भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करने का सौभाग्य मिला। राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण भाव हर किसी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
पाथरडीह स्थित मोनेट वाशरी प्रबंधन से मेरी बातचीत सिर्फ एक औपचारिक बैठक नहीं थी, बल्कि यह जनहित, न्याय और बदलाव की शुरुआत का स्पष्ट संदेश था।
– स्थानीय युवाओं को 75% रोजगार की प्राथमिकता, ताकि पलायन रुके और आत्मनिर्भरता बढ़े।
– परघा, कुलटांड समेत प्रभावित गांवों में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की तत्काल बहाली।
– CSR फंड का पारदर्शी व न्यायसंगत उपयोग — शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवाओं को प्रशिक्षण और सामाजिक विकास के लिए ठोस निवेश।
जनता के हक, स्वाभिमान और क्षेत्रीय विकास की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं होगी। यदि माँगों पर ठोस और समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई, तो जनसहयोग से बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।"
ऑपरेशन_सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और भारत माता के अमर सपूतों के अद्वितीय शौर्य को नमन करते हुए, आज बोकारो ज़िला भाजपा के नेतृत्व में महावीर चौक से गरगा पुल तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।
मैंने स्वयं इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत यात्रा का नेतृत्व करते हुए देश की वीर सेना को कृतज्ञता अर्पित की। हजारों कार्यकर्ताओं का उत्साह, हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते नारों ने यह स्पष्ट कर दिया — भारत अब चुप नहीं बैठता, जब बात उसकी अस्मिता की हो। यह तिरंगा यात्रा हमारी सेना के सम्मान में, हमारे शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि में, और राष्ट्र की एकता के संकल्प में निकाली गई।
इस यात्रा में बोकारो पूर्व विधायक श्री @biranchi36 जी, चंदनक्यारी के पूर्व विधायक श्री @amarbauri जी सहित हजारों कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ शामिल हुए।
चंदनकियारी विधानसभा अंतर्गत तेतुलिया में आयोजित झारखंड की लोक आस्था और परंपरा से जुड़े महान पर्व चड़क पूजा (भोक्ता परब) में शामिल होकर भगवान शिव के चरणों में शीश नवाया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
यह पर्व हमारे चारखूंटा पुरखा और चटा संस्कृति की जीवंत पहचान है, जो गांव की एकता, परंपरा और श्रद्धा का प्रतीक है। मैंने इस अवसर पर लोक कलाकार श्री बादल पाल जी को सम्मानित किया और युवाओं से अपील की कि वे हमारे पुरखों की इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी इसकी गरिमा को समझ सकें और संजो सकें।
सांसद राज्यसभा सह भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री माननीय आदरणीय श्री आदित्य प्रसाद साहू जी को शादी सालगिरह की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं।
@AdityaPdSahu
धनबाद के लोकप्रिय सांसद श्री @dhullu_mahto जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपका सादगीपूर्ण जीवन और जनसेवा हम सबके लिए प्रेरणा है। ईश्वर आपको दीर्घायु करें और आपका नेतृत्व क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए।
मेरे जन्मदिन पर आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद के लिए दिल से आभार और धन्यवाद। आपका प्यार हमेशा मेरे जीवन को रोशन करता है और मुझे नई ऊँचाइयों तक पहुँचने की प्रेरणा देता है।
धनबाद के माननीय सांसद श्री @dhullu_mahto जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं।
बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन प्रदान करें।
हरिणा बस्ती में आयोजित रूद्र महायज्ञ सह शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूर्णाहुति एवं महाभंडारे में शामिल होकर आत्मिक शांति और सामाजिक ऊर्जा का अनुभव किया।
श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण कर मैंने इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए आयोजन समिति और समस्त ग्रामीणों को हार्दिक बधाई दी।ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल हमारी आस्था को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में भाईचारे, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को भी नई दिशा देते हैं।
आज बीसीसीएल परिसर में माननीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री @satishdubeyy जी के करकमलों द्वारा सेवा-निवृत्त कर्मचारियों हेतु विशेष अतिथि गृह का उद्घाटन किया गया। यह पहल हमारे सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रति गहरी कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है, जिन्होंने कोयला क्षेत्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया है।
इस अवसर पर उपस्थित होकर मुझे भी गर्व की अनुभूति हुई। सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहयोगियों को इस सराहनीय प्रयास हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
कार्यक्रम में धनबाद विधायक श्री राज सिन्हा, बीसीसीएल के सीएमडी श्री समीरन दत्ता, निदेशक (मानव संसाधन) श्री मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (वित्त) श्री राकेश कुमार सहाय, निदेशक (तकनीकी) श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी – योजना एवं परियोजना) श्री मनोज कुमार अग्रवाल, मुख्य सतर्कता पदाधिकारी श्री अमन राज तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री @dasraghubar जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।