कंप्यूटर शिक्षकों के प्रदर्शन से पहले यूनियन नेताओं को घरों में किया डिटेन, शिक्षकों में रोष
सुनाम, 31 जुलाई 2026: अपनी लंबे समय से लंबित सेवा एवं वित्तीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पंजाब के कंप्यूटर शिक्षकों द्वारा आज सुनाम में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के आवास के घेराव का कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही कंप्यूटर टीचर यूनियन पंजाब के कई प्रदेश स्तरीय नेताओं को पुलिस द्वारा उनके घरों में डिटेन किए जाने की सूचनाएं सामने आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेट प्रधान गुरविंदर सिंह तरनतारन, स्टेट नेता जोनी सिंह बठिंडा, गुरपिंदर सिंह गुरदासपुर, हरजीत सिंह फिरोजपुर, धर्मवीर सिंह पम्मी पटियाला तथा राकेश सैनी पठानकोट को उनके घरों में ही डिटेन किया गया। इसके अलावा विभिन्न जिलों में अन्य कंप्यूटर शिक्षक नेताओं के घरों पर भी सुबह से पुलिस पहुंचने की सूचनाएं मिली हैं।
यूनियन ने इस कार्रवाई पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सरकार को कंप्यूटर शिक्षकों की मांगों पर कोई आपत्ति है तो उसका जवाब बातचीत और तथ्यों के माध्यम से दिया जाना चाहिए। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए निकलने से पहले ही यूनियन नेताओं को घरों में रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था में गंभीर सवाल खड़े करता है।
यूनियन ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षक लंबे समय से अपनी जायज सेवा एवं वित्तीय मांगों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सरकार के समक्ष बार-बार अपनी समस्याएं रखने के बावजूद समाधान न होने के कारण शिक्षकों को संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ा है। ऐसे में उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय पुलिस के माध्यम से नेताओं को घरों में रोकना शिक्षकों में रोष को और बढ़ा रहा है।
यूनियन ने पंजाब सरकार से मांग की कि डिटेन किए गए सभी कंप्यूटर शिक्षक नेताओं को तत्काल मुक्त किया जाए, शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लोकतांत्रिक अधिकार में बाधा न डाली जाए तथा कंप्यूटर शिक्षकों की लंबित मांगों पर तुरंत सार्थक बातचीत कर ठोस फैसला लिया जाए।
यूनियन ने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
“हक की आवाज को डिटेन किया जा सकता है, दबाया नहीं जा सकता।”
@aajtak, @ABPNews, @CNNnews18, @indiatvnews, @IndiaToday, @ndtv, @republic, @TimesNow, @TV9Bharatvarsh, @WIONews, @ZeeNews, @DainikBhaskar, @JagranNews, @DeccanHerald, @htTweets, @NavbharatTimes, @EconomicTimes, @the_hindu, @IndianExpress, @ttindia, @timesofindia, @BJP4Delhi, @TajinderBagga, @KapilMishra_IND, @amitmalviya, @PoliticalKida, @AAPLogical, @MrSinha_, @rishibagree, @iAnkurSingh, @AamAadmiParty, @AIADMKOfficial, @AITCofficial, @bspindia, @BJP4India, @cpimspeak, @arivalayam, @INCIndia, @JDUonline, @NCPshares, @NCPspeaks, @RJDforIndia, @samajwadiparty, @ShivSenaUBT_, @JaiTDP, @YSRCParty
ETT बालों को मीटिंग न देना और कंप्यूटर अध्यापकों को मीटिंग देना मगर फिर भी कोई समाधान न निकाल पाना।
आम आदमी पार्टी की बस यही प्राप्ति है।
हर वर्ग मायूस है, किसी के साथ भी किए वायदे नहीं निभाए जा रहे। लोक अब इनकी सभाओं का ऐसे ही जुलूस निकालेगें।
https://t.co/AnrfwpTuIV