हांगकांग में आयोजित ‘22nd Asian U20 Athletics Championships 2026’ में ‘Women's High Jump’ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर तथा 14 वर्ष पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास रचने वाली हमारे भारत की होनहार बेटी पूजा सिंह को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन।
पूजा बिटिया, हम सभी देशवासियों को आप पर गर्व है, आपकी 1.93 मीटर की ऐतिहासिक छलांग नए भारत के आत्मविश्वास, संकल्प और नारी शक्ति की ऊँची उड़ान का प्रतिबिंब है। आपके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी सफलताओं के लिए अनंत शुभकामनाएँ।