मध्यप्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री @drnarottammisra जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ पीतांबरा से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें और आपका जीवन यशस्वी एवं मंगलमय हो।
त्याग, तपस्या और बलिदान से सींची गई भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
पार्टी के उन सभी महान विभूतियों और करोड़ों कार्यकर्ताओं को नमन, जिनके अथक परिश्रम से आज भाजपा जन-जन के विश्वास का प्रतीक है।
#47YearsOfNationFirst
धर्म,वैराग्य और त्याग की प्रतिमूर्ति, धर्म संस्कृति एवं मानवीय मूल्यों की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व जीवन आहूत करने वाले,सिखों के नौवें गुरू,गुरू तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व की लख-लख बधाईयां।
लक्ष्मीबाई का रूप धार,झलकारी खड़ग संवार चली।
वीरांगना निर्भय लश्कर मे,शस्त्र अस्त्र तन धार चली॥
अद्भुत साहस, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की प्रतीक, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की सेना 'दुर्गा दल' की सेनापति, शौर्य व पराक्रम की प्रतिमूर्ति वीरांगना झलकारी बाई जी के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन।
तेलंगाना में केसरिया लहर! 🪷
राज्य का राजनीतिक परिदृश्य तेज़ी से बदल रहा है। भाजपा मजबूती और सुनियोजित संगठनात्मक रणनीति के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
विगत लोकसभा चुनावों में दोगुनी बढ़त, एमएलसी चुनाव में शानदार जीत और हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनावों में एक दर्जन से अधिक निकायों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी इसका स्पष्ट प्रमाण है।
•1 महापौर पहली बार बना।
• 2 नगर निगमों में ऐतिहासिक विजय।
• 6 नगरपालिकाओं में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरना।
• बड़ी संख्या में वार्डों के अंदर पहली बार जीत का खाता खुलना।
शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में भाजपा के बढ़ते मत यह साफ दर्शाते हैं कि यह सिर्फ चुनावी सफलता नहीं, बल्कि तेलंगाना की जनता के बीच भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास और मजबूत जनाधार का संकेत है।
जहाँ एक ओर बीआरएस को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है, वहीं सत्ता में होने के बावजूद कांग्रेस आज लगातार संघर्ष करती नज़र आ रही है।
#SaffronWave 🪷
@BJP4India@BJP4Telangana
जनहित,सुशासन और विकास
भाजपा पर है विश्वास 🪷
तेलंगाना नगर निकाय चुनाव हेतु प्रदेश कार्यालय में आयोजित चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश पदाधिकारी बैठक।
@BJP4Telangana@N_RamchanderRao@kishanreddybjp
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजीत पंवार का विमान दुर्घटना में असमय निधन बेहद दुखद है।
शोकाकुल परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूँ । प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें ।
ॐ शांति
एकता से विजय का संदेश है #OperationSindoor 🇮🇳
कर्तव्य पथ पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झांकी भारत की सामरिक शक्ति और अटूट एकजुटता का प्रतीक है। यही एकता जब संकल्प बन जाती है, तो विजय निश्चित हो जाती है।
यह हमारी सेना के साहस, नेतृत्व की दृढ़ता और भारत की सामूहिक शक्ति की कहानी है।
जय हिंद!
समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
इस अवसर पर सभी स्वाधीनता सेनानियों व मजबूत लोकतंत्र की नींव रखने वाले संविधान निर्माताओं को नमन करता हूँ।
आइए, मोदी जी के नेतृत्व में संवैधानिक मूल्यों को और सशक्त बनाते हुए ‘विकसित भारत’ बनाने का संकल्प लें।
सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय की समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं!
छठी मैया से सभी के सुख और समृद्धि की प्रार्थना करता हूँ।
छठ केवल एक पूजा नहीं, यह प्रकृति के प्रति लोक आस्था का उत्सव है।
जहाँ सूरज को अर्घ्य देकर जल का मान बढ़ाया जाता है,जहाँ हर दीपक में नदी की लहरों का आशीर्वाद झिलमिलाता है।
यह वही क्षण है जब मनुष्य, जल, सूर्य और धरती के साथ एक हो जाता है,
जो हमें याद दिलाता है कि हम प्रकृति के बिना कुछ नहीं।
दत्तो दीप: चतुर्दश्यो नरक प्रीतये मया।
चतुर्वर्ति समायुक्त: सर्व पापा न्विमुक्तये।।
आत्म सौन्दर्य और पवित्रता के पावन पर्व रूपचतुर्दशी व छोटी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🪔
“नरक चतुर्दशी”, “रूप चतुर्दशी” एवं “छोटी दीपावली” का यह पावन उत्सव केवल बाह्य दीपों का नहीं, अंतर्बोध की ज्योति प्रज्वलित करने का दिव्य पर्व है।
वन्दे वांछित मनोरथार्थ चन्द्रार्घकृत शेखराम्।
कमलस्थितां चतुर्भुजा सिद्धीदात्री यशस्वनीम्॥
“नवमं सिद्धिदात्री च नवदुर्गा: प्रकीर्तिता:”
अविनाशी नित्य शाश्वत सत्ता की अनुभूति ही सिद्धदात्री प्रदत्त संसिद्धी है।पराम्बा के आशीष अनुग्रह से साधक सर्वशक्तिमान परम तत्त्व से स्वयं की एकात्मता अनुभव कर पाता है।#सिद्धिदात्री प्राणिमात्र का मंगल करें ।
महानवमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भाग्यनगर (हैदराबाद) में पूज्य श्री इन्द्रेश जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा श्रवण का दिव्य अवसर प्राप्त हुआ।
भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं व भक्ति रस ने मन को आत्मिक शांति व आनंद से भर दिया।
🌸 जय श्रीकृष्ण 🌸
भारतीय जनता युवा मोर्चा – राष्ट्रीय विमर्श एवं योजना बैठक
हमारे अभिभावक राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा एवं BJYM प्रभारी @sunilbansalbjp जी तथा BJYM राष्ट्रीय अध्यक्ष @Tejasvi_Surya जी का आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन मिला ।