माननीय @mkrtiwari_bjp@BiharEducation_
पिछले 2 दिनों से Mutual Transfer पोर्टल पर सभी शिक्षकों को “No Record Found” प्रदर्शित हो रहा है, जिसके कारण स्थानांतरण प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। साथ ही विभाग के Toll-Free नंबर पर भी संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है।
कृपया इस तकनीकी समस्या का अविलंब संज्ञान लेकर समाधान सुनिश्चित करने की कृपा करें, ताकि शिक्षकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
#MutualTransfer #TeacherTransfer #BiharEducation
@Jyoti21266416 सर प्लस पिक्चर सरकार द्वारा एक अच्छी पहल है और सरकार के द्वारा की गई सभी कार्यों की अवहेलना नहीं होनी चाहिए, अच्छे कामों को स्वीकार किया जाना चाहिए। सर प्लस हटेंगे तभी शिक्षा व्यवस्था सुधरेगी।
साथ में नियमित ट्रांसफर भी करना जरूरी है,
@Jyoti21266416 लेकिन वास्तव में ऐसा संभव नहीं है।
और रही बात सरप्लस शिक्षक से सीट भरने की तो फिर सरकार नई बहाली कैसे कर रही है। सबसे पहले दूर पदस्थापित शिक्षकों का ट्रांसफर होना चाहिए और उसके बाद जिले के अंदर के शिक्षकों का ट्रांसफर उनके घर के नजदीक होना चाहिए।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति - मासिक घंटे के अनुसार 2 शनिवार को छुट्टी होनी चाहिए। फिर शनिवार हाफ डे की मांग क्यों हो रही है?
क्या बिहार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू नहीं है?
@Anish97098@psthakur96@Team_BRVAS@Ctet201921
@psthakur96 शनिवार हाफ डे पर क्यों लगे हुए हैं सर।
महीने में दो शनिवार बंद होनी चाहिए और दो शनिवार विद्यालय चलनी चाहिए।
यही प्रथा केंद्रीय विद्यालय,नवोदय विद्यालय एवं अन्य विद्यालयों में भी चल रही है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति मासिक घंटे के अनुसार 2 शनिवार को छुट्टी होनी चाहिए।
अधिशेष (Surplus) साथियों से विनम्र अपील
जिन साथियों का नाम अधिशेष (Surplus) सूची में है और जो स्थानांतरण नहीं चाहते हैं, वे कृपया अपने आसपास के ब्लॉकों के विद्यालयों की स्थिति अवश्य देख लें। यदि आपको अपनी सुविधा एवं आवश्यकता के अनुरूप कोई उचित विद्यालय मिल रहा हो, तो आवेदन करें; अन्यथा अनावश्यक रूप से फॉर्म न भरें।
स्थानांतरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अथवा प्रक्रिया के दौरान ही हम सभी विभाग से बातचीत कर आपके लिए कोई बेहतर एवं न्यायसंगत विकल्प निकालने का प्रयास करेंगे।
कृपया न्यायालयी मामलों (Case) के चक्कर में न पड़ें, क्योंकि इससे उन जरूरतमंद साथियों की स्थानांतरण प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है जिन्हें वास्तव में स्थानांतरण की आवश्यकता है।
विश्वास बनाए रखें, BRVAS हमेशा आपके साथ है। आपको न्याय मिलेगा और उचित निर्णय अवश्य होगा।
धैर्य रखें, सकारात्मक रहें और संगठन पर भरोसा बनाए रखें। @Anish97098@psthakur96@BRVAS_Official@brvas_wc @
@khacrod4888@Ayesha786Majid सही बात है। ट्रेन में पेंट्री कोच होने पर आग नहीं लगती है और पूजा के लिए अगरबत्ती और दीप जलाने पर आग लग जाती है। यदि किसी को पूजा करना है तो वह कर सकता है इसमें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
कई शिक्षक अपने बीमार माता-पिता, जीवनसाथी और बच्चों से दूर रहकर सेवा दे रहे हैं। सरकार से करबद्ध प्रार्थना है कि ट्रांसफर पोर्टल शीघ्र प्रारंभ किया जाए।
#BiharTeacherTransferPortal
एक तरफ कर्तव्य है, दूसरी तरफ परिवार,
दोनों के बीच पिस रहा है शिक्षक हर बार।
अब सरकार से यही विनती है,
घर और ड्यूटी का संतुलन लौटा दीजिए।
@mkrtiwari_bjp#BiharTeacherTransferPortal
हर बार एक नया बहाना, हर बार एक नया मोड़,
ट्रांसफर पोर्टल खोलिए सरकार, अब तो ये हठधर्मिता छोड़!" 🔥⚡
शिक्षकों के सब्र का इम्तिहान लेना बंद करें। पोर्टल का लिंक तुरंत एक्टिव करें! 💻🚀
#ShikshakEkta#BiharTeacherTransferPortal@Samrat4BJP @EducationDeptBihar
3 शिक्षकों की पारिवारिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ट्रांसफर पोर्टल जल्द खोला जाना चाहिए। यह शिक्षकों का वैध अधिकार है।
#BiharTeacherTransferPortal
एक तरफ डिजिटल बिहार की बात होती है, दूसरी तरफ ट्रांसफर पोर्टल ही शुरू नहीं हो पा रहा। आखिर समस्या कहाँ है? शिक्षक जानना चाहते हैं।
#BiharTeacherTransferPortal
हम हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं कि वर्षों से लंबित ट्रांसफर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए। ट्रांसफर पोर्टल का संचालन हजारों शिक्षकों के जीवन में नई आशा लेकर आएगा।
#BiharTeacherTransferPortal
रोज़ बच्चों को प्रेरणा देते हैं,
आज वही खुद उम्मीद पर टिके हैं।
1 जुलाई की घोषणा को सम्मान दीजिए,
स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी कीजिए।
#BiharTeacherTransferPortal
## 42
माँ के हाथ का खाना अब याद बन गया,
बच्चों का बचपन एक सवाल बन गया।
कब तक यूँ दूरियों में जीएँगे हम?
अब स्थानांतरण का निर्णय कीजिए।
#BiharTeacherTransferPortal
हे सरकार, हमारी मांग विरोध की नहीं, विनम्र प्रार्थना की है। वर्षों से परिवार से दूर कार्यरत शिक्षकों की परिस्थितियों पर संवेदनशीलता से विचार कर ट्रांसफर पोर्टल खोलने की कृपा करें।
#BiharTeacherTransferPortal