तुम्हारा गुस्सा नया नहीं है प्यारे, जिन दिनों हम अन्ना आंदोलन में डफली बजाकर चंदा माँगते थे, उन दिनों हमें भी कोई समझाता था, तो हमें भी ऐसे ही बुरा लगता था..
आज क्या आंदोलन हो रहा. ये तो कुछ नहीं, असली आंदोलन तो वो था.. और तुम क्या नारे लगा रहे हो, हमने भी क्या नारे लगाए थे..ओहो हो हो…”अन्ना नहीं आंधी है, देश का दूसरा गांधी है…” आज क्या जंतर-मंतर देख रहे हो. तब गांव-गाँव गली-गली ही जंतर-मंतर बन गया था.
लेकिन प्यारे, दस साल बाद समझ आया कि इस देश में अब व्यवस्था परिवर्तन के नारे दरअसल भीड़ की भावना का दोहन करके सत्ता तक पहुँचने का एक मात्र टूल है. जनता की नाराज़गी और असंतोष एक कंधा मात्र है. इसमें फ़ायदा हमेशा राजनीति करने वालों को होता है. जनता को नहीं.
तुम कहते हो भगत सिंह का जमाना और आजादी का वक़्त…अरे वो वक़्त दूसरा था, ये वक़्त दूसरा है. तब आदर्श, नैतिकता और स्वाभिमान का मोल था, आज नहीं है. आज का भगत सिंह भाषण देकर राजनीतिक फायदा उठाता है और फिर ऐसे चुप होता है जैसे कुछ हुआ ही न हो.
अन्ना आंदोलन में लोकपाल, सिटीजन चार्टर, राइट टू रिकाल जैसे सपने का लालीपॉप दिखाकर एक दिन केजरीवाल शीशमहल में विराजते पाए गए. ये कौन नहीं जानता.
2016 में जेएनयू की क्रांति हुई तो लगा कि आरएसएस की लंका लग जाएगी और देश में क्रांति होकर रहेगी
लेकिन प्यारे, तब कन्हैया कुमार, उमर खालिद के साथ काश्मीर की आजादी का नारे लगाने वाली हमारे जमाने की नेहा वोरा, शहला राशिद बाद में मोदी की कश्मीर अच्छी नीतियों पर किताब लिखती पाई गईं.
बहुत क्रांतिकारी कन्हैया कुमार बाद में जाकर राहुल गांधी से ज्यादा गांधी परिवार के जानकार बन गए. उस वक्त मोदी विरोध की सबसे बड़ी ओबीसी युवा आवाज हार्दिक पटेल बाद में कट्टर भाजपाई बने..
क्रांतिकारी जिग्नेश मेवानीं क्रांति छोड़ कांग्रेस विधायक बन गए..और सोशल मीडिया पर दलितों और पिछड़ों की सबसे बड़े हिमायती और ब्राह्मणवाद के कट्टर विरोधी दिलीप मंडल साहब बाद में मोदी के सरकारी सलाहकार बनते पाए गए…
और इनके पीछे भागने वाले तुम्हारे जैसे लाखों युवा ठगे रह गए.
बस, पिछली पोस्ट में मेरे कहने का आशय इतना ही था कि आज तुमको जिसका भाषण, जिसकी पोस्ट, जिसके नारे बहुत क्रांतिकारी और आग लगाने वाला लग रहे हैं, वो कल क्या हो जाएँगे, भगवान भी नहीं जानते.
मैंने बस इसी से आगाह किया था कि चिल्ला-चिल्लाके व्यवस्था बदलने वाले लोग एक दिन जाकर उसी व्यवस्था में सेट हो जाते हैं और उनके पीछे भगाने वाली तुम्हारे जैसी भीड़ हमेशा ठगी रह जाती है.
ये नारे क्रांतिकारी लगते तो हैं, इसमें दो राय नहीं है. किसी जमाने में ग़रीबी हटाओ, अच्छे दिन आने वाले हैं जैसे नारे भी वही काम करते थे, जो आज कुछ नारे कर रहे हैं. लेकिन जनता से पूछो कि कितनी ग़रीबी हटी, कितने अच्छे दिन आए ?
आज अच्छे दिन का नाम लो तो कांग्रेसी से ज़्यादा भाजपाई ही मोदी जी को गाली देते हैं.
लेकिन दुखद सत्य ये है कि आज देश में जो हालात हैं, वहाँ संतुलित और सत्य कहने वालों का जमाना लद चुका है. अब या तो आप पक्ष में हैं या विपक्ष में. नहीं तो आपका सर नोच लिया जाएगा.
फिर भी मैनें इतनी जमीर बचाकर रखी है कि जरूरत पड़ने पर मोदी और राहुल गांधी किसी के विरोध में कभी भी लिख सकता हूँ. क्योंकि अंधभक्ति और अंध समर्थन नहीं हो पाता. ये सब राजनीतिक कार्यकर्ता का काम है, मेरा नहीं.
और तुम कहते हो कि आपको युवाओं की दुर्दशा नहीं दिखती.. भाई सबर करो.. मैंने अपना डेढ़ साल खर्च करके तीन सौ पेज की किताब ही लिख दी है.
मेरी दूसरी किताब की कहानी एजुकेशन सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार और पेपरलीक जैसे गंभीर मुद्दे पर हैं. और मैनें ये नहीं सोचा कि उसमें राइट विंग-लेफ्ट विंग, नेता-पत्रकार- कोचिंग-नकल, माफिया थाना-पुलिस सब मुझे कितनी गाली देने वाले हैं..और कौन सा पुरस्कार मुझे मिलेगा… एक लेखक के नाते मैंने इस बार भी अपना काम ईमानदारी से किया है.
बहुत लोग पुरस्कार लेकर घूम रहे हैं. पुरस्कार मिलने से और सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने से किताबे नहीं बिकती. एक किताब पाँच साल बाद लगातार इसलिए पहले से ज़्यादा बिकती है कि उसको ईमानदारी से लिखा गया है. और उसकी कहानी में दम है.
बाक़ी मैं जो देख रहा हूँ, वो कहना नहीं छोड़ दूँगा. ये कहने में गुरेज नहीं कि पेपरलीक वाला आंदोलन जरूरी था…लेकिन अभी जो हो रहा वो विशुद्ध राजनीतिक ड्रामा है…जिसका व्यवस्था में बदलाव से दूर-दूर तक कोई मतलब नहीं है. जिन्होंने सत्ता में रहते हुए इस सिस्टम के ख़िलाफ़ कुछ न किया उनके साथ नारे लगाने से अच्छा चुप हो जाना है.
Atul
अन्ना आंदोलन का नेतृत्व करने वाले भी कहते थे कि देश बदल देंगे, भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे etc etc..वो सत्ता में भी आए पर देश नहीं बदला.. वो बदल गए.. भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ ,वो भ्रष्ट हो गए...जो अच्छी नीयत से आंदोलन से जुड़े थे वो अपने नेताओं के बदले रूप को देखकर चुपचाप अलग हो गए.. एक आंदोलन ने एक नई पार्टी को जन्म दे दिया..अब वही लोग वही सब कुछ कर रहे हैं जिससे लड़ने के लिए उन्होंने देश की जनता को बहकाया था.. सड़कों पर उतारा था। जनता पिटती है और कुछ महत्वाकांक्षी लोगों के राजनीतिक सफर की शुरुआत हो जाती है..वो लोग कब किससे हाथ मिला लेंगे ये जनता को पता ही नहीं होता 🙏 @AuthorAtul