'एक राष्ट्र, एक विधान, एक प्रधान' के सूत्र को चरितार्थ करने और देश की एकता-अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को बलिदान दिवस पर शत्-शत् नमन।
आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री @CRPaatil जी एवं हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी के साथ यमुना जल परियोजना को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में एमओए (MoA) के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। इस अवसर पर किशाऊ बांध परियोजना से संबंधित विषयों पर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन, दूरदर्शी नेतृत्व तथा राजस्थान के परिजनों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण वर्षों पुरानी यह बहुप्रतीक्षित परियोजना अब साकार होने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।
हमारी सरकार केंद्र एवं हरियाणा सरकार के सहयोग से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। यह परियोजना शेखावाटी क्षेत्र को पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ किसानों की सिंचाई संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति भी करेगी तथा क्षेत्र के विकास, समृद्धि एवं खुशहाली को नई गति प्रदान करेगी।
जिन नक्सल प्रभावित इलाकों में जाने से दिन में भी लोग डरते थे, वहां हम नेशन फर्स्ट की स्पिरिट के साथ विकास का संकल्प लेकर आगे बढ़े हैं। इसी का परिणाम है कि आज देश में माओवादी आतंक अंतिम सांसें गिन रहा है।
#RepublicSummit2026
राजस्थान के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण, ऐतिहासिक एवं हर्षोल्लास का अवसर है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय परियोजना’ के क्रियान्वयन हेतु राजस्थान सहित 6 राज्यों के बीच एमओयू पर बनी सहमति प्रदेश के करोड़ों नागरिकों की जल सुरक्षा, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है।
यह परियोजना राजस्थान को अतिरिक्त जल उपलब्ध कराएगी, जिससे वर्तमान आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जल संसाधनों का सुदृढ़ आधार सुनिश्चित होगा। केंद्र सरकार द्वारा परियोजना के जल घटक पर होने वाले व्यय का 90 प्रतिशत वहन किया जाना सहकारी संघवाद, संवेदनशील नेतृत्व तथा जनकल्याण के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।
यह निर्णय न केवल प्रदेश के जल भविष्य को सुरक्षित करेगा, बल्कि कृषि, पेयजल एवं समग्र विकास को भी नई गति प्रदान करेगा।
राजस्थान की समस्त जनता की ओर से इस ऐतिहासिक, दूरदर्शी एवं जनहितकारी निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी तथा माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री @CRPaatil जी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन!
राजस्थान के लाखों युवाओं ने वर्षों तक मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की, लेकिन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान लगातार सामने आई पेपर लीक की घटनाओं ने उनके सपनों और भविष्य पर गहरा आघात पहुंचाया।
भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता पर सवाल उठे, युवाओं का विश्वास डगमगाया और उनकी मेहनत बार-बार प्रभावित हुई। उस समय युवाओं के हितों की रक्षा के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही कहाँ थी?
आज युवाओं की चिंता की बात करने वालों को पहले उन परिस्थितियों पर भी आत्ममंथन करना चाहिए, जब राजस्थान में भर्ती प्रक्रियाएं लगातार विवादों और पेपर लीक के मामलों से घिरी रहीं।
राजस्थान का युवा जानना चाहता है—
उन घटनाओं के लिए जवाबदेही किसकी थी और युवाओं के साथ हुए अन्याय पर आवाज़ क्यों नहीं उठाई गई?
#Rajasthan #PaperLeak
People, civil administration, police, military and BSF will make borders foolproof with a four-sided security grid. Now there will be complete 'territorial security' and not just border security.
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री @madanrrathore जी के निर्देशानुसार (ओबीसी) मोर्चा, राजस्थान के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा निम्नानुसार की जाती है।
मेरे ग्राम किनसरिया की लाडली बेटी बसन्ती शर्मा (सुपुत्री श्री सजन कुमार जी शर्मा) ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Expo के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आत्मीय भेंट की।
सुश्री बसन्ती को पूर्व में श्रवण संबंधी गंभीर समस्या के कारण सुनाई नहीं देता था। केंद्र सरकार की ADIP योजना के अंतर्गत श्रवण सहायता उपकरण उपलब्ध होने के पश्चात अब वे पुनः सुनने में सक्षम हो सकी हैं।
“सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की भावना के साथ संचालित जनकल्याणकारी योजनाएँ वास्तव में आमजन के जीवन में नई आशा एवं मुस्कान लेकर आ रही हैं। यह एक बेटी की खोई हुई मुस्कान के पुनः लौटने का प्रेरणादायी उदाहरण है।
केंद्र सरकार के संवेदनशील, समावेशी एवं जनहितकारी प्रयासों का यह सशक्त परिणाम है, जो अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचा रहा है।
माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।
Narendra Modi 🙏
परबतसर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलाड़ा के सरपंच प्रतिनिधि श्री विजय सिंह पलाड़ा को मिली धमकी की सूचना चिंताजनक है। इस संबंध में मैंने @PoliceRajasthan के DGP से दूरभाष पर बात की है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। @RajCMO
जब कांग्रेस विपक्ष में होती है तो हर बजट को निराशाजनक बताना इनके नेताओं की पुरानी आदत है।
सच यह है कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में दीर्घकालिक विकास, पारदर्शिता और व्यवस्थागत सुधारों पर काम कर रही है।
राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार की तरह होटलों में अय्याशी ना करके धरातल पर ठोस कार्य कर रही है ।
भाजपा सरकार में योजनाएं केवल घोषणा तक सीमित न रहें, इसलिए ठोस और जिम्मेदार बजट पेश किया गया है — यही असली जनहित है।
आपके मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी जब भी दिल्ली जाते हैं, राजस्थान के विकास के लिए कुछ न कुछ ज़रूर लेकर लौटते हैं।
- आने वाले समय में सबसे ज़्यादा पानी आपके राजस्थान में होगा ।
— केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल जी
कर्मयोगी मुख्यमंत्री जी ..
घड़ी में आधी रात के 12 बज रहे थे ।
सचिवालय से एक कर्मयोगी मुख्यमंत्री बाहर आ रहे है।
इनके लिए सत्ता नहीं, सेवा ही सर्वोच्च धर्म है।
डिजिटल माध्यम से मिली शिकायत पर माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के निर्देशों से डूंगरपुर जिले की आसपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गलियाना के नयागांव में 20 दिन से बाधित पेयजल समस्या का त्वरित समाधान कर जल आपूर्ति बहाल की गई, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली।
डिजिटल माध्यम से प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई—
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के निर्देशों से नोखा के कांकरिया चौक पर टूटे चैम्बर ढक्कन की समस्या का समाधान किया गया। नया ढक्कन लगाकर मार्ग को सुरक्षित बनाया गया, जिससे आमजन को संभावित दुर्घटनाओं से राहत मिली।
प्रदेश में जनसंख्या असंतुलन की स्थिति से उस क्षेत्र में अशान्ति को रोकने के उद्देश्य से आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में अशांत क्षेत्रों में स्थायी निवासियों की सम्पत्तियों एवं किरायेदारों के अधिकारों के संरक्षण के लिए विधेयक- 2026 के प्रारूप को मंजूरी दी गई।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
#CabinetDecision