हरियाली सिर्फ़ समृद्धि का प्रतीक न हो बल्कि समृद्धि की हरियाली हर घर-द���वार-आँगन में लहलहाये, ये तभी संभव होगा जब किसान-किसानी और गाँव-ग्रामीण अपनी मेहनत का मान भी पाएंगे और मूल्य भी।
आज किसान नेता श्री राकेश टिकैत जी के साथ किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई और ये सच सामने आया कि किस तरह संपूर्ण उप्र में सबसे अधिक पीड़ित किसान वर्ग ही है। तो हमने भी दोहराया कि ‘जो पीड़ित, वो पीडीए!’
पीडीए में ‘ए’ का मतलब ‘अन्नदाता’ भी तो है।
किसानों का लगातार बढ़ता समर्थन पीडीए को हर गाँव, हर बूथ पर जिताने के लिए वचनबद्ध है।
हम फिर दोहराएंगे : ‘जब खेत मुस्कुराएगा, तब देश मुस्कुराएगा!’
दिल्ली में बैठी भ्रष्ट भाजपा सरकार झूठे आँकड़ों की चादर से प्रदूषण की असहनीय तकलीफ़ को ढकना चाहती है। प्रदूषण के स्तर का सच क्या है ये उन मासूम बच्चों, बीमारों और बुज़ुर्गों से पूछिए जो एक-एक साँस लेने में ज़िंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
भाजपा झूठी थी, झूठी है और झूठी ही रहेगी।
जब ‘अपने’ पैर फटी बिवाई
तब समझ में आई पीर पराई
मुख्यमंत्री जी सच में अगर ये मान बैठे हैं कि 1.27 करोड़ वोट कट गये हैं तो हमारे द्वारा की गई ये पोस्ट अपने ऑफ़िशीयल हैंडल से री-पोस्ट कर दें। अगर एतराज़ न हो तो उर्दू के चंद लफ़्ज़ों का इस्तेमाल करते हुए, हम आपसे कहना चाहेंगे:
अब कोई फ़र्क़ कहाँ रह गया तुममें ��र हममें
न किसी शिकायत में, न तुम्हारे-हमारे ग़म में!
स्कूलों को बंद करनेवाली भाजपा सरकार के समय में अगर 1 भी बच्चा पढ़ने से वंचित हो गया तो 1 ट्रिलियन हो या 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, उसका हासिल तो शून्य ही माना जाएगा।
भाजपा शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी विरोधी है।
गाँवों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं ��ोने से व असुरक्षा की वजह से मर्जर के बाद बच्चियाँ दूर के स्कूलों में नहीं भेजी जाएंगी, इससे स्त्री शिक्षा कम होगी, लोग अपने बच्चों को स्कूल से निकाल रहे हैं लेकिन ये सब बातें परिवारवाले ही समझ सकते हैं।
भाजपा रूढ़िवादी है और ये जानती है कि पढ़ा-लिखा व्यक्ति सवाल उठाता है, वो विभाजनकारी राजनीति का विरोध करता है इसीलिए स्कूल जितने कम होंगे, उतना ही भाजपा का विरोध कम होगा। शिक्षित नौकरी मांगेग���। सरकारी नौकरी होगी तो आरक्षण भी देना पड़ेगा। इसीलिए आरक्षण विरोधी भाजपा के एजेंडे में नौकरी है ही नहीं। बच्चों के माता-पिता व अध्यापकों को जितनी जल्दी ये बात समझ आ जाएगी कि भाजपा सरकार शिक्षा, शिक्षार्थी व शिक्षकों के ख़िलाफ़ है और भाजपा की वजह से परिवारवालों के बच्चों का भविष्य अंधकारमय है, उतनी ही जल्दी परिवर्तन के लिए ज़मीन बननी तैयार हो जाएगी।
भाजपा शिक्षार्थियों व शिक्षकों को विरोध का एक ऐसा आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य न करे जिससे हर क्षेत्र में ठहराव आ जाए। भाजपा शिक्षार्थियों व शिक्षकों की समस्याओं के प्रति हमेशा बेरुख़ी का नज़रिया अपनाती है। भाजपा की सरकार एक हृदयहीन सरकार है। जिसमें संवेदना न हो वो सरकार नहीं चाहिए।
सबको याद है कि हमने ‘ऑनलाइन हाज़िरी’ के आंदोलन के समय कहा था कि शिक्षकों का सम्मान और उन पर विश्वास करने से ही अच्छी पीढ़ी जन्म लेती है।
गुरुओं के साथ ज��� अभद्र भाषा बोलते हैं, उनका अपमान करते हैं वो अशिक्षित के समान ही हैं। ’अहंकार’ लोगों को अनपढ़ बना देता है क्योंकि अहंकारी न तो किसी की तकलीफ़ दुख को पढ़ता है, न सुनता है। शिक्षकों पर अविश्वास जताकर और उनका तिरस्कार करके भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वो न तो शिक्षा का सम्मान करती है, न शिक्षकों का, न शिक्षार्थियों का। भाजपा ने छात्रों और अध्यापकों का भरोसा खो दिया है।
‘अब शिक्षा विरोधी भाजपा ��ाएगी, फिर कभी नहीं आएगी!’
चलो सद्भावनाओं के ऐसे अनूठे दीप जगमगाएं, जो भेदभावी मन के अंधेरों में प्रकाश भर जाएं।
समस्त विश्व एवं देश-प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
और ये ख़ुद ‘स्वाभिमान-शून्य’ हैं, नहीं तो :
- नाम की पट्टी हटाने पर कुछ तो प्रतिक्रिया देते;
- कुर्सी की जगह स्टूल पर बैठानेवालों के उप नहीं होते;
- जनता द्वारा चुनाव हराये जाने के बाद सरकार में नहीं रहते;
- किसी के द्वारा दिये गये ‘कृपाप्राप्त पद’ को स्वीकार नहीं करते;
- प्रमुख मंत्रालय छिन जाने पर चुप्पी न साध लेते;
- मुख्यमंत्री जी द्वारा सरेआम अपने हाथ से हाथ नीचे कर देने पर वहीं बैठे न रहते;
- वर्चस्ववादियों के दिये अपमान के घूंट नहीं पीते;
- ’पीडीए समाज’ से होते हुए भी पीडीए का दमन- उत्पीड़न करनेवाले प्रभुत्ववादियों के पिछलग्गू न होते!
पीडीए के ‘प्रेम, दया, अपनापन’ का सौहार्दपूर्ण सकारात्मक संदेश हर दिन नये लोगों को जोड़ रहा है।
भ्रष्ट भाजपा के पाप का घड़ा जनता अपने वोट से तोड़ेगी।
भाजपा जाएगी फिर कभी नहीं आएगी!
लखनऊ के नदवा कॉलेज के प्रिंसिपल, हरदिल अज़ीज़ मौलाना सईद-उर-रहमान आज़मी साहब की हम सबके बीच से हमेशा के लिए रुख़सती की ख़बर बेहद ग़मगीन करने वाली है। ऐसा लग रहा है जैसे हमारे अपनेपन के अंजुमन से एक इंसाफ़-पसंद, बेहद नेक इंसान हमेशा के लिए कहीं चला गया ��ो।
ख़िराज-ए-अक़ीदत!
‘बीजेपी, चुनाव आयोग और प्रशासन’ के त्रिगुट द्वारा SIR प्रक्रिया में डुप्लीकेट वोटर जुड़वाकर 2027 चुनाव जीतने की साज़िश -षड्यंत्र का पर्दाफ़ाश कल की प्रेस कांफ्रेंस में।
चार सौ तीन में चार सौ बीसी नहीं चलेगी!
अब तो भाजपा के कुकर्मों की दुहाई
दे रहा है ख़ुद कोई न कोई ‘भाजपाई’
अब तो भाजपा से भाजपाइयों के ही मोहभंग के वीडियो सरेआम हो रह��� हैं। भाजपा ने अपना विश्वास और जनाधार पूरी तरह खो दिया है। जो लोग सच में अपने देश से प्यार करते हैं अब उनकी वैमनस्यपूर्ण धर्मांन्धता की काली रात गुज़र गई है और विवेकशील पुनर्जागरण का एक नया सवेरा उनके मानसिक-अंधकार को मिटा कर नयी चेतना का नया प्रकाश और सौहार्दपूर्ण नवजागरण ला रहा है।
अब तो भाजपाई भी समझ गये हैं कि भाजपा किसी की सगी नहीं है। भाजपा में न सरकार का कोई मतलब है, न संगठन का। भाजपा ���काधिकारी मन और एकाकी मानसिकता से पूरी तरह ग्रसित है। इसमें किसी और के लिए कोई स्थान नहीं है। सच तो ये है कि जहाँ स्थान ही नहीं मिलेगा, वहाँ मान-सम्मान कैसे मिलेगा। भाजपा में न तो किसी मामले में किसी की सलाह ली जाती है और न ही किसी निर्णय में किसी को शामिल किया जाता है।
अपने दी दल में ही घोर उपेक्षित भाजपाई अब एक-दूसरे ��े दुखी होकर कह रहे हैं कि भाजपा ने हमें बुरी तरह से निचोड़कर, इस तरह बर्बाद कर दिया है कि अब हमारी तुलना पूरी तरह रस निकाले जा चुके गन्ने की उस खोई से भी नहीं की जा सकती है, जिसे देखकर हाथी भी मुँह मोड़ लेता है। दरअसल भाजपाइयों की अपने ही दल में हो रही दुर्दशा इससे भी ज़्यादा गई-गुजरी है क्योंकि अपनी विघटनकारी दक़ियानूसी मानसिकता के कारण वो न तो बदलते हुए प्रगतिशील समाज का सामना कर पा रहे हैं, न ह��� अपने घरों में प्रोग्रेसिव-पॉज़िटिव सोचवाली नई पीढ़ी का।
बेचारे भाजपाई तो किसी भी घाट के नहीं रहे। हमें ऐसे ‘बिन घाट के भाजपाइयों’ से बेहद सहानुभूति है।
सच तो ये है कि अपने अंतिम दौर में चल रहे भाजपाई भी अंदर से टूट गए हैं और भाजपा भी।
भाजपा का अंत ऐतिहासिक होगा!
UP TGT भर्ती में पीडीए समाज के साथ सरेआम नाइंसाफ़ी की जा रही है, जिसमें EWS की सीटें 10% आरक्षण की सीमा से डेढ़ गुनी से भी ज़्यादा हैं और बाक़ी OBC, SC, ST की संख्या निश्चित संख्या से बहुत कम है। इस Logical Discrepancy को पकड़ने के लिए किसी AI की नहीं सिर्फ़ ईमानदार नीयत की ज़रूरत है। युवाओं के धैर्य का बाँध जिस दिन टूट गया उस दिन भाजपाई सत्ता के भ्रष्ट क़िले ढह जाएंगे।
इतनी बेईमानी देखकर तो भाजपाइयों के सिर भी झुक गये हैं।