पूर्वजों के बलिदान की राख पर आज साजिशों की इमारतें खड़ी हैं। भील होकर भी अपनों की जमीन पर बेगाने हो गए। अब और नहीं! हमें हमारा वजूद चाहिए, हमें 'भील प्रदेश' चाहिए।
#हमारी_मांग_भीलप्रदेश
हमारी पहचान भील है, हमारी बोली भीली है, और हमारा हक 'भील प्रदेश' है। साजिशों की धुंध में हमारे वजूद को मिटाने की कोशिशें अब और सफल नहीं होंगी। हम एकजुट हैं और अपना अधिकार लेकर रहेंगे।
#हमारी_मांग_भीलप्रदेश
आदिवासियों के पास अपनी परंपरागत शासन व्यवस्था, अपने कानून, अपनी ग्राम सभाएँ और अपना न्याय था।
फिर आज़ादी के बाद यह व्यवस्था क्यों समाप्त कर दी गई?
भील प्रदेश हमारी नई नहीं, बल्कि ऐतिहासिक न्याय और स्वशासन की मांग है।
#हमारी_मांग_भीलप्रदेश
मानगढ़ धाम आदिवासी समाज के इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय है। यह धरती गोविंद गुरु के नेतृत्व में चले सामाजिक जागरण और आदिवासी एकता के आंदोलन की प्रतीक है।
#हमारी_मांग_भीलप्रदेश
भीली भाषा, संस्कृति और परंपराएँ सदियों से हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान रही हैं। इस अमूल्य धरोहर का संरक्षण और सम्मान समय की आवश्यकता है।
#हमारी_मांग_भीलप्रदेश
भीलप्रदेश की नदियों के पानी पर हमारा हक होगा तो खेतीबाड़ी पशुपालन वन आधारित हमारी आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था हो जाएगी, हमें शहरों में मजदूरी करने नहीं जाना पड़ेगा।
#हमारी_मांग_भीलप्रदेश
धंबोला ���्षेत्र के लिखी बड़ी गांव में हुई हृदयविदारक दुर्घटना अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है।
कुदरत दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। मैं राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से आग्रह करता हूँ कि पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए। @RajCMO @DmDungarpur
आदिवासी समाज, जल-जंगल-जमीन और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले नेता चेतर भाई वसावा के साथ न्याय होना चाहिए।
भारत आदिवासी पार्टी हर परिस्���िति में चेतर भाई वसावा के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय की इस लड़ाई में अपना समर्थन जारी रखेगी।
#IStandWithChaitarVasava
भारत आदिवासी पार्टी के बांसवाड़ा–डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय, सरल स्वभाव एवं जनप्रिय सांसद आदरणीय भाई श्री राजकुमार जी रोत को कुदरती अवतरण दिवस की अनंत जोहार शुभकामनाएँ एवं बधाई। @roat_mla
✊ यह केवल चेतर वसावा का मामला नहीं है, बल्कि आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और अस्तित्व से जुड़ा प्रश्न है।
जब जल, जंगल ���र जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष करने वालों पर अन्याय होता है, तब पूरा आदिवासी समाज प्रभावित होता है।
@Chaitar_Vasava
@roat_mla
#IStandWithChaitarVasava
आज विधानसभा क्षेत्र के तीनों ब्लॉक के ग्राम पंचायतों डोजा, टोकवास और खानन में आयोजित ग्रामीण जन कल्याण शिविरों में शामिल होकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा आमजन की समस्याओं और सुझाव���ं को सुना।