बिहार में भाजपा-एनडीए की विजय के लिए हमारे समर्पित कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुट चुके हैं।
ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद हमेशा नई प्रेरणा देता है।
https://t.co/kcJ7rEAtYC
15 अक्टूबर को मुझे ऐसे ही कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।
मेरा आग्रह है…आप सभी ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ अभियान से जुड़ें और अपने सुझाव आज ही साझा करें।
चुने गए कुछ कार्यकर्ताओं से उनके सुझावों पर मैं सीधे उनके साथ चर्चा भी करूँगा।
SSC परीक्षा में बार-बार बदले गए केंद्र, 400–500 किमी दूर भेजे गए अभ्यर्थी, और फिर पहुँचते ही परीक्षा रद्द — यह कोई तकनीकी चूक नहीं, भाजपा सरकार की असंवेदनशील और विफल व्यवस्था का परिणाम है।
सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह रही कि जब दूसरे पेपर में प्रश्न रिपीट होने पर छात्रों ने सवाल उठाया, तो SSC का जवाब था — “बच्चे सरप्राइज़ हो जाते हैं।” क्या यही है परीक्षा की गंभीरता?
और जब युवा जब इसका विरोध करते हैं तो उन पर लाठियाँ बरसाई जाती हैं।
जो प्रश्न ही गलत हों, उन्हें चैलेंज करने के लिए बेरोज़गार युवाओं से शुल्क लिया जाता है — ग़लती सरकार की और भुगतान छात्र करें? यह सरासर अन्याय है।
NEET, UGC-NET से लेकर SSC तक — बीते 10 वर्षों में 80 से अधिक परीक्षाओं में धांधली हुई है। अकेले इस वर्ष 85 लाख युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।
यह लूट और धोखा अब बंद होना चाहिए। हमारी माँग है इस परीक्षा के लिए पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित होनी चाहिए।
#ssc #SSC_System_Sudharo #SSCMisManagement #SSCReforms