तुम्हारी सरकारों का बंधक नहीं रहेगा अब,
उनसे कह दो यह देश लुटेरों को अब नहीं मानता है ॥💪🏼🇮🇳
उनसे कह दो यह देश ऋणी है ऐसे पुण्य-प्रवाहों का,
यह देश ऋणी है वीर शिवा के परम प्रतापी छावों का,
उनसे कह दो वे राजनीति का गुणा भाग घर में रक्खें,
यह देश ऋणी है महाराणा सांगा के अस्सी घावों का ॥