अधर्म पर धर्म की जीत,असत्य पर सत्य की जीत, दानवता पर मानवता की जीत,पाप पर पुन्य की जीत , अत्याचार पर सदाचार की जीत...के प्रतीक दशहरा पर्व ( विजय दशमी) की आप सभी को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं.
आप स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु हों यही भगवान से प्रार्थना है.
🌹🙏जय श्री राम🌹🙏
विश्व के सफलतम प्रसिद्ध उद्योगपति, परोपकारी, कोमल हृदय, सरल स्वभाव, गुणों के भंडार तथा भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा जी का मुंबई में कल देर रात स्वर्गवास हो गया.
ऐसे महान परोपकारी इंसान को हमारी भावपूर्ण विदाई तथा विनम्र श्रद्धांजलि.
ओम् शांति.
प्रधान मंत्री श्री मोदी जी तथा ग्रह मंत्री अमित शाह जी का फिर से एकबार और करिश्मा!!!
तीसरी बार, वह भी रिकॉर्ड बहुमतों से हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिलने पर सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई एवं देवतुल्य जनता का हार्दिक आभार।
*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमस्ततैय नमस्ततैय नमस्ततैय नमो नमः*
*आपको और आपके परिवार को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मां दुर्गा सभी का कल्याण करे*
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व वीर क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती पर उन्हें शत शत नमन
माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए उनका त्याग और समर्पण सदा अमर रहेगा।
भारत की एकता-अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए उनका अतुल्य बलिदान सदियों तक हमें प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
मधुर स्वभाव, सरल, व्यवहार कुशल और धरातल से जुड़े उत्तराखण्ड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्य सभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट जी से उनके निवास स्थान पर भेंट हुई.
गाँव में पानी की बड़ी समस्या थी जो माननीय सांसद जी ने हल कर दी. विशेष धन्यवाद.
जननी जन्म भूमिश्चय स्वर्गादपि गरियशी !
मेरा प्यारा सा खूबसूरत पहाड़ जो विश्व का सर्वोतम, सुंदर, शानदार, अद्भुत, अविश्रमणीय ( incredible) और रमणीक दृश्य प्रस्तुत करता है.
यह स्वर्ग से कम नहीं बस कमी है तो सुविधाओं की वरना यहाँ से कौन नौकरी/चाकरी करने बाहर जाए.
चलनस्यूँ पट्टी के बलोडी गाँव में श्री राजाराम सेमवाल जी के परिवार के यहाँ प्रसिद्ध और जिनकी वाणी में सरस्वती का वास है ऐसे व्यास श्री रतिश शास्त्री जी द्वारा भागवत कथा का श्रवण और मनन करने का शौभाग्य प्राप्त हुआ.
पितरों का आशीर्वाद सभी को मिलता रहे.
श्री कृष्ण
राधे राधे.
आज राम कथा तथा गणेश कथा श्रीनगर गणेश मंदिर में शामिल होने तथा सुनने का शौभाग्य प्राप्त हुआ.
व्यास पीठ पर बैठे आचार्य श्री मधुसूदन घिलढ़ियाल जी के मुख़ारबिंदु से प्रवचन सुन लोग मंत्रमुग्ध हो गये और एक ही स्वर में आवाज़ थी.
जय श्री राम, जय जय राम !
गणपति बप्पा मोरिया !
🌹🌹रक्षाबन्धन की हार्दिक शुभकामनाएं🌹🌹
*ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।*
*तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।*
भाई-बहिन के अटूट प्रेम के त्योहार रक्षाबंधन के पावन पर्व की आपको सपरिवार हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
आइये देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले आज़ादी के महान नायकों को मिलकर नमन करें.
सभी देशवासियों को साहस और सौर्य के प्रतीक राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवम् शुभ कामनाएँ.
समय आ गया है जब एक और सर्जिकल स्ट्राइक देश के उस पार किया जाना अनिवार्य बन गया है !
देहरादून के रहने वाले कैप्टन दीपक सिंह आज जम्मू काश्मीर में दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हो गये.
भारत माता के इस सपूत कैप्टन दीपक सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि एवम् कोटि कोटि नमन.
आज हमें है बोलने की आज़ादी,घूमने की आज़ादी,अधिकार लेने की आज़ादी और खुली तथा स्वतंत्र हवा में साँस लेने की आज़ादी!
आइये सब मिलकर जिन वीर जवानों ने अपना श्र्वस्व बलिदान कर हमें यह आज़ादी दिलायी है उनकी यादगार में हर घर तिरंगा लहराकर माँ भारती के इन सपूतों को शत शत नमन कर याद करें
बुद्धिजीवी, उच्च विचारों के धनी, कोमल हृदय, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्य सभा सांसद माननीय श्री महेन्द्र भट्ट जी को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवम् शुभ कामनायें.
भगवान से प्रार्थना है आप हर दिशा में आगे बढ़ें और उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करें
कुच्छ जगह पहाड़ों में ऐसे भी बेहतरीन नज़ारे हैं !!!
पहाड़ की ख़ूबसूरती, वातावरण और मौसम का आनन्द लेना है तो पहाड़ों में आ जाओ.
यहाँ न गर्मी, न वायु प्रदूषण, न ध्वनि का प्रदूषण.
बस प्रकृति के नज़ारे और आनन्द, ही आनंद !!!