आज विधानसभा सत्र के दौरान, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारीयों का वेतनमान मैट्रिक्स लेवल-05/ग्रेड पे-2800 से उच्चीकृत करा मैट्रिक्स लेवल-06/ग्रेड पे-4200 किये जाने के विषय को सदन में रखा।
दूसरे दिन राष्ट्रगान से शुरू हुआ प्रदर्शन....प्रयागराज में लोक सेवा आयोग कार्यालय (UPPSC) के सामने सोमवार सुबह 11 बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। मंगलवार सुबह छात्रों की संख्या बढ़ने लगी। सभी छात्रों ने धरना स्थल पर ही रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों के साथ राष्ट्रगान किया। धरने की अगुवाई कर रहे पंकज पांडेय ने बताया- आज हम लोग एक साथ थाली बजाकर आयोग को जगाने का प्रयास करेंगे। मांग पूरी न होने तक इसी तरह आयोग के बाहर बैठे रहेंगे।
सोमवार आधी रात कमिश्नर, DM और आयोग के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही। आयोग से बाहर आने के बाद DM ने छात्रों से वापस जाने और परीक्षा की तैयारी करने की अपील की, इस पर छात्र नाराज हो गए और धरना जारी रखने का फैसला लिया।