#शामली:नगरपालिका EO विनोद सोलंकी की एक गलती ने करा दिया शामली में बवाल।
बिना किसी शासनादेश के मंदिर के अभिलेखों में नाम बदलने का कर दिया कमाल।
शामली के गांधी चौक बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब श्री कृष्ण कुटी मंदिर समिति की संस्था संस्कृत पाठशाला की दुकान पर पीर योगी शेरनाथ के शिष्य कब्जा करने पहुंच गए। गांधी चौक बाजार में दो मंदिर स्थित है। जिनमें से एक भैरव शिव मंदिर एवं दूसरा कृष्ण कुटी वाला मंदिर के नाम से जाना जाता है। कुछ माह पूर्व भैरव शिव मंदिर व इसकी कुछ दुकान शेरनाथ बाबा के हस्तक्षेप के बाद टंकी रोड स्थित भैरव मंदिर के संरक्षण में चली गई थी। जिसका संचालन टंकी रोड स्थित भैरव मंदिर द्वारा किया जा रहा है। वही कृष्ण कुटी वाला मंदिर एवं संस्कृत पाठशाला का संचालन श्री कृष्ण कुटी मंदिर समिति कर रही है। जिसका संचालन करने का सरकारी आदेश श्री कृष्ण कुटी मंदिर समिति के पास मौजूद है। पुष्पेंद्र भारद्वाज श्री कृष्ण कुटी मंदिर समिति में मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। भैरव शिव मंदिर एवं श्री कृष्ण कुटी मंदिर समिति का आपस में कोई संबंध नहीं है। संस्कृत पाठशाला द्वारा एक दुकान रेणु भारद्वाद पत्नी पुष्पेन्द्र भरद्वाज को किराए पर दी हुई है। जिसमें महारानी कलेक्शन सेंटर के नाम से कपड़े का व्यापार किया जा रहा है।
अब कब्जे का जो खेल शुरू होता है। वो आपको समझाते है।
#श्रीकृष्ण #कुटी #मंदिर #समिति की जमीन का खसरा नम्बर 1070 दर्ज है जबकि भैरव शिव मंदिर की जमीन का खसरा नम्बर 1071 दर्ज है।
बस यही से दुकान पर कब्जे का खेल शुरू हो जाता है। #बाबा #पीर #शेरनाथ द्वारा नगरपालिका परिषद शामली के अभिलेखों में श्री कृष्ण कुटी मंदिर समिति में अपना नाम दर्ज कराए जाने का अनुरोध नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी के यहां किया जाता है। जिसके बाद शामली नगरपालिका अधिशासी अधिकारी (EO) विनोद सोलंकी द्वारा बिना किसी शासनादेश व जांच के श्री कृष्ण कुटी मंदिर समिति के नाम के साथ बाबा शेरनाथ का नाम दर्ज कर दिया जाता है। जिसे श्री कृष्ण कुटी मंदिर समिति द्वारा हाई कोर्ट में चैलेंज किया जाता है।
EO विनोद सोलंकी की इसी गलती की वजह से शामली के कपड़ा व्यापारी पुष्पेन्द्र भारद्वाज व शेरनाथ बाबा के शिष्यों के बीच विवाद खड़ा हो जाता है।वही ईओ शामली को इस मामले में हाई कोर्ट द्वारा तलब भी किया गया।जिसमें दिनांक 25/3/2026 को हाई कोर्ट में हुई सुनवाई में 2 न्यायाधीशों की बैंच का फैसला श्री कृष्ण कुटी मंदिर समिति के पक्ष में आ जाता है। कोर्ट का फैसला आने के बाद भी शेरनाथ बाबा के शिष्य श्री कृष्ण कुटी मंदिर समिति की संपत्ति को भैरव शिव मंदिर की संपत्ति मानते हुए गांधी चौक स्थित महारानी कलेक्शन सेंटर के नाम से बनी दुकान पर कब्जा करने पहुंच जाते है। जहां पर कपड़ा व्यापारी पुष्पेन्द्र भारद्वाज व उनके परिजनों द्वारा दुकान पर कब्जे का विरोध किया जाता है। जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो जाती है। वही घटना के दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच जाती है। जिस दुकान को लेकर विवाद हुआ है वह संस्कृत पाठशाला के अधीन आती है। वही संस्कृत पाठशाला का संचालन श्री कृष्ण कुटी मंदिर समिति द्वारा ही किया जा रह है।
दिनदहाड़े दुकान पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों की तरफ से सदर कोतवाली में तहरीर दी गई है। तहरीर के बाद उक्त मामले में सदर कोतवाली प्रभारी सचिन शर्मा द्वारा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विनोद सोलंकी से फोन पर बात की गई। जिसमें EO विनोद सोलंकी ने कोतवाली प्रभारी को बताया कि हाई कोर्ट का फैसला हमारे खिलाफ ओर श्री कृष्ण कुटी मंदिर समिति (याचिकाकर्ता पुष्पेन्द्र भारद्वाज) के पक्ष में आया है। वही कोर्ट के फैसले की प्रतिलिपि कोतवाली प्रभारी सचिन शर्मा द्वारा पुष्पेंद्र भारद्वाज से मांगी गई। जिसमें पुष्पेंद्र भारद्वाज द्वारा कोर्ट के आदेश की प्रतिलिपि जल्द ही उपलब्ध कराने की बात कही गई।
गांधी चौक में दुकान पर कब्जे को लेकर हुए विवाद पर पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा है कि...
दुकान के स्वामित्व को लेकर एक पक्ष लक्ष्मण कौशिक प्रतिनिधि शिष्य महंत पीर योगी शेरनाथ व द्वितीय पक्ष पुष्पेन्द्र भारद्वाज पुत्र प्यारेलाल के मध्य विवाद है जिसके सम्बन्ध में वाद माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। दिनाँक 26.03.2026 को उक्त दुकान के स्वामित्व विवाद को लेकर दोनो पक्षों में हाथापाई भी हुई है। थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा विवादित दुकान को सील करते हुये 164 बीएनएस की रिपोर्ट प्रेषित की गई है।
@PMOIndia@CMOfficeUP@myogiadityanath@myogioffice@SanjayAzadSln@yadavakhilesh@UPGovt@INCUttarPradesh@AamAadmiParty@AAPUttarPradesh@Uppolice@dgpup@dm_shamli@adgzonemeerut@PoliceShamli