सीकर जिला प्रमुख चुनाव में प्रेमसिंह बाजौर का फिर चला 'तीन-चार वोटों का खेल'!
सीकर जिला प्रमुख के चुनाव में भाजपा नेता प्रेमसिंह बाजौर की सियासी चालें हमेशा चर्चा में रही हैं. इस बार भी चुनाव प्रचार के दौरान बाजौर भाजपा का जिला प्रमुख बनाने का दावा ठोकते नजर आए थे. उनका बेबाक अंदाज में कहना था कि भले ही कुछ वोटों का अंतर रह जाए, लेकिन हम जीत के दरवाजे पर खड़े मिलेंगे.
हालांकि, इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच जीत का अंतर काफी बड़ा रहा और बाजौर का जिला प्रमुख बनाने का दावा हकीकत में तब्दील नहीं हो सका. इसके बावजूद उन्होंने अपने पुराने अंदाज में चार-पांच वोटों का सियासी खेल जरूर दिखा दिया.
आखिर भाजपा कैसे जीत सकती थी और चुनाव में कहां चूक हुई? प्रेमसिंह बाजौर ने अपने बेबाक अंदाज में इसका खुलासा किया. सुनिए, बाजौर की जुबानी पूरी सियासी कहानी!
सोशल मीडिया पर एक समय वायरल हुए इस वीडियो में राजेंद्र राठौड़ जोरदार तरीके से गोविंद डोटासरा पर तंज कस रहे है लेकिन कल चूरू जिला प्रमुख के नतीजा आने के बाद तो हर कोई चाहेगा ससुर तो 'काका' जैसा ही हो.
भारतीय सेना और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के बीच शानदार समन्वय. भारतीय सेना की ‘टीम माउंटेन ईगल्स’ के चार माइक्रोलाइट विमानों ने ‘विंग्स ऑफ वैलर एंड यूनिटी एक्सपीडिशन’ के तहत गुजरात में अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-754A) पर सफलतापूर्वक लैंडिंग और टेकऑफ किया. यह अभ्यास कॉरिडोर के किलोमीटर 946 से 949 के बीच संपन्न हुआ.
पाली भाजपा में बगावत
कद्दावर नेता चौथाराम मेघवाल को जिला प्रमुख प्रत्याशी नहीं बनाने पर अब बगावत पर उतरे.
चौथाराम मेघवाल ने मदन राठौड़, पाली सांसद पीपी चौधरी ओर जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी मुर्दाबाद के नारे लगाए.
दौसा जिला परिषद में कांग्रेस का कब्जा बरकरार, बीना बैरवा निर्विरोध बनीं जिला प्रमुख.
🔹 भाजपा की ओर से नहीं आया कोई नामांकन
🔹 कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
🔹 24 साल से जिला प्रमुख की कुर्सी पर कांग्रेस का कब्जा
🔹 दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा की पत्नी हैं बीना बैरवा
21 साल 36 दिन की उम्र में जिला प्रमुख बन संतोष कुमारी ने रचा इतिहास, जैसलमेर की सियासत में कांग्रेस ने चला बड़ा दांव. पहले चरण में चुनाव होता तो उम्र बनती बाधा, चौथे चरण ने खोले सियासत के दरवाजे; कांग्रेस के 20 सीटों पर कब्जे ने आसान की जिला प्रमुख की राह.
एक अदद खुशी की तलाश में जुटे राजेंद्र राठौड़ के लिए आज वो पल आ ही गया जब उनकी पुत्रवधु कनिका सिंह चूरू की जिला प्रमुख बन गई. दरअसल यह जीत राठौड़ की कौशलता की है.